आयोजन आमंत्रण :-स्पिक मैके का हेरिटेज वॉक चित्तौड़ में
चित्तौड़गढ़.चार दिसंबर :-नगर में बरसों से चलायमान सांस्कृतिक आन्दोलन स्पिक मैके ने अपने विरासत कार्यक्रमों के दूजे सत्र में कुछ और ज़रूरी सांस्कृतिक पहलुओं पर काम करने जा रहा है..चित्तौडगढ शाखा के समन्वयक जे.पी. भटनागर के अनुसार पांच दिसंबर को दुर्ग चित्तौड़ एक हेरिटेज वॉक होगा.जिसमें गांधी नगर स्थित वात्सल्य संस्थान के छात्रावास के सत्तर विद्यार्थी भाग लेंगे. किले से जुडी बातों और अनुभवों के साथ युवा पीढ़ी में विचार डालने के लिए शहर की गांधीवादी विचारक और साहित्यकार दिनकर पर शोधरत रेणु व्यास इस हेरिटेज वॉक को सानिध्य देगी.

No comments:
Post a Comment