Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

3.4.12

50 करोड़ के आतंकी का क्या खात्मा होगा?


खूंखार आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद पर अमेरिका ने दूसरा बड़ा खतरनाक आतंकवादी मानकर जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर उसके सिर पर एक करोड़ डालर यानि करीब 50 करोड़ रूपये इनाम रखा। जिस खोपड़ी में आतंकवाद के कीड़े कुलबुलाते हैं उसकी कीमत इतनी है। ओसामा बिन लादेन के बाद अमेरिका उसे खतरनाक मान रहा है। सईद भारत में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का साजिशकर्ता भी है। उसी के इशारे पर लोगों को कभी न भरने वाला जख्म दिया गया। इस हमले में 150 से ज्यादा लोग मारे गए थे जिनमें कुछ अमेरिकी भी शामिल थे। इसी हमले में गिरफ्तार अजमल आमिर कसाब को करोड़ों रूपये खर्च करके अभी तक पाला जा रहा है। यह कानूनी मजबूरी भी है। लश्कर की जड़े भारत में भी फैली हैं। अनेक आतंकवादी हमले संगठन ने किये हैं। पाकिस्तान में रह रहा सईद सुकून में है। भारत सरकार अमेरिका के इस फेंसले से खुश है क्योंकि वैसे भी हम ऐसा कुछ कर नहीं सकते। हिंदुस्तान की जेलों में कसाब जैसे कई पाकिस्तानी आतंकवादी पल रहे हैं।


No comments: