Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Loading...

: जय भड़ास : दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग में आपका स्वागत है : 888 सदस्यों वाले इस कम्युनिटी ब्लाग पर प्रकाशित किसी रचना के लिए उसका लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा : आप भी सदस्यता चाहते हैं तो मोबाइल नंबर, पता और प्रोफाइल yashwantdelhi@gmail.com पर मेल करें : जय भड़ास :

1.4.10

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की आयु सीमा को लेकर सवाल उठे!

देहरादून। गुटबाजी में उलझी कांग्रेस जहां अपनी साख बचाने को जनता के बीच झटपटाती दिख रही है ंवहीं प्रदेश की यूथ कांग्रेस का हाल उससे भी कही अधिक चार कदम आगे है खुद यूथ कांग्रेस में शमिल कांग्रेसी नेता अपने ही लोगों की टाग खिचाई करने में लगे हुये है। इतना ही नही यूथ कांग्रेस के एक इलाके से विवादास्पद को कथित रूप से अध्यक्ष तक बना डाला हैं जबकि देहरादून के महानगर अध्यक्ष टिवकल अरोरा पर भी कथित रूप से मकान कब्जाने की चर्चा रही। अब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की आयु सीमा को लेकर भी उगलियंा उठनी शुरू हो गयी है उनके विरोधी गुट ने हाईकमान से उन्हें यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग तक कर डाली है। प्रदेश भर में युवाओं के सहारे कांग्रेस में आने का दम भरने वाले युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कीआयु सीमा अधिक होने को लेकर विरोधी पार्टी ने भी इसे युवाओं के साथ छल करार दिया है ।भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कंडारी का साफ कहना है कि कांग्रेस केन्द्र पर आरोप लगाने की बजाय भाजपा सरकार पर उसकी विकास योजनाओ से बौखलाकर जो आरोप लगा रही है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की विकास योजनाओ को लेकर बेहद चिंतित है ओर हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास कार्य कर रही है। गुट बाजी में उलझी कांग्रेस के लिये २०१२ जहां कडी चुनौती बनने जा रहा है वही यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी विरोधी गुट सक्रिय हो गये है जबकि कांग्रेस सविंधन के अनुसार ३५ वर्ष से अध्कि की आयु सीमा वाला व्यक्ति यथ कांग्रेस का सदस्य नहीं हो सकता। और इससे अध्कि उम्र के व्यक्ति को कांग्रेस के अन्य सगंठनों में लिया जा सकता है। कुल मिलाकर यूथ कांग्रेस की प्रदेश भर म बनी इकाईयों पर उंगलियां उठनी शुरू हो गयी है जबकि देहरादून के महानगर अध्यक्ष अभी तक अपनी कार्यकारिणी की घोषणा तक नही कर पाये हैं।

1 comments:

manav vikash vigyan aur adytam said...

raj naiteek partiyon kaa aapna karya karane ke tateeke hai