"आज कालेज मत जाना",
माँ जब भी ये बात मुझ से कहती है,दिल एक अनजाने डर से लरज़ जाताहै,कई बार सोचती हूँ,साफ मना कर दूँ पर माँ के आंसू देखे नही जाते सोखामोशी से एक और इम्तेहान के लिए खुद को तैयार करने लगती हूँ, वोइम्तेहान,जिसका नतीजा मुझे पहले से मालूम है…
घर की सफ़ाई कर के उसे आईने कि तरह चमका देना है,फिर नहा करअपना सब से अच्छा ड्रेस पहेनकर चेहरे पर लीपापोती करके ख़ुद को नही ,आने वालों को ये दिखाना है कि मैं सुन्दर हूँ,हो सके तो मुझे स्वीकार कर लो । लड़के वाले आते हैं, माँ ने चाय के साथ ढेर सारी चीज़ें तैयार कर के रखी हैं,माँ पापा आने वालों का आगे बिछ बिछ जाते हैं,थोडी देर बाद माँ मेरे पास आती हैं,ये इस बात का इशारा है कि अब मुझे उनके सामने पेश होना है,चाय की ट्राली लिए में ड्राइंग रूम में ऐसे आती हूँ जैसे कुर्बानी की बकरी कुर्बान्गाह में लायी जातीहै।
आने वालों की नज़र बस मुझ पर है,लड़के की माँ और बहनें उठ कर मेरे पास आती हैं,उनके लहजे तो मीठे होते हैं पर निगाहें एक दुसरे से बड़ी खामोशी से बातें करती हैं,निगाहों से बातें करना भी तो एक आर्ट है,ये आर्ट में पहले हैरानी से देखती थी,पर समझ नही पाती थी पर अब बड़ी आसानी से ये खामोश बातचीत मेरी समझ में आजाती है,जैसे लड़के की बहन आँख के इशारे से कहेगी,मामा ,रंग गोरा नही है,लड़का पहले आंखों से postmortam करेगा और करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचेगा है कि इसकी तो height कम है।
,माँ पापा लपक लपक कर प्लेटें भर भर कर उन्हें पेश करते हैं,माँ बताती है कि हमारी स्नेहा गुणों की खानहै,M.S.C कर के कालेज में पढाती है,खाना स्वादिष्ट बनती है आदि , आदि,, मुझे हंसी आती है,हर बार बेचारी माँ मेरे गुणों का बखान करती है पर कभी इनका फायेदा नही होता ,पर माँ को कौन समझाए,,.कभी तो लड़का अकेले में मुझ से बात करना चाहता है कभी वो भी नही,अकेले में भी वो जो चाहे,जैसे चाहे सवाल पूछ सकता है,लड़की काकाम है सुनना और जवाब देना,सवाल करने की उसको इजाज़त नही है।
ड्रामा खत्म होता है,लड़के वाले गले तक खा पीकर रटा रटाया जवाब दे कर विदा लेते हैं’.बहेन जी आप लोगों से मिल कर बड़ा अच्छा लगा,माँ और पापा बड़ी हसरत से वो जवाब सुनना चाहते हैं जो उनके मन में तूफान मचाये हुए है पर मुंह से कैसे कहें,,लड़के वाले भी समझ जाते हैं सो बड़ी चालाकी से जवाब दे जाते हैं ‘बाकी फैसला तो भाईसाहब हम घर पर सलाह मशवरे के बाद जैसा होगा, आपको फोन कर के बता देंगे,माँ पापा के मुंह लटक जाते हैं ,,जानते हैं वो फोन कभी नही आएगा…फिर भी गेट तक बड़ी उम्मीद से रुखसत करने जाते हैं । ,
एक ज़हरीली हंसी मेरे लबों पर ठहर जाती है और मैं कपडे बदलने अपने कमरे में वापस चली आती हूँ. बहुतकोशिश करती हूँ कि तनाव मुझे छू न सके,ये सब तो अब आदत बन गयी है पर पता नही क्यों,कभी सफल नही होपाती. अभी तो न जाने ऐसे कितने इम्तेहान और देने हैं,सफलता के इंतज़ार में,पता नही कब, किस दिन वो कोईतो होगा जो मुझे क़बूल कर के माँ पापा के घर का एक बोझ काम कर दे क्योंकि अभी दो भारी सिलें और हैं उनकेसीने पर.तब तक मुझे सब्र का कड़वा घूँट पीते जाना है।
माँ मेरी मानसिक हालत अच्छी तरह तो नही, पर कुछ हद तक समझती है.इसीलिए कभी कभी बडे मुजरिमाना अंदाज़ में कहती है’बेटी ओरत को हर कदम पर इम्तेहान देने पड़ते हैं,खुदको मज़बूत बनाना पड़ता है।
ठीक ही तो कहती है माँ…जिसकी जिंदगी का हर लम्हा इम्तेहान हो उसे मज़बूत तो होना चाहिए ना ।
कभी कभी सोचती हूँ,क्यों सारे इम्तेहान हमारे लिए हैं,मर्दों के लिए क्यों नही?
लड़का कैसी भी शकल का क्यों न हो,ये कह कर नज़र अंदाज़ कर दिया जाता है कि लड़के की सूरत थोडी देखी जाती है,उसकी तो काबलियत,तनख्वाह,घर बार देखा जाता है मतलब साफ है कि वो खरीदी हुयी दासी को कैसे रखेगा.
लेकिन लड़की सुन्दर न हो तो उसकी कीमत उसे मेरी तरह चुकानी पड़ती है क्योंकि उपभोग की वस्तु का सुंदर होना बेहद ज़रूरी है.
सोचो तो जिंदगी का हर पल इम्तेहान जैसा ही तो है…घर से निकलो तो हजारों गन्दी हवस भरी निगाहों से खुद कोबचाते हुए सुरक्षित घर पहुँचना भी तो एक इम्तेहान है…लड़की का चरित्र ही उसका गहना है,खानदान की इज्ज़त तुम्हारे हाथ है,इसे संभाल कर रखना...........कितना बडा बोझ एक लड़की के कंधों पर ये कह कर लाद दिया जाता है.लड़का कुछ भी करता फीरे …अरे उसका क्या,वो तो लड़का है,उसका कुछ नही बिगडेगा,,,,,,छी…कैसा दोगला समाज है ये। वो तो लड़का है,कहकर कितनी बड़ी छूट दे दी जाती है लड़कों को,और किरदार एक लड़की का जेवर है,कह कर कितनी भारी ज़ंजीर डाल दी जाती है एक लड़की पैरों में,मतलब ये कि एक को खुली छूट तो दूसरे की जिंदगी का मकसद है उस तथा कथित इज्ज़त की पहरेदारी.तभी तो जब एक परुष किसी ओरत का बलात्कार करता है तो कानून की निगाहों में भले ही वो दोषी हो,समाज उसे गुनाहगार नही मानता।
गुनाहगार तो वो लड़की है जिसको समाज ने इज्ज़त की गठरी देकर उसकी हिफाज़त की ज़िम्मेदारी सौंपी थी पर वो उसकी रक्षा नही कर सकी.अब इस गुनाह की कीमत तो उसे चुकानी पड़ेगी न…

