Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Loading...

: जय भड़ास : दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग में आपका स्वागत है : 888 सदस्यों वाले इस कम्युनिटी ब्लाग पर प्रकाशित किसी रचना के लिए उसका लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा : आप भी सदस्यता चाहते हैं तो मोबाइल नंबर, पता और प्रोफाइल yashwantdelhi@gmail.com पर मेल करें : जय भड़ास :

23.2.12

अनबुझी प्यास


एक वो था,
जो सारा समन्दर,
अपने प्रेम का,
मुझको सौंप देना चाहता था।

एक तुम हो,
जिसके पास मेरे लिये,
प्रेम का एक कतरा भी नहीं है।

यह मेरे नसीब की साजिश है,
या फिर,
उसकी बद्दुआ रही होगी?

जो रह गई,
मेरी प्यास अनबुझी,
तुम्हारे होते हुये भी।

  • रविकुमार बाबुल


चित्र : साभार

0 comments: