प्रख्यात संगीत निर्देशक बप्पी लाहिड़ी ने अपने जुहू बंगलो पर गीत की रिकॉर्डिंग के साथ "सब स्टार मूवीज" द्वारा निर्मित एक अनाम हिंदी फिल्म की शुरूआत की। फिल्म के दो गाने उदित नारायण, अलका याग्निक और बप्पी लाहिड़ी की आवाजों में बीएल ध्वनि रिकॉर्डिंग स्टूडियो, जुहू, मुंबई में रिकॉर्ड किए गए.
गुजराती सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक गोविंद साकरिया, फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं इस फिल्म को प्रसिद्ध फिल्म लेखक प्रफुल्ल पारेख जिन्होंने बॉलीवुड को वेलकम बैक, इश्क, राजा, शोला और शबनम, दिल, बेटा आदि जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं ने लिखा है."सब स्टार मूवीज" के बैनर तले इस फिल्म के निर्माता हैं -संजय पटेल, अश्विन पटेल, परेश पटेल, भरत डोडिया और पंकज डोडिया।
1.11.15
बप्पी लाहिड़ी के गाने की रिकॉर्डिंग के साथ निर्देशक गोविंद साकरिया ने की एक नई फिल्म की शुरूआत
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
27 अक्टूबर को यूजीसी, दिल्ली में पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं पर किये गये निर्मम लाठी चार्ज का फोटो
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
हिन्दू कालेज में प्रेमचंद की कहानियों पर नाटक का मंचन
नई दिल्ली। 'प्रेमचंद ने जातिभेद पर तीखा प्रहार किया है जो हमारे समाज के लिए आज भी रोशनी का स्रोत है। कफ़न और सद्गति से काफी पहले मुक्ति मार्ग में वे इस समस्या से गंभीर मुठभेड़ कर चुके थे और उनका लेखन इस समस्या को दिखाता ही नहीं अपितु इस समस्या को हल करने की दिशा भी देता है।' सुपरिचित लेखक और संस्कृतिकर्मी विकास नारायण राय ने हिन्दू कालेज में हिन्दी नाट्य संस्था 'अभिरंग' द्वारा प्रेमचंद की दो प्रसिद्ध कहानियों 'कफ़न' एवं 'सद्गति' के मंचन के अवसर पर कहा कि देश की युवा पीढ़ी प्रेमचंद से निकटता महसूस करती है और उन्हें प्रासंगिक समझती है यह सचमुच बड़ी बात है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
चारागाह घोटाले के आरोपी को अमर उजाला में मिली बाइलाइन
गोंडा। अमर उजाला जोश का, गोंडा में भ्रष्टाचार व अराजकता का गढ बनता जा रहा है। हाल में गोडा कार्यालय में ब्यूरोचीफ अरूण मिश्र ने गत 27 अक्टूबर को अनिल पाठक नामक एक ऐसे व्यक्ति की बाइलाइन दिला दिया जो रानीपुरवा में किए जा रहे चारागाह के कब्जे में उनका साथी रहा है। ब्यूरोचीफ ने पहले इसे पडरीकपाल ब्लॉक से संवादसूऋ के तौर पर रखा फिर दोनों ने मिलकर चारागाह की जमीन पर कब्जा कर ली।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
गैरसैंण में विधान सभा का दूसरा सत्र : जनअपेक्षाओं के आइने में कितना खरा उतरेगा!
-पुरुषोत्तम असनोड़ा-
गैरसैंण में विधान सभा का दूसरा सत्र 2 नवम्बर से प्रारम्भ होने जा रहा है। सरकार इसे जनभावनाओं और सरकार की प्रतिबद्धता के रुप में पेश कर रही है तो विपक्ष फिजूल की हरकत बता रहा है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में गैरसैंण वह नाम रहा जिसने राजधानी के नाम पर आन्दोलन को बंटने नहीं दिया। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल द्वारा 25 जुलाई 1992 में गैरसैंण को पेशावर विद्रोह के अमर नायक वीर चन्द्रसिंह गढवाली के नाम पर चन्द्रनगर कहते हुुए उत्तराखण्ड की राजधानी का औपचारिक शिलान्यास किया। हालांकि कुछ लोगों ने कालागढ नाम उछाला जरुर लेकिन 1994 के आन्दोलन के ज्वार में गैरसैंण और केवल गैरसैंण ही सर्वसम्मत नाम रहा।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
इस देश में सभी को अपने मन मुताबिक चलने, खाने का, पहनने का अधिकार संविधान ने दिया है
सामाजिक असहिष्णुता और भारत में चुनौतियां पर संगोष्ठी
नई दिल्ली । सामाजिक संस्था नागरिक मंच ने ‘सामाजिक असहिष्णुता और भारत में चुनौतियां’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। मयूर विहार फेस एक, सांई मंदिर आडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर व समाजविज्ञानी और स्वराज अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डा आनंद कुमार थे। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली विश्वविदलय के प्रो अनिल ठाकुर जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व निगम पार्षद सुरजीत सिंह ने किया।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
प्राकृत भाषा में छपने वाले प्रथम समाचार पत्र “पागद-भासा” का नया अंक प्रकाशित हो गया, आप भी देखें-पढ़ें
आदरणीय महोदय
आपको सूचित करते हुए प्रसन्नता प्राकृत भाषा में छपने वाले प्रथम समाचार पत्र “पागद-भासा” का नया अंक प्रकाशित हो चुका है| भारत वर्ष की एक प्राचीन भाषा “प्राकृत” को जीवित रखने हेतु यह एक छोटा सा प्रयास है ,एक नया प्रयोग है | इस अंक में आकर्षक चित्रों के साथ कवितायेँ ,लेख,कहानी,ग्रन्थ समीक्षा,समाचार आदि प्रकाशित हैं |इसे जर्मन द्वारा जारी ISSN भी प्राप्त हो चुका है | यह पत्र सर्वत्र निःशुल्क वितरित किया जाता है|
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
1 comments
अखिलेश कैबिनेट में फेरबदल : गुणा-भाग में उलझा बड़ा बदलाव
अजय कुमार,लखनऊ
बदलाव सहज प्रक्रिया है।इसे न रोका जा सकता है और न ही इससे बचा जा सकता है। कुछ ऐसा ही बदलाव अखिलेश यादव की शख्सियत में भी दिखाई दे रहा है।यह बदलाव तब और भी सुर्ख हो गया जब युवा सीएम ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया।इस बदलाव से यह साफ हो गया कि बाहुबली डीपी यादव को सपा में आने से रोक कर अखिलेश ने अपनी मिस्टर क्लीन वाली जो छवि बनाई थी उसके बोझ को वह और ज्यादा नहीं ढोना चाहते हैं।इसी वजह से पवन पांडेय जैसे बाहुबली नेता उनके मंत्रिमंडल में शामिल हो गये और सीएमओ कांड के कारण चर्चा में आये विनोद पंडित का कद बढ़ा दिया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करके एक बार फिर अपनी टीम को मजबूती प्रदान की है।संभवता अखिलेश सरकार का यह आखिरी बढ़ा बदलाव साबित होगा। इसी टीम के साथ समाजवादी 2017 को फतह करने निकलेंगे।अखिलेश ने अपने मंत्रिमडंल में 12 नये चेहरे शामिल किये गये तो उन मंत्रियों का कद बढ़ाया गया जिनके कामकाज से नेताजी और अखिलेश खुश थे।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
