Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

25.4.19

यूपी चौथा चरण : भाजपा के सामने साख की चुनौती, देखें किस सीट पर किस जाति के कितने वोटर

अजय कुमार, लखनऊ

यूपी में चौथे चरण में 29 अपै्रल को 13 सीटों पर चुनावी जंग होनी है। 2014 में भाजपा को 13 में से 12 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी। यहां से डिम्पल यादव चुनाव जीती थीं।  भाजपा के सामने अपनी 12 सीटें बरकरार रखने की चुनौती है तो सपा-बसपा गठबंधन के सामने जातीय समीकरणों के बूते पुरानी जमीन भाजपा से छीनने का लक्ष्य है। कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाकर उन सीटों पर खास निगाह लगाए है जो उसने 2009 में जीती थीं। चौथे चरण में जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। उसमें बीजेपी सभी 13 सीटो पर तो सपा-बसपा क्रमशः 07 और 06 सीटों पर तथा कांगे्रस 13 सीटों पर मैदान में है। कांगे्रस ने डिम्पल के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा है। इस चरण में डिम्पल यादव,राम शंकर कठेरिया,सत्यदेव पचैरी,श्री प्रकाश जायसवाल,देवेन्द्र सिंह भोले,आदि दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

चौथे चरण में सपा 7 सीटों- हरदोई, उन्नाव, इटावा, कन्नौज, कानपुर व बुंदेलखंड की झांसी में चुनाव लड़ रही है। बसपा 6 सीटों-शाहजहांपुर, मिश्रिख, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन व हमीरपुर पर चुनाव लड़ रही है।

1.शाहजहांपुरः(कुल वोटर 20.97) भाजपा ने यहां अपनी सांसद कृष्णाराज का टिकट काट कर अरुण सागर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि गठबंधन से बसपा प्रत्याशी अमरचंद्र जौहर हैं तो कांग्रेस ने ब्रह्म स्वरूप सागर को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में भाजपा को 46.5 प्रतिशत वोट मिले थे।    -मौजूदा सांसदः कृष्णा राज
प्रत्याशी-भाजपा- अरूण सागर। गठबंधन- अमर चंद्र जौहर। कांग्रेस- ब्रह्म रूवरूप सागर।
मतदाता-450000 मुस्लिम। 420000 एससी। 51000 सर्वण। 53000 ओबीसी

2.लखीमपुर खीरीः(कुल वोटर 17.57) भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद अजय कुमार को उतारा है तो सपा ने गठबंधन की ओर से पूर्वी वर्मा को टिकट दिया है। यहां 2009 में जीते कांग्रेस के जफर अली नकवी फिर से मैदान में हैं। मौजूदा सांसदः अजय मिश्र उर्फ टेनी
प्रत्याशी -भाजपा- अजय मिश्रा टेनी। कांग्रेस- जफर अली नकवी। गठबंधन- डाॅ. पूर्वी वर्मा
मतदाता-3,33,840, मुस्लिम। 4,74,404 एससी। 3,86,533 सवर्ण। 5,09,546 ओबीसी।

3.हरदोईः(कुल वोटर 17.94)यहां से कई बार जीत चुकी ऊषा वर्मा फिर सपा से मैदान में हैं। कांग्रेस ने विरेंद्र कुमार को उतारा है। भाजपा ने सपा से आए जयप्रकाश रावत को मैदान में उतारा है। मौजूदा सांसदः अंशुल वर्मा
प्रत्याशी-भाजपा- जय प्रकाश । कांग्रेस- वीरेंद्र वर्मा। गठबंधन- ऊषा वर्मा
मतदाता- 3.50 मुस्लिम। एससी-5.55। सर्वण-5.29। ओबीसी-3.56

4.फर्रुखाबादः(कुल वोटर 16.88) भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत सीट बचाने के लिए जूझ रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद को टिकट दिया है। वह 2009 का चुनाव भी जीते थे। बसपा ने गठबंधन से मनोज अग्रवाल को टिकट दिया है। मौजूदा सांसदः  मुकेश राजपूत
प्रत्याशी-भाजपा- मुकेश राजपूत। कांग्रेस- सलमान खुर्शीद। गठबंधन-मनोज अग्रवाल
मतदाता-1.75 यादव। 2.50 एससी। 1.75 मुस्लिम। 2.10 ठाकुर

5.कन्नौजः(कुल वोटर 18.55) इत्र नगरी में इस बार मुकाबला केवल सपा की सांसद डिंपल यादव व भाजपा के सुब्रत पाठक के बीच ही है। ऐसा इसलिए कि यहां कांग्रेस ने डिंपल के पक्ष में उम्मीदवार नहीं उतारा और शिवपाल यादव ने भी डिंपल यादव के लिए अपना प्रत्याशी वापस ले लिया है। मौजूदा सांसदः डिम्पल यादव
प्रत्याशी-भाजपा-सुब्रत पाठक। सपा डिम्पल यादव।
मतदाता-2.50 मुस्लिम। 3.00 एससी। 4.50 सवर्ण। 8.00 पिछड़ा वर्ग

6. उन्नावः (कुल वोटर 21.77) सपा ने यहां से पहले पूजा पाल को उतारा था, बाद में उनका टिकट काट कर पिछली बार के प्रत्याशी अरुण कुमार शुक्ला अन्ना को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने यहां से पिछली बार जीते स्वामी साक्षी महाराज को फिर प्रत्याशी बनाया है। मौजूदा सांसदः सच्चिदानंद हरि साक्षी
प्रत्याशी-भाजपा- साक्षी महाराज। कांग्रेस- अनु टंडन। गठबध्ंान- अरूण शंकर शुक्ल अन्ना।
मतदाता-705000 पिछड़े। 550000एससी। 215000 मुस्लिम। 545000 सामान्य

