Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Loading...

: जय भड़ास : दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग में आपका स्वागत है : 888 सदस्यों वाले इस कम्युनिटी ब्लाग पर प्रकाशित किसी रचना के लिए उसका लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा : आप भी सदस्यता चाहते हैं तो मोबाइल नंबर, पता और प्रोफाइल yashwantdelhi@gmail.com पर मेल करें : जय भड़ास :

15.8.10

बारूद से भरे 61 ट्रक भी गायब हो गए

अमेरिका का दावा है कि उसके पास पुख्ता सुबूत हैं कि भारत पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है ओर कई दहशतगर्द वारदात की फिराक में हैं। इस बाबत उसने आगाह भी करा दिया है, लेकिन इधर सरकार बहुत जागरूक है। न जाने कैसे बारूद से भरे 61 ट्रक लापता हो गए। मजेदार बात यह है कि जिस कपंनी को यह माल भेजा जा रहा था उसके लाइसेंस की अवधि भी समाप्त हो चुकी थी। बिना सुरक्षा के ट्रकों को आखिर कैसे भेज दिया गया। बड़े घालमेल के संकेत भी मिलने लगे हैं। पता नहीं यह मजाक है या दुर्भाग्य, लेकिन इतना तय है कि किसी दिन ऐसी लापरवाहियों ओर गहरी नींद की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। या यूं कहें की आदत पड़ चुकी है। खामियाजा तो बेचारी जनता ही भुगतेगी।

1 comments:

honesty project democracy said...

सब के सब भ्रष्टाचार की मदिरा पीकर सोये हुए हैं ,इस देश में व्यवस्था नाम की कोई चीज है ही नहीं ..इस घटना में भी किसी को सजा नहीं दी जाएगी और न ही कोई पकड़ा जायेगा ,देश के गद्दार ही देश को चला रहे हैं ...