लोकायुक्त शिकायत पर यूपी के प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने रद्द किये 2 आदेश
समाजसेविका की शिकायत पर कर्मशाला अधीक्षक के विनियमितीकरण और औधोगिक एवं प्राविधिक संस्थाओं संस्थाओं के सचिव पद पर नियुक्ति के अपने 2 आदेश किये रद्द
लखनऊ : यूपी लोकायुक्त के समक्ष लखनऊ की
समाजसेविका एवं येश्वर्याज सेवा संस्थान की सचिव उर्वशी शर्मा द्वारा
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) सुनील कुमार के विरुद्ध की
गयी शिकायत को सही पाया गया है l उर्वशी की शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा
दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग ने लखनऊ के
मोहान रोड स्थित राजकीय गोविन्द बल्लभ पन्त पॉलिटेक्निक के राजपत्रित पद
कर्मशाला अधीक्षक पर पवन कुमार मिश्रा के नियम विरुद्ध किये गए
विनियमितीकरण तथा नियम विरुद्ध रीति से 265 औधोगिक एवं प्राविधिक
संस्थाओं का सचिव नियुक्ति किये जाने के दोनों आदेशों को रद्द करने की
सूचना लोकायुक्त को दे दी है l
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
नेहरू नगर, पटना में डेंगू के 400 मरीजों का आंकड़ा पार
मेरा नाम संतोष कुमार आवास 288 Nehru Nagar, Mob. 9308447380 | नेहरु नगर, पटना मोहल्ले के हर घर में लगभग डेंगू के 3-4 मरीज | अभी थोड़ी देर पहले आर्यन न्यूज वाले रिपोर्टिंग कर के गए हैं | पलपल इण्डिया ने भी खबर लिया है |
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
30.10.15
46 वा सर्वोदय समाज सम्मेलन 2015 गाँधी आश्रम, हरिजन सेवक संघ किंग्सवे कैम्प, नई दिल्ली 110009
नई दिल्ली । 46 वां सर्वोदय समाज, सम्मेलन 1 से 3 नवम्बर 2015 को गाँधी आश्रम, किंग्सवे कैम्प, दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, विभिन्न गांधीवादी, रचनात्मक एवं समानधर्मी संस्थाओं के लगभग 4000 प्रतिनिधि मिलकर समकालीन चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और उसका समाधान तलाश करेंगे। सर्वोदय समाज सभी रचनात्मक साथियों का एक बड़ा राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है जहाँ विभिन्न लोग अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे ताकि भविष्य के लिए उन्हें प्रेरणा और संदेश प्राप्त हो सके। यह सम्मेलन 65 वर्षों की एक परंपरा भी है और सभी गांधीवादी संस्थाओं का आधारभूत संगठन भी है जिसमें खादी, ग्राम स्वराज्य, प्राकृतिक चिकित्सा, हिंदी प्रचार, स्वच्छता, गौ सेवा, जैविक खेती, पर्यावरण, पारम्परिक ज्ञान, स्थानीय दस्तकरी, आदिवासी और न्याय आदि शामिल विषय चर्चा में लिये जाते हैं।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
1 comments
46 वा सर्वोदय समाज सम्मेलन 2015 गाँधी आश्रम, हरिजन सेवक संघ किंग्सवे कैम्प, नई दिल्ली 110009
नई दिल्ली । 46 वां सर्वोदय समाज, सम्मेलन 1 से 3 नवम्बर 2015 को गाँधी आश्रम, किंग्सवे कैम्प, दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, विभिन्न गांधीवादी, रचनात्मक एवं समानधर्मी संस्थाओं के लगभग 4000 प्रतिनिधि मिलकर समकालीन चुनौतियों पर चर्चा करेंगे और उसका समाधान तलाश करेंगे। सर्वोदय समाज सभी रचनात्मक साथियों का एक बड़ा राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है जहाँ विभिन्न लोग अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे ताकि भविष्य के लिए उन्हें प्रेरणा और संदेश प्राप्त हो सके। यह सम्मेलन 65 वर्षों की एक परंपरा भी है और सभी गांधीवादी संस्थाओं का आधारभूत संगठन भी है जिसमें खादी, ग्राम स्वराज्य, प्राकृतिक चिकित्सा, हिंदी प्रचार, स्वच्छता, गौ सेवा, जैविक खेती, पर्यावरण, पारम्परिक ज्ञान, स्थानीय दस्तकरी, आदिवासी और न्याय आदि शामिल विषय चर्चा में लिये जाते हैं।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
26.10.15
पीएम को खुला खत : जनसंख्या के अनुसार 100 फीसदी आरक्षण हो, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया तो देश खंड-खंड हो जायेगा
श्री नरेन्द्र मोदी जी
प्रधानमंत्री
भारत सरकार, नयी दिल्ली।
विषय : आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया तो देश खण्ड—खण्ड हो जायेगा।
उपरोक्त विषय में और जनहित में हक रक्षक दल सामाजिक संगठन की ओर से आपको सार्वजनिक रूप से अवगत करवाया जाता है कि समाजशास्त्रियों के अनुमानों के अनुसार वर्तमान भारत में ब्राह्मणों की कुल जनसंख्या मात्र 2.5 से 3 फीसदी है। समस्त आर्यों की कुल जनसंख्या 10 से 12 फीसदी है। जबकि वर्तमान में 80 फीसदी से अधिक प्रशासनिक पदों पर आर्यों का कब्जा है। नीति—नियन्ता प्रशासनिक, शासकीय और न्यायिक पदों पर 95 से 99 फीसदी पदों पर आर्यों का कब्जा है। जिसके कारण शेष सम्पूर्ण अनार्य आबादी, आर्यों के शिकंजे में कैद है और अन्याय सहने को विवश है। आर्य राजनैतिक दलों का लोकतंत्र पर सम्पूर्ण कब्जा है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
योग से मधुमेह मुक्ति की सैकड़ों लोंगो ने की शुरुआत
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग गुरु डा.एच.आर. नागेन्द्र की प्रेरणा से एस व्यास (स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान) योग विश्वविद्यालय, बंगलौर ने काशी में “मधुमेह मुक्त भारत अभियान” के तहत 26 अकटूबर 2015 से सप्ताहव्यापी योग शिविर का शुभारंभ हुआ। कैलाश पुरी सेवा आश्रम, रानी पुर(मडुआडी स्टेशन के पास) परिसर में पहले दिन सैकड़ों लोगों ने योग से मधुमेह मुक्ति की शुरुआत की।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
पुलिस की करतूतों पर पर्दा डालती है कासगंज की मीडिया
अमन पठान, कासगंज
कासगंज कोतवाली प्रभारी के इशारे पर एसएसआई के द्वारा ली गई घूस का प्रकरण सार्वजनिक हो गया और एक ऑडियो टेप भी वायरल हुआ, लेकिन अफ़सोस मुख्यमंत्री के सजातीय पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कोई कार्यवाई नही की गई और न पीड़ित से ली गई घूस लौटाई गई। हर बार की तरह इस बार भी कासगंज की मीडिया ने पुलिस की करतूत पर पर्दा डाल दिया। क्या यही है पत्रकारिता का दायित्व?
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
बालिका महोत्सव में लड़,लड़कियों ने माँगा बराबरी का हक
बालिकाओं ने निकाली कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज़,बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली
मेहदीगंज राजातालाब वाराणसी २५ अक्टूबर रविवार लोक समिति वाराणसी और यूनियन बैंक वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। राजातालाब स्थित सिचाई डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम में आराजी ब्लाक के दर्जनो गाँवो से किशोरी लड़कियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पूर्व सभी लड़कियां मेहदीगंज मोड़ पर सभी लड़कियां एकत्रित और कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,कन्या भ्रूण हत्या बंद करो,का नारे और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
22.10.15
जिंदा जलाए गए दलित बच्चों की तुलना कुत्तों से करने वाले वीके सिंह के खिलाफ दर्ज हो एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा
लखनऊ 22 अक्टूबर 2015। रिहाई मंच ने अल्पसंख्यक आयोग द्वारा दादरी में
मोहम्मद एखलाक की हत्या को सुनियोजित हत्या करार देने की रिपोर्ट को
केंद्र सरकार के मुंह पर तमाचा बताते हुए मांग की है कि पूरे देश में
मुसलमानों और दलितों के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं को स्र्वाेच्च
न्यायालय खुद संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच के लिए अपने मौजूदा जज के
नेतृत्व में जांच आयोग गठित करे। वहीं इंसाफ अभियान ने हरियाणा समेत पूरे
देश में दलितों के खिलाफ हो रही हिंसा पर भाजपा के दलित सांसदों से
इस्तीफा देने की मांग के साथ ही केंद्रिय मंत्री वीके सिंह द्वारा जिंदा
जला दिए गए दलित बच्चों की तुलना कुत्तों से करने पर उनके खिलाफ एससी
एसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
देश पर जबर्दस्ती थोपा जाने वाला तनाव
अजय कुमार, लखनऊ
देश में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। इसी को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है।मुट्ठी भर नेताओं और चंद मीडिया समूहों द्वारा देश पर थोपा गया ‘तनाव’ देश की सवा सौ करोड़ शांति प्रिय जनता पर भारी पड़ रहा है। पूरे हिन्दुस्तान में माहौल ऐसा तैयार किया जा रहा है, मानो दादरी कांड़, बीफ मुद्दा,आरएएस का आरक्षण पर बयान, कुछ साहित्यकारों का पुरस्कार लौटाना,एक-दो नेताओं पर स्याही फेंकने की घटनाएं,गरबा डांस कार्यक्रम पर हंगामा,शिवसैनिकों के उदंड,प्रधानमंत्री पर अनाप-शनाप बयानबाजी करने वाले नेताओं को लाइमलाइट में लाने जैसी खबरों के अलावा मीडिया के पास दिखाने को कुछ बचा ही नहीं है।वो सब दिखाया जा रहा है जिससे देश को नुकसान हो सकता है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
मोतिहारी के फर्जी पत्रकारों से सावधान रहें प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव के मौसम में जिले में इन दिनों अप्रत्याशित रूप से फर्जी पत्रकारों की बाढ़ गई है। बड़े-बड़े बैग में एसएलआर या वीडियो कैमरा लटकाए ये कथित पत्रकार किसी भी स्तरीय मीडिया घराने से नहीं जुड़े हैं। ना ही पत्रकारिता से इनका कोई नाता है। लेकिन किसी भी चुनावी सभा में ये मुफ्तखोर आगे ही दिख जाएंगे। मुंह में गुटखा चबाते, दूसरे पर रौब गांठते या कुर्सियों पर कब्जा जमाए हुए। सभा के बाद दो-चार सौ रूपए के लिए रिरियाते या हेकड़ी बांधते इन पीत पत्रकारों यानी दलमचियों की पहचान आसानी से की जा सकती है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
21.10.15
जनलोकपाल- स्वराज की टोपी पहनकर 49 दिन बाद इस्तीफा देना क्या एक ड्रामा था?
आदरणीय केजरीवाल जी,
यदि वर्तमान कानून से ही लोकायुक्त नियुक्त करना था तो पिछली बार इस्तीफ़ा देकर, जनता पर चुनाव थोपकर, जनता के पैसे की बर्बादी करने की क्या जरुरत थी? जनलोकपाल-स्वराज को मैनिफेस्टो में टॉप प्रायोरिटी पर रखना और 2014 में मंत्रिमंडल से पास करना क्या एक पाखंड और दिखावा था? जनलोकपाल- स्वराज की टोपी पहनकर 49 दिन बाद इस्तीफा देना क्या एक ड्रामा था?
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
फरीदाबाद में मासूम बच्चों को जला कर मारना एक जघन्य अपराध- दारापुरी
लखनऊ: 21 अक्तूबर, 2015
फरीदाबाद के सनपेडा गाँव में दो मासूम दलित बच्चों की जला कर हत्या एक जघन्य अपराध है. यह बात आज एस.आर.दारापुरी पूर्व आई.जी. राष्ट्रीय प्रवक्ता, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने प्रेस विज्ञप्ति में कही है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह हरियाणा सरकार द्वारा दलितों की घोर उपेक्षा का परिणाम है. अगर सरकार ने दलितों द्वारा अपने ऊपर सवर्णों द्वारा संभावित हमले की शिकायत पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था की होती तो यह जघन्य घटना घटित न हो पाती.
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
19.10.15
जागरूक फार्मासिस्टों ने अपने लाइसेंस पर चलने वाली पूंजीपतियों की फर्जी दुकानों को रद्द कराना शुरू कर दिया है
स्वस्थ भारत अभियान को लेकर सरकारी दावे ढेर सारे किए जाते हैं पर जमीनी हकीकत हमको आपको सबको पता है. स्वास्थ्य को लेकर आज भी लोगों के बीच जागरूकता की कमी साफ तौर पर नजर आती है. देश को विकास दिखाया जाता है, विकास के मॉडल तले भरमाया जाता है, वहीं स्वास्थ्य के लिए बजट बढ़ाने की बजाय इसे कम कर दिया गया. स्वस्थ भारत की ओर सरकारों का क्या प्रयास रहा है, क्या योगदान रहा है, आज इस पर कुछ ज्यादा जानकारी के लिए स्वस्थ भारत अभियान के राजकीय संयोजक आशुतोष कुमार सिंह से बातचीत हुई. आशुतोष सतत रूप से लोगों को जागरूक करने की कोशिशें कर रहे हैं.
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
गो रक्षा और जैन धर्म
-डॉ अनेकांत कुमार जैन
जैन धर्म का मूल अहिंसा है अतः जैन धर्म सभी जीवों की हत्या और उनके मांस सेवन का कड़ा निषेध करता है | वे सिर्फ गाय ही नहीं बल्कि किसी भी पशु-पक्षी को कष्ट नहीं पहुँचाते ।यह सही है कि चूँकि जैन धर्म में मात्र वीतरागता की ही पूजा की जाती है अतः वे गाय की अर्घ चढ़ा कर पूजा अर्चना नहीं करते हैं और न ही इस बात पर विश्वास करते हैं कि उसमें ३३ करोड़ देवी देवताओं का वास है और न ही यह मानते हैं कि परलोक में वैतरणी नदी उसकी पूँछ पकड़ कर ही पार की जाती है |इस विषय में जैन धर्म बहुत यथार्थवादी है,वह इसे जरूरी नहीं मानता कि किसी को सम्मान देने के लिए उसमें किसी भी प्रकार की धार्मिक आस्था या देवत्व की स्थापना की ही जाय |
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
नफरतों का असर देखो, जानवरों का बटवारा हो गया, गाय हिन्दु हो गयी, और बकरा मुसलमान हो गया
बिलासपुर : हरिवंशराय बच्चन जी की उपरोक्त पंक्तियां बिलासपुर के एस0डी0कन्या इंटर काॅलेज बिलासपुर में आयोजित सदभावना गोष्ठी में वरिष्ठ किसान नेता व समाजसेवी ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों के मध्य कही। जैसा कि नफरत फैलाने वाली ताकतों ने विगत दिनों में इंसानियत पर चोट की है, उसी को देखते हुए, धीरेन्द्र सिंह द्वारा सदभावना गोष्ठियों के माध्यम से नागरिकों को नफरत के बीज बोने वाले लोगों के खिलाफ उठकर खडा होने व भाईचारे का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
घूसखोरी प्रकरण: पत्रकार ने एसपी से आरटीआई के तहत माँगा जबाव
अमन पठान
कासगंज। पुलिस के घूसखोरी प्रकरण में एसपी ने पत्रकार को फंसाने की जो चाल चली थी। उस चाल में वह खुद फंसते नजर आ रहे हैं। एसपी ने जारी किये प्रेस नोट में पत्रकार अमन पठान का आपराधिक चरित्र बताया था और प्रेस नोट में कई ऐसे लीक पॉइंट थे। जिस कारण अमन पठान ने एसपी हिमांशु कुमार से आरटीआई के तहत कई बिन्दुओं पर जबाव माँगा है। कुल मिलाकर कासगंज एसपी का अपने ही बिछाये जाल में फंसना लगभग तय हो चुका है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
18.10.15
बनारस के नारद घाट पर सफाई अभियान जारी
वाराणसी में गंगा के नारद घाट पर देव एक्सेल फाउंडेशन के तत्वावधान में सफाई का कार्य आज भी जारी रहा.बाढ़ के दौरान जमा हुयी रेत को हटाने में आज "शुरुआत" संगठन के 2 दर्जन अधिक युवा तडके सुबह से ही जुट गये थे.
