Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

5.9.08

पत्रकारों पर प्रतिबन्ध[विडियो]

श्रीगंगानगर के जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा की प्रेस के प्रति तानाशाही आज भी जारी है। आज भी कलेक्टर परिसर के हर कौने पर पुलिस अधिकारी जाब्ते के साथ नियुक्त थे। आज तो उन्होंने परिसर के अन्दर अपने ऑफिस के आस पास बैरिकेड्स भी लगवा लिए। इस से पहले यहाँ बड़े बड़े आन्दोलन हुए है। कलेक्ट्रेट के सामने हिंसक झड़प तक हुईं है। मगर ऐसा कभी नहीं हुआ कि जिला कलेक्टर ने अपने ऑफिस के आस पास बैरिकेड्स लगवाएं हों। शायद भारत में यह पहला जिला कलेक्टर होगा जिसने प्रेस को प्रतिबंधित कर रखा है। पता नहीं सी आई डी राजस्थान की सरकार को यहाँ की रिपोर्ट कर रहें है या नही। यहं के विधायक,मंत्री भी इस नज़ारे को देख रहें है। ऐसा लगता है कि उनका मौन समर्थन जिला कलेक्टर को है। [विडियो में पुलिस की नाकाबंदी दिखाई गई है ]

No comments: