Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

19.6.11

चीफ मिनिस्टर के च्वायंस का चेंबर

शंकर जालान


पश्चिम बंगाल की नई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय ( राइटर्स भवन ) में अपने च्वायंस का चेंबर यानी खुद की पसंद का कक्ष बनवाया है। इस पर आई लागत का खर्च उन्होंने खुद वहन किया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बाद ममता के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के के 25 से 30 मस्त्रियों ने लगातार आठ दिनों तक रात-दिन एक कर इसे सजाया है। पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भंट्टाचार्य के समय की हर चीज को हटाकर ममता बनर्जी के पसंद के सामानों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यालय को उनके पसंद के अनुसार ही आफ व्हाइट रंग दिया
गया है, जो पहले लाइट पीले रंग का था। साथ बुद्धदेव भंट्टाचार्य के समय की कीमती लकड़ी के टेबुल को हटाकर वहां अधगोल बड़ा टेबुल लगाया गया है, जिसपर सफेद रंग चढ़ा है। इसके साथ ही दस चाकलेट रंग के पालिश की हुई
लकड़ी की कुर्सी भी रखी गईं है। फ्लोर से लाल कारपेट हटाकर प्लाइवुड लगाया गया है। पुराने फर्नीचर को हटाकर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नए लगाए गए हैं। पुराने ट्यूबलाइट को भी बदलकर फ्लूरोसेंट लैंप लगाए गए हैं।
वहीं मुख्यमंत्री ने अपने टेबुल पर एक बड़ा लैंप लगाने को भी कहा है। साथ ही दीवारों को मनीषियों के तस्वीरों से सजाया जाएगा, जिसे ममता बनर्जी आने वाले दिनों अपने घर से लाएंगी। इनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चित्तरंजन दास, विधानचंद्र राय, महात्मा गांधी, कवि नजरुल, रवींद्रनाथ टैगोर जैसे मनीषियों की तस्वीर शामिल हैं। इसके अलावा हरे रंग व हरियाली को भी यहां तरजीह दी गई है। इसके लिए मनीप्लांट के साथ विभिन्न बोनसाई, छोटे-छोटे फूलों के पौधें भी रखे गए हैं। मालूम हो कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ममता बनर्जी सीएम के
एंटी चेंबर में बैठकर कार्य कर रही थीं।

No comments: