Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

9.4.12

Introduction of Dr. O.P.Verma

Introduction of Dr. O.P.Verma

 परिचय

  • नाम – डॉ. ओ. पी. वर्मा
  • पिता का नाम- श्री प्रभुलाल जी वर्मा
  • जन्म तिथि -10 अक्टूबर, 1950
  • पता – वैभव हॉस्पीटल और रिसर्च इन्स्टिट्यूट, 7-बी-43, महावीर नगर तृतीय,  कोटा राज.
संस्था की गतिविधिया और विशेष उपलब्धियाँ  
  • अलसी चेतना यात्रा नामक संस्था की स्थापना की। पिछले पांच वर्षो से आयुवर्धक, आरोग्यवर्धक, चमत्कारी और दिव्य भोजन अलसी की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा हूँ। कई वर्कशाप और सेमीनार आयोजित किये। विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में अलसी और अन्य विषयों पर लेख प्रकाशित हुए। रेडियो व टेलीविजन पर कार्य कर प्रस्तुत किये।
  • संस्था की ओर से मुफ्त वितरण हेतु अलसी महिमा नामक पुस्तक प्रकाशित की।       
  • 2010 में अंत में अलसी का अलख जगाने के उदेश्य से अलसी-रथ द्वारा चेतना-यात्राएं निकाली, जिनमें राजस्थान और मध्य प्रदेश में सभी बड़े-बड़े शहरों में प्रोग्राम, सेमीनार और पत्रकार वार्ताएं आयोजित की।  इन यात्राओं हमने 7000 किलोमीटर का सफर अलसी-रथ पर किया।                                                                                       
संस्था के उद्देश्य

अलसी के बारे में जागरूकता लाने के अलावा हमारी संस्था के अन्य उद्देश्य हैं।
  • जैविक खाद्य पदार्थों के उत्पादन, उपयोग को प्रोत्साहन देना और लोगों को जैविक खाद्य पदार्थों के लाभ समझाना। 
  • खाद्य पदार्थों में मिलावट, जो आज की सबसे गंभीर समस्या है,  के बारे में लोगों को जानकारी देना। मिलावट रोकने के लिए सम्बंधित विभागों से सामंजस्य रखते हुए कार्यवाही करना।
  • अलसी के तेल, पनीर, तथा कैंसर रोधी फल व सब्जियों से विकसित किया हुआ डॉ. बुडविज आहार-विहार कैंसर के रोगियों को उपलब्ध करवाने हेतु पूरे भारत में बुडविज प्रोटोकोल कैंद्रों का निर्माण करना।    
  • कोटा में देश-विदेश के रोगियों को उच्च स्तरीय प्राकृतिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु विशाल हर्बल पार्क विकसित करना।

No comments: