Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

29.11.11

शान से ये तिरंगा लहरता रहे !





मेरा दिल ये  कहे  ; हम रहें  न  रहें  
शान  से  ये  तिरंगा  लहरता  रहे ,
साँस  चलती   रहे ; साँस  थमती  रहें   
ये  वतन का गुलिस्ता महकता रहे .
मेरा दिल ये कहे ..............

अब वतन में चले बस अमन की हवा 
एक होकर रहें बस यही है दुआ ,
जग के अम्बर पर बन के सितारा वतन 
हर बुलंदी पे हर दम चमकता रहे .
मेरा दिल ये कहे ..................
याद अपने शहीदों की जिन्दा रहे 
हर कदम देश-भक्ति के पथ पर बढे ;
जान देने को अपने वतन के लिए 
हर घडी अपना दिल भी मचलता रहे .
मेरा दिल ये कहे ............
इन लबों पर रहे 'भारत माता ' की जय 
और लक्ष्य हमारा हो शत्रु-विजय ,
सुन के ललकार भारत के वीरों की ये 
 शत्रु दल का ह्रदय भी दहलता रहे .
मेरा दिल ये कहे ......
[सभी फोटोस इन.कॉम से साभार ]
                          शिखा कौशिक    
                 [विख्यात  ]

1 comment:

S.N SHUKLA said...

सार्थक तथा सामयिक प्रस्तुति , आभार.

.