Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

26.10.15

बालिका महोत्सव में लड़,लड़कियों ने माँगा बराबरी का हक

बालिकाओं ने निकाली कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज़,बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली 

मेहदीगंज राजातालाब वाराणसी २५ अक्टूबर रविवार लोक समिति वाराणसी और यूनियन बैंक वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। राजातालाब स्थित सिचाई डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम में आराजी ब्लाक के दर्जनो गाँवो से किशोरी लड़कियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पूर्व सभी लड़कियां मेहदीगंज मोड़ पर सभी लड़कियां एकत्रित और कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,कन्या भ्रूण हत्या बंद करो,का नारे और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।






बालिका महोत्सव में लोक समिति और आशा सामाजिक विद्यालय,किशोरी सिलाई केंद्र,चांस इंडिया स्कुल,और किशोरी समूह से आई लड़कियों ने अपने अपने वचार रखे,और गीत संगीत,नाटक,भाषण,व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिला और बाल अधिकार का कानून और समाज से हों वाली चुनौतियों के बारे में बताय. नागपुर की किशोरी लड़कियों ने पंचायत चुनाव में महिला आरक्षण पर आधारित,नाटक किशुनी की जीत के माध्यम से बताया कि किस तरह से महिला आरक्षण होने के बावजूद पुरुष अभी भी महिला का प्रतिनिधि बनकर पचायत का सारा  काम कर रहा है। और आरक्षण का लाभ महिला को नही देना चाहता। बेनीपुर की पूजा और ममता ने बताया कि उकसे मुहल्ले में हर रोज मनचले लड़के जुआ खेलते थे और पूरा मुहल्ल इससे तंग रहता था लेकिन उसने अपने मुहल्ले के सभी लड़कियों को इकठ्ठा किया और गांव में हो रहे जुआ को एंड कराया।

कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी में महिला चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह ने कहा कि गाँवो में किशोरी लड़कियों की दशा चिंतनीय है लड़को और लड़कियों में अभी भी भेदभाव किआ जाता है और पड़ने में अच्छा होने के बावजूद बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती और जिससे उसके सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रियंका न कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नही है और परिवार और उनके रिस्तेदार ही बहुत बार उनका यौन शोषण करते है इसलिए लड़कियों को यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरुरत है। यूनियन बैंक नागे पुर के शाखा प्रबंधक शतरुद्र पाण्डेय ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ   सराहनीय कार्यक्रम चलाया है यूनियन बैंक इस अभियान का गांव गँव में चला रही और बहुत सारे गरीब लड़कियों को उनकी पढाई के लिए मदद भी कर रही है। कार्यक्रम में क्षेत्र के 50 मेधावी और होनहार लड़कियों को यूनियन बैंक और लोक समिति की तरफ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने किया अध्य्क्षता बीरभानपुर की ग्राम प्रधान विनीता सिंह ने और संचालन पूजा और रेखा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाजमा, सरिता, अनीता, श्रद्धा, सोनी, मधुबाला, बेबी, राजकुमारी, विद्या, चन्द्रकला, प्रेमा, आशा, मंजिता, शमाबानो, बंटी, तनूजा, शर्मीला आदि ने अपने अपे विचार रखे. .
भवदीय
नन्दलाल मास्टर
संयोजक : लोक समिति वाराणसी
मो ० - 9415300520
प्रेस विज्ञप्ति

No comments: