Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label लिंग. Show all posts
Showing posts with label लिंग. Show all posts

15.10.08

जीवनसाथी चाहिये



नाम : मनीषा नारायण
उम्र : ३० वर्ष
शिक्षा : स्नातक( तमिल,तेलुगु,कन्नड़,मलयालम,तुलु,मराठी,गुजराती,हिंदी भाषाएं लिख-पढ़ सकती हैं; अंग्रेजी से मोहभंग)
रंग : साफ़ गेंहुआ
कद : ५’५"
व्यवसाय : भिक्षा एवं कमर्शियल सेक्स वर्कर
मासिक आय : १५०००-२०००० रु.(अनुमानित)
अतिरिक्त गतिविधियां : भड़ास(दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग की सलाहकार), अर्धसत्य(लैंगिक विकलांग यानि हिजड़ों के दुनिया के एकमात्र हिंदी ब्लाग की माडरेटर)
विशेष : मेडिकल जांच से पता चला है कि अंदरूनी अंग स्त्रैण किंतु अल्प विकसित हैं बाह्य जननांग अनुपस्थित है जिस कारण लैंगिक विकलांगता है।
चूंकि अब हमारे देश में विवाह के अतिरिक्त "लिव इन रिलेशनशिप" को भी कानूनी मान्यता मिल चुकी है अतः जो भी उदार मना इस संबंध में इच्छुक हों मेहरबानी करके भड़ास के माध्यम से अपने बारे में जानकारी देते हुए सूचित करें । जाति ,धर्म, भाषा, क्षेत्र, लिंग आदि आदि इत्यादि जैसा कोई बंधन नही है।