7.कानपुरः(कुल वोटर 16.97)यूपी सरकार के मंत्री सत्यदेव पचैरी भाजपा प्रत्याशी हैं। उनके मुकाबले सपा के राम कुमार हैं। श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस से लड़ रहे हैं। मौजूदा सांसदः मुरली मनोहर जोशी
भाजपा-सत्यदेव पचोरी। कांग्रेस- श्रीप्रकाश जायसवाल। गठबंधन- रामकुमार
मतदाता-305061 मुस्लिम। 380950 एससी। 516594 सर्वण। 290721 पिछड़ा

8.जालौनः(कुल वोटर 19.17) भाजपा ने अपनी सीटिंग सीट पर भानु प्रताप वर्मा को उतारा है तो कांग्रेस ने ब्रजलाल खाबरी को टिकट दिया है, जबकि यहां बसपा के अजय सिंह पंकज चुनाव लड़ रहे हैं। मौजूदा सांसदः भानु प्रताप सिंह वर्मा
प्रत्याशी-भाजपा- भानु प्रताप वर्मा। कांग्रेस- बृजलाल खाबरी। गठबध्ंान- अजय कुमार पंकज
मतदाता-2.42,532 पिछड़े। 8.95,499 एससी। 1,76,906 मुस्लिम। 5,59,687 सामान्य।

9.हमीरपुरः(कुल वोटर 17.38) भाजपा ने यहां कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को चुनाव मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने प्रीतम सिंह लोधी को टिकट दिया है जबकि बसपा से दिलीप कुमार सिंह मैदान में हैं। मौजूदा सांसदः पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
प्रत्याशी-भाजपा- पुष्पेंद्र सिंह चंदेल। कांग्रेस- प्रीतम सिंह। गठबंधन- दिलीप सिंह
मतदाता-690000 पिछड़े। 395000 एससी। 125000 मुस्लिम। 475000 ब्राह्मण

10.इटावाः(कुल वोटर 17.39) इस सुरक्षित सीट पर भाजपा ने अपने सांसद अशोक कुमार का टिकट काट दिया तो वह कांग्रेस में शामिल हो गये और इस पार्टी से मैदान में आ गये। भाजपा ने आगरा से सांसद राम शंकर कठेरिया को इटावा से प्रत्याशी बनाया है। सपा ने अपने पुराने प्रत्याशी कमलेश कुमार को टिकट दिया है। यह सीट वैसे सपा का गढ़ मानी जाती है। यहां शिवपाल यादव की प्रसपा से शम्भू दयाल दोहरे भी मैदान में हैं।. मौजूदा सांसदः अशोक दोहरे
प्रत्याशी-भाजपा- रामशंकर कठेरिया। कांग्रेस- अशोक दोहरे। गठबंधन- कमलेश कठेरिया
मतदाता-4.50 सर्वण। 4.00 दोहरे। 1.50 यादव। 1.10 मुस्लिम

11.मिश्रिखः(कुल वोटर 17.79) भाजपा ने यहां भी मौजूदा सांसद का टिकट काट कर अशोक कुमार रावत को टिकट दिया। बसपा ने नीलू सत्यार्थी को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस मंजरी राही को लड़ा रही है। मौजूदा सांसदःअंजू बाला
प्रत्याशी-भाजपा- अशोक रावत। कांग्रेस- मंजरी गही। गठबंधन- नीलू सत्यार्थी
मतदाता-232000 मुस्लिम। 552000 एससी। 480000 सर्वण। 515000 ओबीसी।

12. अकबरपुर (कुल वोटर 4.81 लाख ) भाजपा ने यहां से से मौजूदा सांसद देवेन्द्र सिंह को मैदान में उतारा है। गठबंधन ने निशा सचान,कांगे्रस ने राजाराम पाल को उतारा है। मौजूदा सांसद-देवेन्द्र सिंह भोले,
प्रत्याशी- भाजपा-अनिल शुक्ला वारसी। सपा-निशा सचान। कांग्रेस-राजाराम पाल।
मतदाता- मुस्लिम 1.5 लाख। 44.6 लाख एससी। 5.2 लाख सवर्ण। 6.8 ओबीसी।

13.झांसी (कुल वोटर 5.75 लाख)  यहां से भाजपा की मौजूदा सांसद साघ्वी उमा भारती स्वास्थ्य कारणों से अबकी चुनाव नहीं लड़ रही हैं।उनकी जगह निर्विवाद और स्वच्छ छवि के अनुराग शर्मा को टिकट दिया है। गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में श्याम संुदर  सिंह ताल ठोंक रहे हैं जिनको सियासत का लंबा अनुभव है।  कांगे्रस ने शिवशरण कुशवाहा को टिकट दिया है। शिवचरण पूर्व बसपा नेता बाबू सिंह कुशवाह के बड़े भाई है।  मौजूदा सांसद- उमा भारती
प्रत्याशी- भाजपा अनुराग शर्मा। गठबंधन श्यामसुंदर सिंह। कांगे्रस शिवशरण कुशवाहा
मतदाता-मुस्लिम एक लाख। एससी- 5 लाख। सवर्ण 6 लाख । ओबीसी 8 लाख

No comments: