Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

21.5.11

अब भ्रष्टाचारिन


अब भ्रष्टाचारिन
दिनांकः-21/5/2011
इधर कुछ एक दिनों में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय घटनाओं से सम्पूर्ण विश्व में हल चल रही। शुरु में जापान में हुए सुमानी ने बहुत दिनों तक हल-चल मचाया उसके बाद ओसामा बिन लादेन का मारा जाना इधर देश में घोटालों से लेकर राजनीतिज्ञों को जेल, उम्र कैद की सजाओं ने देश के लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया, दूसरी तरफ हाल ही में हुए राज्य चुनावों में महिलाओं का वर्चस्व में रहना, तेजी से घूमते घटना चक्र से हर एक आदमी परोक्ष-अपरोक्ष रुप से प्रभावित अवश्य है। आज भ्रष्टाचारिन कनिमोझी सलाखों के पिछे है। अभी तक सभी भ्रष्टाचारीयों के कारनामे मीडिया में प्रमुख स्थान बनाए रखा। लेकिन आज हमारे महिला समाज ने इतनी तरक्की अवश्य कर लिया है, कि हम किसी से कम नहीं अभी तक हमारे देश में स्त्री – पुरुष की बराबरी की बातें होती रही हैं, आज हमारे देश की स्त्रियों की हैसियत यहां तक पहुंच चुकि है कि वर्तमान समय में देश की स्त्रियों को कमतर आंकना शायद गलत होगा। अभी तक भारतीय महिलाएं सेना से लेकर अंतरिक्ष तक के सफर में अपने झंडे लहरा चुकी हैं, लेकिन शायद आर्थिक भ्रष्टाचारी के मामलों में कम से कम दो या तीन बर्ष पहले तक किसी भी स्त्री का नाम नहीं आया, इधर पिछले एक-आद्ध बर्षो में इस क्षेत्र में पहले नीरा राडिया का नाम और अब कनिमोझी जैसे महिलाओं ने अपना नाम विश्व के भ्रष्टाचारीयों की सूची में जोड़ कर यह साबित कर दिया कि स्त्रियां भी किसी से किसी भी मामले में कम नहीं है। इस बात के खुलासे से यह बात जग जाहिर हुआ कि इस क्षेत्र में भी हमारे समाज कि महिलाओं ने बहुत पहले ही कदम रख दिया था। यह बात अलग है, कि आज वर्तमान समय में इस बात का खुलासा अवश्य हो रहा है।  

No comments: