Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Loading...

: जय भड़ास : दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग में आपका स्वागत है : 888 सदस्यों वाले इस कम्युनिटी ब्लाग पर प्रकाशित किसी रचना के लिए उसका लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा : आप भी सदस्यता चाहते हैं तो मोबाइल नंबर, पता और प्रोफाइल yashwantdelhi@gmail.com पर मेल करें : जय भड़ास :

31.12.09

नित नवीन सृजन करे.....!


नव वर्ष नव कल्पना 
नित नवीन सृजन करे ।
खिले फूल,महके गुलशन 
सरस किरणों का स्वागत करे.............!
गुंजित भंवरे,गुनगुन गान
रिमझिम फूहार की कामना करें
जीवन हो सरल
दिशायें दिप्तमान नवीन प्रहर का इन्तजार करे.....................!
नव वर्ष नव कल्पना 
नित नवीन सृजन करे।
भ्रम दुख किचिंत न हो 
सुखों की एक रागिनी 
एक नवगीत को साज आवाज़ दे...................!
नव वर्ष नव कल्पना 
नित नवीन सृजन करे।
      ---------------
sunita sharma
freelancer journalist
uttarakhand

1 comments:

मनोज कुमार said...

इस सुंदर सृजन .. रचना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
आपको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।