6.1.11

भाजपा का हितग्राही सदस्यता अभियान आदर्श आचरण संहिता के खिलाफ: आशुतोष

सिवनी।भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में पूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से हितग्राही सदस्यता विशेष अभियान संचालित कर रही हैं। इस अभियान के दौरान प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत लाभािन्वत होने वाले हितग्राहियो को एकत्रित कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा हैं। जनता के पैसे से सरकार योजनायें बनाती हैं और गरीब तबकों को सहायता दी जाती हैंं। यह अभियान ना केवल संवैधानिक हैं वरन राजनैतिक दलों के लिये बनायी गई आदर्श आचरण संहिता का खुला उल्लंघन भी हैं। विधि वेत्ताओं से सलाह लेने के बाद इस मामले में चुनाव आयोग और न्यायालय में भाजपा की मान्यता समाप्त करने हेतु आवयक कार्यवाही की जायेगी।

उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुये इंका नेता आशुतोष वर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया हैं कि प्रदेश भाजपा के आव्हान पर पूर्व प्रधानमन्त्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन 25 दिसम्बर से हितग्राही सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं जो कि एक महीने तक चलेगा। इस अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं से लाभािन्वत होने वाले हितग्राहियों को पांच रूपये लेकर भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। इसअभियानकी समारोह पूर्वक शुरुआत जबलपुर से की गई जिसमें प्रदेश के मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झॉ स्वयं उपस्थित थे। यहां प्रशासनिक अमले की अप्रत्यक्ष मदद से हजारों की तादाद में ना केवल हितग्राहियों वरन उन आवेदकों को भी एकत्रित किया गया जो विभिन्न योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं।इन सभी को भाजपा का सदस्य बनाया गया। यह अनैतिक और असंवैधानिक कार्यसरकार और सत्तादल के मुयिाया की उपस्थिति में किया गया।इस असंवैधानिक अभियान को रोकने की पहल भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय समिति ने भी नहीं की जो कि उसकी भी मौन स्वीकृति का प्रमाण है।

इंका नेता आशुतोष वर्मा ने आगे उल्लेख किया है कि सरकार के पास जनता के टेक्स से जो पैसा आता हैं उससे सरकार जनहितकारी योजनायें बनातीं है और प्रदेश के पिछड़े एवं गरीब तबके को भी विकास यात्रा में सभी के साथ चलने का अवसर प्रदान करती है। इसके अलावा केन्द्र सरकार से मिलने वाली राशि एवं सहायता से भी योजनायें बनाकर लोगों को लाभािन्वत किया जाता है। भाजपा ने हितग्राही सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश के हितग्राहियों का भाजपायीकरण करने का निन्दनीय कार्य किया हैं और उनकी लाचारी का मजाक बनाया है।

विज्ञप्ति में इंका नेता वर्मा ने आगे बताया हैं कि भाजपा का यह अभियान संवैधानिक व्यवस्थाओं के िख्लाफ हैं और हितग्राहियो या लाभ लेने इच्छुक आवेदकों को प्रलोभन देने वाला हैं। चुनाव आयोग द्वारा राजनैतिक दलों के लिये बनायी गई आदर्श आचरण संहिता के भी खिलाफ है। इस सम्बंध में आयोग को पत्र लिखकर इस अभियान को तत्काल रोकने की मांग की जायेगी तथा विधिवेत्ताओं से सलाह लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी की मान्यता समाप्त किये जाने के लिये आयोग एवं कोर्ट में आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।















No comments:

Post a Comment