Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

4.11.15

भोजपुरी के भीष्म भाईजी भोजपुरिया का रांची में निधन

विश्व भोजपुरी समाज मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एन.तिवारी का झारखण्ड के रांची स्थित उनके निवास पर मंगलवार की सुबह दुखद निधन हो गया। भाई भोजपुरिया के नाम से मशहूर बी.एन.तिवारी का भोजपुरी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कल सुबह वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार होगा। पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके श्री तिवारी सामाजिक और कला प्रेमी थे।






उनके निधन पर मुम्बई की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था अभियान द्वारा विलेपार्ले में श्रद्धांजलि बैठक हुयी। अभियान के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने भाईजी के व्यक्तित्व और भोजपुरी के विकास के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। पत्रिका भोजपुरी पंचायत, दिल्ली के सम्पादक कुलदीप श्रीवास्तव ने भी भाईजी की भोजपुरी भाषा के प्रति निष्ठां की प्रशंसा की।

वक्ताओं ने इसे भोजपुरी भाषा और उसके आंदोलन को आघात बताया। फ़िल्म अभिनेता रवि किसन ने भाई भोजपुरिया को भोजपुरी का भीष्म बताया। फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा ने कहा कि उनके निधन से भोजपुरी समाज को गहरा आघात लगा है और उनकी कमी हमेशा खलेगी। योगेश राय और आर एस दुबे ने भी भाईजी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

No comments: