अब भी अगर तूफ़ान नहीं आयेगा
देश फिर कभी खडा ना हो पायेगा !!
गिरफ्तार करने से क्या होगा उसे
इससे तो और माहौल बन जाएगा !!
जो लोग"राजपाट"का गुरुर करते हैं
समय खुद ही उन्हें निगल जाएगा !!
ये वक्त अगर गलत भी है दोस्तों
ये वक्त भी आखिर बदल जाएगा...!!
ये राजा इक ऐसा कमजोर राजा है
हालात को संभाल ही नहीं पायेगा !!
चलो "गाफिल"तुम भी राजघाट पे
सूना है अभी वहां जलजला आयेगा !!

बहुत खूब सबको एकजुट होकर इस आग को बुझने नही देना है।
ReplyDeleteआप को बहुत बहुत धन्यवाद की आपने मेरे ब्लॉग पे आने के लिये अपना किमती समय निकला
ReplyDeleteऔर अपने विचारो से मुझे अवगत करवाया मैं आशा करता हु की आगे भी आपका योगदान मिलता रहेगा
बस आप से १ ही शिकायत है की मैं अपनी हर पोस्ट आप तक पहुचना चाहता हु पर अभी तक आप ने मेरे ब्लॉग का अनुसरण या मैं कहू की मेरे ब्लॉग के नियमित सदस्य नहीं है जो में आप से आशा करता हु की आप मेरी इस मन की समस्या का निवारण करेगे
आपका ब्लॉग साथी
दिनेश पारीक
http://kuchtumkahokuchmekahu.blogspot.com/