Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

30.7.15

बुडविग उपचार - कैंसर के इलाज में 90% सफलता

बुडविग उपचार - कैंसर के इलाज में 90% सफलता


        जयपुर में 14 सितंबर, 2014 को प्रेस क्लब में पिंक सिटी प्रेस क्लब और प्रानो फ्लेक्स ने मीडिया के परिवारों
के लिए कैंसर का फ्री कैम्प और वर्कशॉप आयोजित किया। इस कैम्प में देश के विख्यात बुडविग उपचार विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी.वर्मा ने कैंसर के मरीजों को देखा और उन्हें उपचार के हर पहलू के बारे में विस्तार से बतलाया। मरीजों को अलसी का तेल, उपचार पुस्तिका और डी.वी.डी. भी दी गई। 
       1 बजे डॉ. वर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह महान उपचार कैंसर के हर रोगी तक पहुँचना चाहिए और सरकार को इस उपचार की जागरुकता और शोध के लिए कार्य करना चाहिए। यह उपचार जर्मनी की विश्व-विख्यात डॉ. जोहाना बुडविग ने विकसित किया था। अलसी के तेल और स्वस्थ आहार विहार पर आधारित इस उपचार से 90% प्रामाणिक सफलता मिलती है। उन्हें नोबल प्राइज के लिए 7 बार नोमिनेट किया गया। बुडविग ने पहली बार यह भी साबित किया था कि ट्रांसफैट से भरपूर वनस्पति और रिफाइंड तेल मनुष्य के सबसे बड़े दुष्मन हैं और इन्हें प्रतिबंधित कर ने की पुरजोर वकालत की थी। नियमित अलसी के तेल का सेवन कर के इस रोग से बचा जा सकता है।

No comments: