Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

10.11.08

धर्म गुरू सवालों के बीच!


यहाँ क्लिक करे॥
मनोज कुमार राठौर
भारत की इस पावन धरा पर न जाने ऐसे कितने महापुरूषों और विद्ववानों ने जन्म लिया है, जिनके विचार से आज भी लोग प्रभावित होते हैं। सभी धर्म के अपने-अपने धर्म गुरू होेते हैं और वह अपने-अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। प्राचीन काल में गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म का और हजरत मोहम्मद ने इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार किया। यह सभी अपने-अपने धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करते थे ताकि लोग उनके धर्म को समझ सके। धर्म गुरू जगह-जगह जाकर लोगों को एकत्रित कर धर्म की ज्ञान का पाठ पढ़ते थे, धीरे-धीरे इन सभी महापुरूषों को धर्म गुरूओं की संज्ञा दी जाने लगी, लेकिन आज के इस युग में धर्म गुरूओं की परिभाषा बदल गई है। आज यह धर्म गुरू धन की लालसा में लोगों को महिमा मंडित करते हैं। अब धन के साथ-साथ इनकों तन की भुख लगने लगी हैं इसलिए यह अपने भक्तों के साथ अश्लील हरकत करते हैं। आज के सभी धर्म गुरू आए दिन सावलों में घिरे रहते हैं। आज के धर्म गुरूओं पर अत्याचार, प्रताड़ना, बाल मजदुरी, अश्लीलता , हत्या, भ्रष्टाचार, दुराचार, काले धंधे और अवैध तरीके से कब्जा करने का आरोप हैं।
धर्म गुरू पर से लोगों का विश्वास उठने लगा है। जब भी सत्संग या प्रवचन की बात होती है तो लोग उसमें भाग लेने से कतराते हैं। भारत की इस पावन भूमि को यह धर्म गुरू अपने कुकृत्य से दूषित कर रहंे हैं। आईबीएम 7 न्यूज़ चैनल ने इन धर्म गुरूओं के खिलाफ एक स्टिंग आपरेशन किया था जिसमे कई धर्म गुरूओं की काली करतूते लोगों के सामने आई थी। पंजाब में बाबा राम रहिम की कालगुजारी किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने किस तरह पहले महिलाओं के साथ अष्लील हरकत की और उसके बाद अपने वाहन चालक की मौत के मामले में विवादों में घिरे रहे। बाबा की ऐसी करनी के बाद भी वह आज भी आजाद है। ऐसा क्यो? यह जनता को पता है कि उनके साथ कई कानूनी अधिकारी और राजनीतिज्ञ नेता भी शामिल हैं जो इस काम में सक्रिय भुूमिका निभाते हैं। यदि उन्होंने बाबा को बेनाकाप किया तो उनकी भी पोल खुल जाएगी। इन सभी कारणों की वजह से उनकी फाइलें जल्द ही बंद हो ....आगे भी है http://www.parkhinazar.blogspot.com/

No comments: