Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label sakar ki yojnaye. Show all posts
Showing posts with label sakar ki yojnaye. Show all posts

27.8.10

सरकारी योजनाएँ


इस देश में सरकार की सब योजनाये फेल है ,
है साफ़ कारन शासन यहाँ मात्र एक खेल है
मिलकर ही शासक योजनाओं की रकम है बाटते,
और दरिद्रता में आम जन के प्राण भी है छुटते !


अपने ही बिच रह रहे सब बिचौलियों के खेल है ,
गर बिच में बोले कोई तो उनको मिलते जेल है ,
गर सन्ति से रहना है ऐसे देश में तो जान ले,
सरकार या सब अफसरानो की अधीनता मान ले !


उस वक़्त के रिकार्ड में ,किसी जेल में दागी जो था ,
गद्दारों की पंक्ति में देशद्रोही और बागी जो था ,
वह आज इस व्यवस्था में सरकारी पेंसन पा रहा,
नकली स्वंतंत्रता सेनानी असली को भरमा रहा!


प्रदीप्त मिश्र
(9334864231)