राजकुमार साहू, जांजगीर, छत्तीसगढ़
1. समारू - भारतीय क्रिकेट टीम में श्रीकांत ने अपने बेटे का चयन किया है।
पहारू - बाप भए चयनकर्ता तो जुगाड़ कैसे न जमे।
2. समारू - मध्यप्रदेश में चिटफंड कंपनियों पर गाज गिरी।
पहारू - छग में भी ऐसा हो, तब तो।
3. समारू - केरल के मंदिर में एक लाख करोड़ का खजाना मिला है।
पहारू - यहां तो चवन्नी भी नसीब नहीं है।
4. समारू - छग में पीएमटी की परीक्षा तीसरी बार होने वाली है।
पहारू - देखना होगा, इस बार पेपर लीक कहां से होता है ?
5. समारू - लोकपाल बिल मानसून सत्र में लाने जाने की कवायद।
पहारू - 40 साल से यही अलाप तो जारी है।
No comments:
Post a Comment