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
घूसखोरी प्रकरण: सच लिखने पर पत्रकार फसाने में जुटी पुलिस
अमन पठान, कासगंज
पुलिस की घूसखोरी का खुलासा करने वाले पत्रकार अमन पठान को झूठे मामले में फसाने का कासगंज एसपी हिमांशु कुमार ने जो जाल बुना है। उस जाल में वह खुद फसते नजर आ रहे हैं। एसपी अपने अधीनस्थों को बचाने और पत्रकार को फसाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसमें उनका साथ कासगंज के कुछ मीडियाकर्मी दे रहे हैं।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
मासिक ई-पत्रिका ‘उत्तर-वार्ता’ हुई लांच
मासिक ई-पत्रिका ‘उत्तर-वार्ता’ ऑनलाइन लांच हो गई है। इसका पहला अंक अक्टूबर, 2015 ऑनलाइन www.notnul.com/newarrival पर उपलब्ध है। इसका पहला अंक ‘बिहार चुनाव विशेषांक’ के रूप में निकाला गया है। पहले अंक में राजेन्द्र यादव, हरिशंकर परसाई, अली अनवर अंसारी, अनिल चमड़िया, उर्मिलेश, शिवानंद तिवारी, तब्बसुम फातिमा, संजय कुमार, बीरेन्द्र यादव, ईर्शादुल हक, कैलाश दहिया, वरूण शैलेश, कृष्ण कुमार यादव, आकांक्ष यादव, चंद्रशेखर कुमार के लेख, साक्षात्कार, रिपोर्ट, समीक्षा और अन्य स्तंभों के साथ प्रकाशित किया गया है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
सोनभद्र में मजदूरों की 'संगठित हत्या' का राज दफन करने की कवायद शुरू
सफेदपोश खनन माफियाओं, भ्रष्ट नौकरशाहों और तथाकथित जनप्रतिनिधियों ने रची साजिश! मुआवजा और मजिस्ट्रेट जांच के नाम पर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश। सीबीसीआईडी/ सीबीआई से हो 27 फरवरी 2012 और 15 अक्टूबर, 2015 को हुए हादसों की जांच।
शिव दास
सोनभद्र। सफेदपोश खनन माफियाओं, भ्रष्ट नौकरशाहों और तथाकथित जनप्रतिनिधियों के गठजोड़ ने एक बार फिर खनन मजदूरों की ‘संगठित हत्या’ का राज दफन करने की कवायद शुरू कर दी है। जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने अपने मातहत डिप्टी कलेक्टर गिरजा शंकर सिंह को पिछले दिनों बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए विस्फोट की मजिस्ट्रेट जांच सौंपी है। डिप्टी कलेक्टर हादसे के लिए जिम्मेदार विभिन्न पहलुओं के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका से संबंधित जांच रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर जिलाधिकारी को सौंपेंगे। वहीं सूबे की राजधानी स्थित खनन निदेशालय के निदेशक एसके राय ने सोनभद्र के खनिजों का अवैध दोहन कराकर खनन मजदूरों के लिए मौत का कुआं (पत्थर की खदान) तैयार कराने वाले विभागीय अधिकारी आरपी सिंह को जांच के लिए भेजा है जो यहां जिला खान अधिकारी रह चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि आरपी सिंह के कार्यकाल के दौरान जिले में अवैध खनन और परिवहन का गोरखधंधा जमकर फलफूल रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी जिम्मेदारी और ईमानदारी से हादसे की जांच करेंगे।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
सीएम के लिए नहीं पीएम के लिए वोट करे बिहार की जनता
सिकंदर हयात
हिंदी प्रदेशो का ये इतिहास रहा हे खासकर यूपी बिहार का की हम लोग संकीर्ण उपराष्ट्रवाद में या प्रान्तीयता में दिलचस्पी नहीं लेते हे मगर इस बार संकीर्णता और प्रान्तीयता से दूर रहते हुए भी बिहार की जनता से अपील हे की वो गंभीरता से बिहार के एक आदमी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगे बढ़ाय और सभी लोग सब बाते भुलाकर एकजुट होकर अपने राज्य के एक आदमी आदमी को पी एम पद के लिए आग़े बढ़ाय
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
सरकार बताए कि सोनभद्र में कैसे और किसके आदेश पर रखे गए विस्फोटक : आइपीएफ
लखनऊ । सोनभद्र में रासपहाड़ी खनन क्षेत्र में हुए विस्फोट में आठ मजदूरों की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों को दण्ड़ित करने, मृतक व घायलों को मुआवजा देने और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग आज आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) ने की है। इस सम्बंध में आइपीएफ ने आज राज्यपाल महोदय को पत्रक भेजा। आइपीएफ के प्रदेश संगठन महासचिव दिनकर कपूर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उ0 प्र0 सरकार को बताना चाहिए कि वहां इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक कैसे और किसके आदेश पर रखा गया था।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
मतदान में चली गोली से मौत बलिया (देखें वीडियोज)
संजीव कुमार
बलिया : उत्तरप्रदेश में पंचायती चुनाव के पिछले दो चरणो के हुए चुनाव में हुई घटनाओ पर एक नजर डाली जाय तो यह देखने को मिलेगा की कही न कही प्रशासन की लापरवाहियों के चलते ही हिंसक वारदाते हुई और आज बलिया के रामगढ़ के बूथ नंबर 191 और 192 पर भी कही न कही पुलिस की नाकामियो का परिणाम ही है की पुलिस के सामने ही दो लोगो को गोलियों से उड़ा दिया गया।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
राज्यपाल को 'कलास्रोत' भेंट
लखनऊ। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का शनिवार को अलीगंज स्थित कलास्रोत कला दीर्घा एवं कला केन्द्र में स्वागत किया गया। श्री नाईक मोहर्रम पर आधारित प्रदर्शनी और सम्मान समारोह में भाग लेने यहां आए थे। केन्द्र के निदेशक अनुराग डिडवानिया ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
राज्यपाल राम नाईक ने इमाम हुसैन के जीवन पर प्रकाश डाला और इमाम के व्यक्तित्व से शिक्षा लेने की बात पर ज़ोर दिया
लखनऊ, आज नार्थ इण्डिया जर्नलिस्ट वेलफेअर एसोसिएशन द्वारा ‘7वी अखिल भारतीय छायाचित्र एवं पेन्टिंग मोहर्रम प्रदशर्नी’ का उद्घाटन श्री राम नाईक माननीय राज्यपाल उ.प्र. ने कला स्रोत, अलीगंज, लखनऊ में किया। राज्यपाल महोदय ने इमाम हुसैन के जीवन पर प्रकाश डाला और इमाम के व्यक्तित्व से शिक्षा लेने की बात पर ज़ोर दिया।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
पंचायत चुनाव में वोट के लिेए पैसा, मुर्गा, दारू का लालच!
मिर्जामुराद वाराणसी। 17 सितम्बर 2015 . गाँवों में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां जोरो पर है। हर उम्मीदवार पंचायत का चुनाव जितने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है इसके लिए गाँवो में जहाँ एक ओर प्रत्याशी अपने जाति बिरादरी की दुहाई दे रहे है दूसरी तरफ साड़ी, पैसा, मुर्गा, दारू का लालच देने से भी बाज नही आ रहे है अब ऐसे उम्मीदवारों की खैर नही ग्रामीण महिलायें गांव गाँव में संगठित होकर इसका पुरजोर विरोध करेंगी और पंचायत चुनाव तक गांव गांव में जन जागरण अभियान चलाएंगी।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
पुलिस की करतूतों पर पर्दा डालती है कासगंज की मीडिया
अमन पठान, कासगंज
कासगंज कोतवाली प्रभारी के इशारे पर एसएसआई के द्वारा ली गई घूस का प्रकरण सार्वजनिक हो गया और एक ऑडियो टेप भी वायरल हुआ, लेकिन अफ़सोस मुख्यमंत्री के सजातीय पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कोई कार्यवाई नही की गई और न पीड़ित से ली गई घूस लौटाई गई। हर बार की तरह इस बार भी कासगंज की मीडिया ने पुलिस की करतूत पर पर्दा डाल दिया। क्या यही है पत्रकारिता का दायित्व?
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
अब सिर्फ सीएम पर भरोसा! अधिकारी तो खेलते हैं जनता की भावना से
बाडमेर दौरे से पहले सीएम को भेजेंगे शिकायतों का पुलिंदा
बंशीलाल चौधरी
बालोतरा। पिछले दो सालों से अधिक समय से लाईट कनेक्शन का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का अब जिले की नौकरशाह से भरोसा उठ चुका हैं। अब ग्रामीण सीधे सीएम से फरियाद करना चाह रहे हैं। मामला हैं पाटोदी पंचायत समिति अन्तर्गत कोडूका गांव का जहां के ग्रामीणों ने ग्रुप में घरेलू कनेक्शन के लिए वर्ष 2013 में आवेदन किया था, लेकिन उन्हे आज दिन तक विद्युत कनेक्शन नही मिला हैं।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
17.10.15
धन तेरस, सोमवार, कार्तिक कृ्ष्ण पक्ष 9 नवम्बर, 2015
उत्तरी भारत में कार्तिक कृ्ष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व पूरी श्रद्धा व विश्वास से मनाया जाता है. देव धनवन्तरी के अलावा इस दिन, देवी लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर के पूजन की परम्परा है. इस दिन कुबेर के अलावा यमदेव को भी दीपदान किया जाता है. इस दिन यमदेव की पूजा करने के विषय में एक मान्यता है कि इस दिन यमदेव की पूजा करने से घर में असमय मृ्त्यु का भय नहीं रहता है. धन त्रयोदशी के दिन यमदेव की पूजा करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख वाला दीपक पूरी रात्रि जलाना चाहिए. इस दीपक में कुछ पैसा व कौडी भी डाली जाती है.
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
14.10.15
दादरी कांड और मूर्ति विसर्जन जैसे विवाद महंगाई से जनता का ध्यान हटाने के लिए... बनारस में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन
: बढती महंगाई के विरुद्ध शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन : महंगाई की मार.. क्या यही हैं अच्छे दिन? : आये दिन बढती रोजमर्रा की वतुओं की कीमत से व्यथित होकर आज विभिन्न संगठनों के लोगों ने बनारस के काशी हिन्दू विश्व विद्यालय मुख्य द्वारा पर महगाई विरोधी धरना दिया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का एक चुनावी वायदा था कि महंगाई कम करेंगे, किंतु हो उल्टा रहा है, अरहर दाल का दाम चार माह में ही रु. 100 प्रति किलोग्राम से बढ़कर रु. 150-160 हो गया है, यानी डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ोतरी। भला भारत का गरीब इंसान जिसका भोजन उसकी दिहाड़ी पर निर्भर है कैसे अपने बच्चों को दाल खिला पाएगा जो प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत होती हैं। याद रखें कि भारत में आधे बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। यानी जो कुपोषण का शिकार है वह अब भुखमरी का भी शिकार हो सकता है। आम इंसान यदि दाल छोड़ कर रोटी के साथ सिर्फ सब्जी खाना चाहे तो भी मुश्किल है। प्याज का दाम रु. 30-35 प्रति किलो से बढ़कर रु. 60, यानी दोगुना, हो गया है। रोटी के साथ प्याज खाना भी दूभर हो गया है। इसी तरह ज्यादातर सब्जियों के दाम भी करीब-करीब दोगुने हो गए हैं। ऐसा लगता है कि सरकार ने अंततः गरीबी खत्म करने का अनोखा तरीका खोज ही निकाला है - गरीब को ही खत्म कर दो!
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
11.10.15
ऱाष्ट्रीय लोकसमता पाटीं के घोषणा पत्र में मजीठिया वेतन बोड की सिफारिशों को लागू कराने का जिक्र
विषय : ऱाष्ट्रीय लोकसमता पाटीं के घोषणा पत्र में मजीठिया वेतन बोड की सिफारिशों को लागू कराने का जिक्र
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
अब पर्युषण में कत्लखाने कभी बंद नहीं होंगे, जीवदया प्रेमी बहुत गुस्से में हैं, एक झटके में 40 साल पुरानी परंपरा समाप्त
मुंबई । धार्मिक मामलों को राजनीतिक मुद्दा बनाने से जीवदया प्रेमियों, धर्मप्रेमियों, वैष्णव समाज और जैन समाज में रोष बढ़ता जा रहा है। पिछले लंबे समय से हर धार्मिक मुद्दे में राजनीतिक अडंगा लगाना लोगों को रास नहीं आ रहा है। खासकर दक्षिण मुंबई में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का इन मामले में चुप रहना लोगों को बहुत परेशान कर रहा है। लोगों का मानना है कि जो लोग समाज के सहयोग से जीतकर आए हैं और समाज की ताकत की वजह से ही जिनका राजनीतिक वजूद बना है, उनका इस तरह से चुप रहना समाज के लिए बहुत खतरनाक है। इस पूरे प्रकरण में खेतवाड़ी के कांग्रेसी नगरसेवक शांतिलाल दोशी समाज के निशाने पर हैं।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
सोमवती अमावस्या 12 अक्तूबर 2015
सोमवती अमावस्या 12 अक्तूबर 2015
सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। यह अश्विनमास कि अमावस्या सर्वपित्रू अमावस्या 12 अक्तूबर 2015 ये वर्ष में लगभग एक या दो ही बार पड़ती है। पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए अमावस्या के सभी दिन श्राद्ध की रस्मों को करने के लिए उपयुक्त हैं। कालसर्प दोष निवारण की पूजा करने के लिए भी अमावस्या का दिन उपयुक्त होता है। कई बार देखा है कि वर्ष में कई बार सोमवती अमावस्या आती रहती है इस अमावस्या का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व होता है। विवाहित स्त्रियों द्वारा इस दिन अपने पतियों के दीर्घायु कामना के लिए व्रत का विधान है। इस दिन मौन व्रत रहने से सहस्र गोदान का फल मिलता है। शास्त्रों में इसे अश्वत्थ प्रदक्षिणा व्रत की भी संज्ञा दी गयी है। अश्वत्थ यानि पीपल वृक्ष इस दिन विवाहित स्त्रियों द्वारा पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चन्दन इत्यादि से पूजा और वृक्ष के चारों ओर १०८ बार धागा लपेट कर परिक्रमा करने का विधान होता है और कुछ अन्य परम्पराओं में भँवरी देने का भी विधान होता है। हमारे धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि सोमवार को अमावस्या बड़े भाग्य से ही पड़ती है, पाण्डव पूरे जीवन तरसते रहे परंतु उनके संपूर्ण जीवन में सोमवती अमावस्या नहीं आई।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
2.10.15
वीरेन दा की कविता 'इतने भले न बन जाना साथी' का यशवंत ने किया पाठ, देखिए वीडियो
गुरु दिल्ली आते ही एक प्रयोग किए हैं. अपने गुरुवर और प्रिय कवि वीरेन डंगवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी एक कविता का पाठ किया और इस सबको रिकार्ड कराया. ये पहला प्रयोग है. अगर आप लोग सराहेंगे तो आगे वीरेनदा समेत नए पुराने ढेरों कवियों की कविताओं का यूं ही पाठ करके उसका डिजिटलाइजेशन किया जाएगा. आप सभी मित्रों का फीडबैक चाहूंगा, इस वीडियो पर. https://goo.gl/sU1gbe
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
कानूनी तौर पर पूरा कश्मीर भारत का है.. आप कब लौटाएंगे कश्मीर?
वेद प्रताप वैदिक
भारत सरकार को मैं बधाई देता हूं। उसने संयुक्तराष्ट्र में वह बात उठाई है, जो बात आज तक हमारे किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं उठाई। कश्मीर के सवाल पर हमारी सभी सरकारें- नेहरु से लेकर मोदी तक- दब्बूपन की नीति चलाती रही हैं। वे या तो कश्मीर पर बात करने से कतराती हैं या फिर हकलाती रहती है। अंतरराष्ट्रीय इस्लामी संगठन में भी हमारी कोशिश यह रहती रही है कि कश्मीर का सवाल उठे ही नहीं।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्त बने देशबंधु अखबार के कार्यकारी संपादक
वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्त ने आज औपचारिक रूप से पत्रकारिता में अपनी नई पारी, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश एवं दिल्ली से प्रकाशित प्रतीष्ठित हिंदी दैनिक 'देशबंधु' के साथ इसके दिल्ली स्थित कार्यकारी संपादक के रूप में शुरू कर दी है। कुछ दिनों पूर्व लोकमत को अलविदा कहनेवाले जयशंकर गुप्त अपने 35-36 वर्षों के पत्रकार जीवन में इससे पहले दैनिक हिन्दुस्तान, इंडिया टुडे, नवभारत टाइम्स, रविवार, श्रीवर्षा, असलीभारत, राजस्थान पत्रिका और अमृतप्रभात जैसे पत्र पत्रिकाओं के साथ जुडे रहे हैं।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
30.9.15
मीडिया विमर्श का अगला अंक भारतीयता और पत्रकारिता विषय पर केंद्रित, आप अपनी रचनाएं भेजें
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
26.9.15
हिन्दी दिवस मे हुए खर्चे
आज मेरी सहेली हिन्दी कुछ परेशान ,नाराज़,क्रोध मे नजर आ रही थी मेने जब उससे बात करनी चाही तो वो कुछ नहीं बोली बस आंखो से पानी निकल आया ओर मुह फेर लिया जब मेने उससे ज़ोर दिया की किया मुझ से कोई गलती हो गई हे तो माफ करदे इतना कहना था की वो गले से लिपट के जोर-जोर से रोने लगी जब मेने दिलासा दिया तो सिसक के उसने पाना हाल बयान किया !
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
28 सितंबर2015 को चूड़ामणि चन्द्रग्रहण
28 सितम्बर को चूड़ामणि ग्रहण होने के कारण सुख- समृद्धि और शांति प्रदान करेगा। सोमवार 28 सितंबर 2015 को चन्द्रग्रहण होने जा रहा है। इससे पहले 13 सितंबर को सूर्यग्रहण लगा था लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखा था इसलिए इसके सूतक का विचार नहीं किया गया। लेकिन चन्द्रग्रहण कुछ समय के लिए भारत के कुछ भागों में नजर आएगा भाद्रपद, पूर्णिमा, सोमवार को भारत के केवल पश्चिमी राजस्थान तथा पश्चिमी गुजरात के कुछ क्षेत्रो में कुछ ही मिनट के लिए चन्द्रास्त के समय आरम्भ होता हुआ दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत के अन्य किसी भी नगर में दिखाई नहीं देनेवाला है । इसलिए इसका सूतक लगेगा और इसका प्रभाव भी कई क्षेत्रों और राशियों पर भी भारत में देखने को मिलेगा।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
1950 के दशक में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के कैथी इलाके में उपस्थिति के कई लोग गवाह हैं
महोदय, आज नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के तथ्य पर चर्चा हो रही है : सम्मानित समाचर पत्र हिन्दुस्तान में आज के अंक में उनकी कैथी में उपस्थिति के बारे में खबर छपी है. श्री श्यामा चरण पाण्डेय जी द्वारा पूर्व में प्रधान मंत्री जी को लिखे पत्र और उनके पास पड़े प्रपत्रों की जांच और नेताजी की हस्तलिपि के उसके मिलान से बातें और स्पष्ट हो सकेंगी.
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
21.9.15
अपने अनुज भाई को बचाने के लिय बड़े पत्रकार समाचार को ही खा गए
: राष्ट्रीय खेल (NGOC) के करोड़ो रुपये घोटाले के सम्बन्ध में : एक पुरानी कहावत है कि " सैया भये कोतवाल तो डर काहेका"रांची के एक दैनिक अख़बार के बड़े पत्रकार के अनुज भाई 34वे राष्ट्रिय खेल (NGOC) के करोड़ो रुपये घोटाले के प्रमुख आरोपी है क्यों की राष्ट्रिय खेल आयोजन समिति के कोषाअध्यक्ष थे और करोड़ो का घोटाले किय।इस प्रमाणित घोटाले में कई संलिप्त छोटे पदाधिकारी अभी जेल की हवा खा रहे है लेकिन प्रमुख अभियुक्त कोषाअध्यक्ष पर पुलिस हाथ नहीं डाल पा रही है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
पत्रकारों की इमेज पर ऐश करते समाचार पत्र मालिक
भोपाल। एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने बताया कि समाचार पत्र मालिकों की संस्था आईएनएस वेतन बोर्ड खत्म करने और सरकारी विज्ञापन की दरें बढ़ाने की मांग कर है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी विज्ञापनों की दरें बढ़ाने की मांग कर रहे है। लेकिन समाचार पत्र मालिक यह नहीं कहते कि वे अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने सहित अन्य सुविधायें देंगे।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
लंदन में होगा बीफा समारोह
मुम्बई। भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड (BIFA) समारोह अब लन्दन में संपन्न होगा। जैसा की विदित है की इसी वर्ष जून माह में प्रथम बीफा समारोह मॉरीशस में संपन्न हुआ था। जिसकी अपार सफलता के बाद अब बीफा समारोह लंदन में आयोजित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। समारोह को आकर्षित एवं लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आज फिल्म स्टार रवि किशन एवं फिल्म निर्माता अभय सिन्हा ने गहन चर्चा की।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
यूनियन बनाने की मांग करने पर 400 मजदूरों को काम से निकाला
मानेसर, गुडगाँव। 20 सितम्बर 2015। 18 सितम्बर 2015 को ब्रिजस्टोन पफैक्टरी में 400 से उपर मज़दूरों को यूनियन बनाने का कानूनी हक़ माँगने पर काम से निकाल दिया गया। बाउन्सरों को बुलाकर मज़दूरों को मारा पीटा गया। महिला मज़दूरों से बद्तमीजी की गई। यह सब सिर्फ मज़दूरों द्वारा उनके हक़ माँगने की वजह से किया गया। लेकिन ब्रिजस्टोन के मज़दरों ने झुकने से मना कर दिया है। वे लड़ रहे हैं। 18 सितम्बर से पफैक्ट्री के 400 मजदूर पुलिस और कंपनी द्वारा बुलाये गए गुंडो की ध्मकियों का सामना करते हुए अपने जायज़ हक़ के लिए आवाज उठा रहे हैं। मगर अभी तक कंपनी प्रशासन, श्रम विभाग या हरियाणा सरकार द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कोई करवाई नहीं की गयी है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय-वाराणसी में शैक्षिक पदों के लिए चल रहे साक्षात्कार में भारी धांधली
संबंधित विषय में बिना नेट और पीएचडी किये लोगों को भी साक्षात्कार में बुलाया जा रहा...
From: anilbhu6@gmail.com
Date: 2015-09-21 13:59 GMT+05:30
Subject: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय-वाराणसी में शैक्षिक पदों के लिए चल रहे साक्षात्कार में भारी धांधली और संबंधित विषय में बिना नेट और पीएचडी किये लोगों को भी साक्षात्कार में बुलाये जाने के संबंध में।
To: presidentofindia@rb.nic.in, secy.president@rb.nic.in
Cc: vc@bhu.ac.in, smritizirani@sansad.nic.in, hrm@nic.in, soniagandhi@sansad.nic.in, office@rahulgandhi.in, info@digvijayasingh.in, mohanbhagwat59@gmail.com, shivkashi59@gmail.com
सेवा में,
श्रीमान राष्ट्रपति जी
भारत गणराज्य
विषय- काशी हिन्दू विश्वविद्यालय-वाराणसी में शैक्षिक पदों के लिए चल रहे साक्षात्कार में भारी धांधली और संबंधित विषय में बिना नेट और पीएचडी किये लोगों को भी साक्षात्कार में बुलाये जाने के संबंध में।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
काटजू बोले- राहुल गांधी डफर!
Markandey Katju : The Heir Apparent of Congress.. I heard Rahul Gandhi's speech to Congress party workers In Mathura on T.V.. It confirms my opinion that he is a duffer. He said that Congress DNA is in all of you. Is this the DNA of scams and looting the country? He sad he is from Allahabad and Kashmir. Out of my 69 years I have lived perhaps 55 years in Allahabad, but I never saw him in Allahabad..
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
चुनार में एक संत हैं स्वामी अड़गड़ानंद, उनकी सुनाई एक कहानी सुनिए
Krishna Kant : चुनार में एक संत हैं स्वामी अड़गड़ानंद. बीए में एक बार मेरे भाई मुझे वहां ले गए थे. अड़गड़ानंद एक कहानी सुनाते हैं— एक गांव की घटना है. नवरात्र का महीना था. रात को एक चाची का पेट खराब हो गया. सुबह चार बजे उनका बहुत तेज पेट दर्द हुआ. चाची लोटा लेकर भागीं. लेकिन परेशानी बढ़ गई. चाची मजबूरी में पगडंडी पर ही बैठ गईं. हालांकि चाची को इस बात का ख्याल था कि यह रास्ता है और अभी लोग आएंगे तो पांव पड़ेगा. उन्होंने इधर उधर से मिट्टी बटोरी और मैले के ऊपर डालकर ऊंचा कर दिया और घर चली गईं.
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
2
comments
सेवा ही हिन्दू संस्कृति का आधार स्तंभ : विहिप
प्रैस विज्ञप्ति
विहिप के सेवा कुंभ में उमडा जन सैलाब, बडी संख्या में सेवा हेतु आकर्षित हुए लोग
नई दिल्ली। सितम्बर 20, 2015. विश्व हिन्दू परिषद की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा कुम्भ में आज अच्छी खासी उपस्थिति देखी गई। लोगों की सेवा के प्रति रुचि इस बात से झलक रही थी कि प्रदर्शनी में लगी हर सामग्री को लोग बड़े चाव से न सिर्फ़ देख रहे थे बल्कि वे स्वयं सेवा के किस आयाम से जुड सकते हैं, यह जानने की जिज्ञासा भी थी। सेवा कुम्भ को संबोधित करते हुए विहिप के केन्द्रीय मंत्री व अखिल भारतीय सेवा प्रमुख श्री अरविन्द भाई ब्रह्म-भट्ट ने कहा कि सेवा ही हिन्दू संस्कृति का आधार है। देश भर में हम हजारों सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु काम कर रहे हैं किन्तु इन्हें अभी बडी संख्या में विस्तार देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आशीर्वचन देते हुए सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी राघवानन्द जी महाराज ने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग के उत्थान, युवाओं को संस्कारित, स्वावलंबी व सक्षम बनाने तथा भारत के चहुँ मुखी विकास हेतु देश के प्रत्येक समर्थ व्यक्ति को अपनी-अपनी क्षमतानुसार सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री प्रेम चन्द गोयल जी ने सेवा कार्य में किसी भी प्रकार के दिखावे से हमेशा दूर रहने पर बल दिया। इस अवसर पर सेवा कार्य में विशेष योगदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
द्विवेदी अभिनंदन ग्रंथ स्वयं में एक विश्व हिंदी सम्मेलन है : रामबहादुर राय
‘‘पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी युग निर्माता और युग प्रेरक थे। उन्होंने प्रेमचद, मैथिलीषरण गुप्त जैसे लेखकों की रचनाओं में संषोधत किए। उन्होंने विभिन्न बोली-भाशा में बंटी हिंदी को एक मानक रूप में ढालने का भी काम किया। वे केवल कहानी-कविता ही नहीं, बल्कि बाल साहित्य, विज्ञान, किसानों के लिए भी लिखते थे। हिंदी में प्रगतिषील चेतना की धारा का प्रारंभ द्विवेदीजी से ही हुआ।’’ यह उद्गार थे प्रख्यात लेखक व साहित्य आकदेमी के अध्यक्ष डा. विष्वनाथ प्रसाद तिवारी के। वे आज से 83 साल पहले छपे व आज दुर्लभ महावीर प्रसाद द्विवेदी अभिनंदन ग्रंथ के पुनर्प्रकाषन के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। राश्ट्रीय पुस्तक न्यास, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राश्ट्रीय स्मारक समिति, रायबरेली और राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसिएषन, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न इस समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात आलोचक प्रो मैनेजर पांडे कर रहे थे। इस आयोजन में पद्मश्री रामबहादर राय, प्रो. पुश्पिता अवस्थी, नीदरलैंड , अनुपम मिश्र और न्यास की निदेषक डा. रीटा चौधरी विषेश अतिथि थे।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
प्राकृतिक संतुलन के साथ हो विकास की बातें
20 सितम्बर 2015, वाराणसी : गंगा आह्वान, साझा संस्कृति मंच एवं गंगा रक्षा आन्दोलन के संयुक्त तत्वाधान में धर्मसंघ शिक्षा मण्डल के सभागार में आयोजित गंगा रक्षा हेतु 'भागीरथ प्रयास' राष्ट्रीय जन अभियान के दूसरे दिन गंगा के 'व्यथा-कथा' पर मुख्य वक्ता के रूप में मालवीय उद्यमिता सम्वर्धन केन्द्र (आई.आई.टी., बीएचयू) के समंवयक प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि मानव जब उन्नति करने लगता है तो उसकी सोच बदल जाती है, हमें स्वार्थी न होकर प्रकृति के संतुलन के साथ विकास की बाते करनी चाहिये। नदीयों पर बांध बनने से संस्कृति, सभ्यता व जीवों का नुकसान हुआ। अगर किसी दिन ये बांध स्वतः नष्ट हो गये तो आस-पास के क्षेत्रों का मंजर बहुत दूखद होगा। बांधों से नदीयों के जल स्त्रोतों पर प्रभाव पड़ता है, अगर नदीयों में अविरलता चाहिये तो बड़े बांधों की स्थान पर छोटे-छोटे बांध बनाने चाहिये। साथ ही उन्होंने नदीयों के किनारे बसे लोगो से अपील की कि नदी किनारे पर पेड़-पौधे लगाकर प्रकृति की रक्षा के साथ स्वयं को भी बचा सकते है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
मेरी बहन शालिनी की ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी, लाख पैरवी करने के बावजूद न्याय नहीं मिला
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
राष्ट्रपति के हाथों नीटी को मिला "राजभाषा कीर्ति पुरस्कार"
फोटो कैप्शन -: केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के करकमलों से राजभाषा कीर्ति पुरस्कार ग्रहण करते हुए प्रो. अशोक पुण्डीर, संकायाध्यक्ष(छात्र कार्य एवं स्थापन), नीटी।
भारत सरकार, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय ने राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट
कार्यान्वयन हेतु संस्थान को वर्ष 2014 - 15 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कारों
के लिए "ख" क्षेत्र में द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। दि. 14 सितंबर,
2015 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में संस्थान के
संकायाध्यक्ष (छात्र कार्य एवं स्थापन) प्रो. अशोक पुण्डीर ने महामहिम
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के करकमलों से यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस
समारोह में उनके साथ संस्थान के कुलसचिव डॉ. उत्पल देबनाथ और राजभाषा अधिकारी
मो. आफताब आलम उपस्थित थे।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
20.9.15
भागीरथ प्रयास एक बार फिर जन अभियान का शुभारम्भ : गंगा को बचने के लिए उसे बाधों से मुक्त करना होगा.
निर्मल पुकार! अविरल हो गंगधार
19 सितम्बर 2015 वाराणसी गंगा आह्वान, साझा संस्कृति मंच एवं गंगा रक्षा आन्दोलन द्वारा आयोजित गंगा रक्षा हेतु राष्ट्रीय जन अभियान‘भागीरथ प्रयास’ गोष्ठी का आरम्भ आज दुर्गाकुण्ड स्थित धर्मसंघ के सभागार में गंगा पूजन तथा स्वामी निगमानंद सरस्वती व बाबा नागनाथ के चित्रोंपर माल्यार्पण के साथ आरम्भ हुआ। प्रथम सत्र में काशी विद्वत सभा के प्रवक्ता पण्डित कमलाकांत त्रिपाठी ने कहा कि नदी तभी गंगा है जब वहहिमालय से गंगा सागर तक अविरल रहती है। गंगा आमजन की है। उससे इनको वंचित करना अन्याय व अधर्म है। श्री काशी पण्डित सभा की ओरसे पण्डित महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बांधों से गंगा नदी का पावन स्वरूप नष्ट हो रहा है। यह गंगा जल को गंदा जल बना देता है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
टीआरपी बढ़ाने में माहिर सम्पादकों का बौद्धिक कद कितना नीचा है, बताने की जरूरत नहीं है
तकनीक के आगे आदमी, तकनीक के पीछे आदमी
केपी सिंह-यह तकनीकी क्रांति का युग है तकनीक ने सभी क्षेत्र में अपने हस्तक्षेप को दिखाया है। जिसमें दुनियां बहुत तेजी से बदली है और बदल रही है। पत्रकारिता भी तकनीक के हस्तक्षेप से अछूती नहीं है। तकनीकी क्रांति ने पत्रकारिता के चाल चेहरे और चरित्र को काफी हद तक बदला है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
महिला कजली महोत्सव में नागेपुर की महिलाओं ने बाजी मारी
रोहनियाँ राजातालाब वाराणसी 19 सितम्बर शनिवार । लोक समिति और मनरेगा मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में महिला कजली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया। कजली महोत्सव में महिलाओं ने पारम्परिक गीतों के साथ साथ देश भक्ति ,मनरेगा ,शिक्षा,महिला हिंसा,भ्रस्टाचार जैसे सामयिक मुद्दों पर गीतों के माध्यम से खूब अपनी आवाज बुलंद किया। महिला कजली महोत्सव में नागेपुर की महिलाओं ने प्रथम स्थान जीता दूसरे स्थान पर कल्लीपुर और तीसरे स्थान पर गनेशपुर की महिलाये रही। सभी विजेता टीम के सभी सदस्यों इंडियन हास्पिटल राजातालाब की तरफ से सभी को क्रमशः स्टील कंडाल, बाल्टी, जग तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाली अन्य टीमों को थाली के रूप में सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में कुल आराजी लाइन ब्लाक के अलग अलग गांवों से महिला स्वयं सहायता समूह कुल 30 टीमों ने भाग लिया।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
19.9.15
हरि की उर्दू पुस्तक जिद, जुनून और जिंदादिली का किया लोकार्पण
अलीगढ़। अमुवि के कुलपति लेफ्टिीनैन्ट जनरल जमीर उद्दीन शाह (सेवानिवृत) ने आज हिन्दी के प्रमुख लेखक एवं पत्रकार पं. हरिओम शर्मा हरि की उर्दू पुस्तक जिद, जुनून और जिंदादिली का अपने कार्यालय में लोकार्पण किया। इस अवसर पर एएमयू रजिस्ट्रार डॉ. असफर अली खॉन, मॉसकम्यूनिकेशन विभाग के प्रोफेसर शाफे किदवई और इतिहास विभाग के डॉ. मुहम्मद सज्जाद के अलावा पं. हरिओम शर्मा की पत्नी श्रीमती मायादेवी शर्मा भी मौजूद थीं।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
पुलिस अधीक्षक जी.जी. पाण्डेय की जांच की मांग को लेकर राधावल्लभ 15 दिन धरने पर बैठेंगे
मैं रायगढ़ (छग) में सम्मेलन में भाग लेकर शहडोल में पत्रकार मित्रों के साथ बैठा। चर्चा में बात सामने आयी कि शहडोल जिले में पिछले वर्ष में लगभग 8 पत्रकारों पर झूठे प्रकरण दर्ज हुये, इस दौरान पुलिस अधीक्षक के रूप में जी.जी. पाण्डेय एवं आईजी वेदप्रकाश शर्मा पदस्थ थे। श्री जी.जी. पाण्डेय पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली दैनिक दिनचर्या (चौबीस घंटे) की एवं उनकी संपत्ति की जांच गुप्त रूप से कराना आवश्यक है तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
काशी की गंगा में गंगोत्री का गंगाजल प्रवाहित किया गया
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
































