Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label चिराग डेल्ही ख़बर. Show all posts
Showing posts with label चिराग डेल्ही ख़बर. Show all posts

8.8.08

ब्रेकिंग न्यूज़ आज भड़ास पर, एक ईमारत गिरी चिराग दिल्ली में

भड़ास पर आजतक आप लोगों ने सिर्फ़ मन के भड़ास ही देखी है पर आज मैं एक ऐसी ख़बर से आपको रूबरू करवा रहा हूँ जिसे सुनकर आप दंग रह जायेंगे। हुआ यौन की मैं चिराग डेल्ही के बीच में से निकलकर कहीं जा रहा था। तभी देखा की एक ईमारत पूरी तरह से झुकती जा रही है। लोगों को ये बात समझ में जैसे आयी वहां का रास्ता बंद कर दिया गया। थोडी देर में वो ईमारत जिसमे करीबन ५ मंजिला थी वो रेत के महल की तरह गिर गया। ख़बरों के मुताबिक उसमे कुछ लोग फंसे हुए हैं। चिराग डेल्ही में इस तरह की रोज़ ढेरों ईमारत बन रही हैं जो आसमान चूने का प्रयास कर रही हैं। इनकी गांव वाले पुलिस वालों को पैसा खिलाकर करवा लेते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा की इस घटना के बाद डेल्ही सरकार की नींद टूटती हैं या फिर नही। फिलहाल इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं इसका पता नही चला है।
अमित द्विवेदी