Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Loading...

: जय भड़ास : दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग में आपका स्वागत है : 888 सदस्यों वाले इस कम्युनिटी ब्लाग पर प्रकाशित किसी रचना के लिए उसका लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा : आप भी सदस्यता चाहते हैं तो मोबाइल नंबर, पता और प्रोफाइल yashwantdelhi@gmail.com पर मेल करें : जय भड़ास :

31.5.09

गुलाम आस्ट्रेलिया साबित क्या करना चाहता है

आस्ट्रेलिया एक गुलाम देश है उसके गुलाम नागरिक अपने को महान साबित करने के लिए हमले कर रहे है हम आजाद देश के नागरिको पर । हमारे बच्चे पढ़ाई के लिए वहां पर है और उन पर हमला हो रहा है और हमारी सरकार कोई कठोर कदम नही उठा रही है । जय हो विदेश नीति की ।

दुनिया के छोटे से छोटे देश आज आजाद है लेकिन आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की राष्ट्र अध्यक्ष आज भी बिर्टेन की महारानी है । यह गोरी चमडी के गुलाम मानसिकता के लोग अपनी गुलामी में खुश है ।

आस्ट्रेलिया पर भारत को अपनी तरफ से लगाम कसनी चाहिए । उसका बहिष्कार होना चाहिए ख़ास कर क्रिकेट में भी । हमारी टीम एक देश के ख़िलाफ़ खेले नाकि दुसरे देश के गुलाम देशो के साथ भी । कठोर कदम उठाना ही चाहिए सरकार को ।

और आख़िर में श्री अमिताभ बच्चन को सलाम उन्होंने आस्ट्रेलिया में हो रहे भारतीयों पर अमानवीय व्यवहार के कारण वहां का सम्मान ठुकरा दिया । ऐसी ही इच्छा शक्ति भारत सरकार को दिखानी चाहिए ।

0 comments: