Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

7.10.10

....तो ये है कुली फिल्म के 786 नम्बर बिल्ले का रहस्य

महानायक अमिताभ के सवाल का रहस्य उजागर किया प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय भविष्य वक्ता ब्रह्मर्षि सागर तिवारी ने-
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मनमोहन देसाई की फिल्म ‘‘कुली’’ के दौरान उनके बिल्ले का नम्बर 786 था। महानायक ने हाल ही में अपने ब्लाग में उस 786 नम्बर के बारे में अपने शुभ चिंतकों से बताने का आग्रह किया है।ब्लाग में लिखा है कि ‘‘मुझे नही मालूम यह संख्या कहाँ से आयी जो मित्र बताएँगे उनका मैं एहसानमन्द रहूंगा।’’ इस पर प्रख्यात अंतराष्ट्रीय भविष्यवक्ता ब्रह्मषि सागर तिवारी ने इस नम्बर के रहस्य का खुलासा अपनी दृष्टि से किया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान शनि और नम्बर 786 ने बच्चन के साथ खेला खूनी खेल वहीं देव गुरु वृहस्पति और ब्रह्मांड में प्रक्षेपित म अक्षर और 3,10,13 के महायोग ने सदी के महानायक को जीवन दान दिया है और यह उसी का ही प्रभाव है कि 10 अक्टूबर से बच्चन के लिए खुशियों की शौगात लेकर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चन के जन्म चक्र में बारहवें भाव का स्वामी शनि और नम्बर 786 तथा नम्बर 8 विशेष घटना प्रधान है। 12 वें भाव का मालिक शनि के प्रभाव से जितनी भी घटनाएं होगी वे सभी परिवार से दूर होंगी। जया बच्चन के राजनीति में आने से बच्चन अपने परिवार से दूर हैं। बेटा अभिषेक बच्चन भी अपने कार्यों में व्यस्त हैं। परिवार से दूर फिल्म कुली की घटना से स्पष्ट है कि बच्चन के जीवन का भी अंत घर से दूर होगा। मोक्षधाम यात्रा में शनि 786 और नम्बर 8 की भूमिका होगी। बच्चन के किस्मत का फैसला हर मोड़ पर देव गुरु वृहष्पति और म अक्षर 3,10,13 के महायोग करेंगे। 28,29,30 वर्ष के बाद जब शनि कन्या, तुला, वृश्चिक राशि पर भ्रमण करेगा तब बच्चन साढे़ सात वर्ष तक शनि की चपेट में रहेंगे।
कन्या के शनि में बच्चन ने संयम से काम न लिया तो परिणाम बच्चन को भुगतने पड़ेंगे फिल्म दीवार में बच्चन इस अनहोनी घटना से इसलिए बचे क्योंकि उस समय शनि कन्या राशि पर नहीं था। 786 का योग7+8+6=2+1=3 होगा। कुली की शूटिंग के दौरान दुखद घटना की तारीख 2-8-1982 का भी मूलांक तीन होगा। तीन नम्बर के स्वामी देवगुरु वृहस्पति हैं। बच्चन के जन्म चक्र में वृहस्पति बहुत ही शक्तिशाली संकटों से उबारने, धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, यश, कीर्ति, पुरुषार्थ प्रदान करने में सक्षम हैं। ऊंचाईयों पर पहुंचाने के साथ-साथ बच्चन के शरीर की लम्बाई भी बृहस्पति ने ही प्रदान की है।
यंत्रों, मंत्रों, नम्बरों के केन्द्र मंे जो शक्तियां, देवता, ग्रह होते हैं वही पूरे मंत्र आदि को संचालित करते हैं। 786 के मध्य में 8 नम्बर का स्वामी शनि है। आठवां माह अगस्त भी शनि के प्रभाव में है। काला वस्त्र भी शनि का है। कुली क शूटिंग के दौरान साथी कलाकार पुनीत से मारपीट के दृश्य में बच्चन बुरी तरह से घायल हो गये थे। पुनीत के कपडे़ काले थे और बच्चन के लाल कपडे़ थे। इस प्रकार शनि और 786 ने 8 वे माह अगस्त में दुर्भाग्य पूर्ण घटना को अंजाम दिया था। वही देव गुरु बृहस्पति और ब्रह्मांड को में प्रझेपित म अक्षर और 3,10,13 महायोग ने बच्चन को काल के गाल से बचा लिया था। आठवां माह अगस्त कलंकित है आजादी का दिन १५.८.१९४७ का भी योग 35tr8 ही होगा इसी माह भारत और पाकस्तान का बटवारा हुआ था। 12 लाख से अधिक लोगों की जान गई, कश्मीर आदि मुददे आज भी चल रहे हैं। इसी प्रकार बच्चन के आंतों फेंफडों के जख्म जीवन पर्यंत कष्ट देते रहेंगे।
शनि के प्रभाव से अभी मुक्त नहीं हैं अमिताभ
28 वर्ष बाद सितम्बर 2009 से एक बार फिर कन्या राशि का शनि बच्चन को अपने प्रभाव में ले लिया है। दूसरे चक्र में शनि और 786 का ऐसा झटका लगा है कि एक माला के तीन मोती महानायक अमिताभ, मुलायम, और अमर सिंह ताश के तीन पत्तों की तरह बिखर गये। इन तीनों ताकतों ने एक दूसरे के सहयोग से खूब यश कीर्ति बटौरी। मुलायम सिंह को मुख्यमंत्री बनाने में 13 गम्भीर भूलें की थी। जिसका खामियाजा तीनों को भुगतना पड़ा। 13 वर्ष बाद अमर सिंह ने मुलायम का साथ छोड़ दिया। तीन अहम पदों से त्याग पत्र दिये। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री ने महानायक से छिनी बाराबंकी की जमीन। 2017 तक तीनों ताकतें शनि के निशाने पर रहेंगे। इस दौरान एक का बर्चस्व समाप्त हो जाएगा और एक अनहोनी घटना का शिकार होगा। इन कार्यों में म और 3,10,13 की भूमिका होगी। इस रहस्य को उजागर करते हैं तो हजारों लोगों की धड़कने बढ़ सकती हैं। बहतर होगा कि बच्चन, मुलायम और अमर इस रहस्य को स्वयं समझें और उसके अनुसार आचरण करें तो दुखों का अंत और सुखों का उदय होगा।
महानायक के लिए अच्छी खबर
महानायक अमिताभ के लिए अच्छी खबर यह है कि 10 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर बच्चन का एक बार भाग्योदय होगा। जिसकी प्रकिया शुरु हो चुकी है। हौंसले बुलंद हो और समय बलवान हो तो चट्टानों का सीना चीरकर रास्ते निकल आते हैं। ऐसा कुछ होने वाला है अमिताभ के साथ। अगले तीन वर्षों तक बच्चन को लगेगा कि जवानी के जोश शरीर में फिर से समा गया है। नये-नये कार्यों के नये दौर शुरु होंगे। राष्ट्र व समाज के हित में कार्य करेंगे तो सफलता कदम चूमेगी।

2019 में भाग्य परिवर्तन का जब दूसरा दौर शरू होगा तब बच्चन का पुरषार्थ थम जायेगा.

आपका ब्रह्मर्षि सागर तिवारी
वृन्दावन
http://www.bhavishyawaktamaharshisagartiwari.com/
http://www.3-10-13.blogspot.com/
http://panditsagartiwari.blogspot.com/
फ़ोन - 09410227070
09319839380

उपर्युक्त वेबसाइट का नवीनीकरण होने वाला है .अतः १४ अक्टूबर के पश्चात इसका नाम बदल जायेगा
जल्दी ही आपको नया नाम सूचित कर दिया जायेगा।
धन्यवाद् !

No comments: