Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

12.10.11

मारे शरम के वो लाल हो गए । (गीत)





मारे शरम के वो लाल हो गए । (गीत)


आंख  से  आंख  उनसे लड़ी तो,
मारे शरम के वो लाल हो गए ।

हाल-ए दिल हमने जताया तो, 
मारे शरम के वो लाल हो गए । 

अंतरा-१.

हुश्नो  जवानी  हम  पर यकिन, 

प्यार  छिपाना  भी  है  मुश्किल,

इज़हार-ए-प्यार उनसे किया तो,

मारे  शरम  के  वो लाल हो गए ।

अंतरा-२.

हाले   दिल  कहेना   है  लेकिन,

मिलना  उनसे  भी  है  मुश्किल,

प्यार से हमने ख़त जो लिखा तो,

मारे  शरम  के वो  लाल हो गए ।

अंतरा-३.

सर पर दुपट्टा, शबाब नमकिन,

नज़रें   हटाना   भी   मुश्किल, 

हवा  चली  और  दुपट्टा उड़ा  तो, 

मारे  शरम  के वो  लाल हो गए ।

अंतरा-४.

दिल  का  लगाना  था  मुमकिन,

जीना    मरना  भी   है   मुश्किल,

ज़ख़्म ज़रा सा उनको दिखाया तो,

मारे  शरम  के वो  लाल हो गए ।


मार्कण्ड दवे । दिनांक-१२-१०-२०११.

--
MARKAND DAVE
http://mktvfilms.blogspot.com   (Hindi Articles)

1 comment:

S.N SHUKLA said...

बहुत सुन्दर , सादर


कृपया मेरे ब्लॉग पर भी पधारने का कष्ट करें /