Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label hockey campaign. Show all posts
Showing posts with label hockey campaign. Show all posts

14.3.12

हॉकी -'हिंदी'' पीती अपमान का गरल !


हॉकी  -'हिंदी'' पीती अपमान का गरल !

 

एक  दिन  हॉकी  मिली   ;
क्षुब्ध   थी  ,उसे रोष  था,
नयन  थे अश्रु  भरे 
मन में बड़ा आक्रोश था .


अपमान की व्यथा-कथा   
संक्षेप  में उसने कही ;
धिक्कार !भारतवासियों   पर 
उसने कही सब अनकही .






पहले तो मुझको बनाया 
देश का सिरमौर  खेल ;
फिर दिया गुमनामियों के
 गर्त में मुझको धकेल .


सोने  से झोली  भरी  
वो मेरा ही दौर था ,
ध्यानचंद से जादूगर थे  
मेरा रुतबा  और था .


कहकर रुकी तो कंधे पर 
मैं हाथ  रख  बोली  
सुनो अब बात  मेरी 
हो न यूँ  दुखी भोली .


अरे क्यों रो रही है अपनी दुर्दशा पर ?  
कर इसे सहन  
मेरी तरह ही  पीती रह 
अपमान का गरल 
मैं ''हिंदी'' हूँ बहन !
मैं'' हिंदी '' हूँ बहन !!


                                    शिखा कौशिक 
                      [हॉकी -हमारा राष्ट्रीय  खेल ]

13.3.12

हॉकी -हमारा राष्ट्रीय खेल -आप भी जुड़े

हॉकी -हमारा राष्ट्रीय खेल 
''हॉकी '' को समर्पित पहला हिंदी ब्लॉग 
ये ब्लॉग समर्पित  है  हमारे  राष्ट्रीय खेल ''हॉकी ''को  .आप जिस भी विधा में प्रस्तुत करना चाहे इसके प्रति अपना जूनून.....प्रस्तुत  करें .
आप भी जुड़े .अपना  ई .मेल  आई .डी. टिप्पणी में लिखें .

                            शिखा कौशिक