Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

14.6.11

टेढ़ी नजर -

राजकुमार साहू, जांजगीर, छत्तीसगढ़
1. समारू - छग में नक्सली हमले में जवान शहीद हो रहे हैं।
पहारू - यही हाल रहा तो, धान का कटोरा, खून का कटोरा बनते देर नहीं लगेगी।


2. समारू - देश की मिनिस्ट्री पर छग के बाबू भारी पड़ रहे हैं।
पहारू - भारीपन का जलवा अभी दिखा कहां है।


3. समारू - दिल्ली में नक्सली समस्या पर मंथन हो रहा है।
पहारू - फिर दोहराया जाएगा, कड़े कदम उठाए जाएंगे।


4. समारू - बाबा रामदेव ने दो सौ बरस जीने का दावा किया था।
पहारू - नौ दिनों में तो दावे की हवा निकल गई।


5. समारू - देश में सैकड़ों पत्रकारों को मार दिया गया।
पहारू - भारत भी अब पाकिस्तान बनता जा रहा है।

No comments: