Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

27.12.10

5 साल और 55 टेस्ट के बाद लक्ष्मण ने जड़ा 5वां छक्का

5 साल और 55 टेस्ट के बाद लक्ष्मण ने जड़ा 5वां छक्का

डरबन ।। अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए मशहूर भारत के वी.वी. एस. लक्ष्मण ने रविवार को सीरीज के दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में पहली पारी में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की गे
ंद पर स्क्वॉयर लेग पर छक्का लगाया, जो 119वें टेस्ट मैच में उनका पांचवां छक्का है।

लक्ष्मण ने टेस्ट मैचों में यह पांचवां छक्का लगाने के लिए लगभग पांच साल और नौ महीने इंतजार किया तथा इस बीच उन्होंने 55 टेस्ट मैच खेले।

उन्होंने टेस्ट मैचों में अपना आखिरी छक्का पाकिस्तान के खिलाफ मार्च, 2005 में कोलकाता में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में स्पिनर दानिश कनेरिया की गेंद पर जड़ा था।

लक्ष्मण वैसे दुनिया के उन कुछेक बल्लेबाजों में शामिल है, जिन्होंने टेस्ट मैचों में 1000 से ज्यादा चौके जड़े हैं। लक्ष्मण के नाम पर स्टेन पर छक्का जड़ने से पहले तक 1020 चौके दर्ज हैं।

लक्ष्मण ने टेस्ट मैच में अपना पहला छक्का अपने 23वें टेस्ट मैच में जिंबाब्वे के खिलाफ जून 2001 में बुलवायो में लगाया था। उन्होंने यह छक्का मध्यम तेज गेंदबाज ब्रायन वताम्ब्वा की गेंद पर जड़ा था।

इसके बाद उन्होंने नवंबर 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ब्लोंमफोंटेन में शॉन पोलक की गेंद पर छक्का जमाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में अक्टूबर 2003 में खेले गए पहले टेस्ट मैच में लक्ष्मण ने पॉल वाइजमैन की गेंद पर छक्का जमाया था।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 100 छक्के ऑस्ट्रेलियाई एडम गिलक्रिस्ट ने लगाए हैं। भारत की तरफ से यह रेकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग (85 छक्के) के नाम पर दर्ज है।
Navbharat times se saabhaar