Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label U.P. Election 2012. Show all posts
Showing posts with label U.P. Election 2012. Show all posts

17.1.12

यूपी विधानसभा चुनावों में ताल ठोकेगी ब्रज विकास पार्टी


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में नवगठित ब्रज विकास पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है| प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने बेदाग छवि वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया है| पार्टी ने उन्ही उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिन्होंने अपने ऊपर आपराधिक व भरष्टाचार से सम्बंधित कोई भी मुकदमा नहीं होने का सपथ पत्र जमा किया है| श्री गुप्ता ने कहा कि ब्रज विकास पार्टी को बांसुरी चुनाव चिन्ह मिला है| चुनावी घोषणा पत्र जरी करते हए उन्होंने बेरोजगारों को हर माह 5 हज़ार रुपये नगद बेरोज़गारी भत्ता देने, बालिकाओं को स्नातक तक निः शुल्क पढाई की व्यवस्था सहित कई अन्य वादे किये हैं|

गौरतलब है की बुंदेलखंड और ब्रज प्रदेश के लिये जहाँ दो बड़ी राजनितिक पार्टियाँ मैदान में हैं वहीँ ब्रज विकास पार्टी 50 सीटों पर अपने उम्मीद्वार खड़ा कर राजनितिक दलों का खेल ख़राब करने के लिये कमर कस चुकी है| ब्रज विकास पार्टी के अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता पुराने कांग्रेसी हैं कहते हैं| हमारा अहम् मुद्दा भ्रष्टाचार से मुक्ति और ब्रज प्रदेश का गठन करना है| उनका दावा है की उनके प्रत्याशी अन्ना की कसौटी पर खरे उतरते हैं| इस लिये अन्ना और उनकी टीम को ब्रज विकास पार्टी का खुल के समर्थन करना चाहिए| गुप्ता ने कहा की पार्टी ने अपनी मापक इकाई बहुत ही पारदर्शी और नियोजित बनाई है|