Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label करुनाकर मदद. Show all posts
Showing posts with label करुनाकर मदद. Show all posts

19.1.09

साहित्यकारों के रोने की असलियत

संजय सेन सागर

हिन्दुस्तान हमेशा से साहित्य की जननी रहा है,यहाँ पर अनेक साहित्यकारों ने जन्म लिया,कर्म किया! यहाँ पर साहित्यकारों की कलम मे वो शक्ति नजर आई जिससे इस प्रथ्वी लोक को ही नहीं बल्कि स्वर्ग लोक को भी प्रकाशमान बनाया गया है! लेकिन आज की भीड़ मे साहित्य भी खो गया है ! बढे-बढे साहित्यकार मानते है की आज की युवा पीढी साहित्य पड़ना ही नहीं चाहती,उसे महज मस्ती के साधन की जरुरत है! लेकिन सच ये तो बिलकुल नहीं है आज की युवा पीढी साहित्य तो पढना चाहती है लेकिन उसका स्वाद अलग है और हमारे बढे बढे साहित्यकार उस स्वाद को जान ही नहीं पा रहे है,और दोष युवापीढ़ी पर लगा रहे है !अगर सच मे युवा पीढी साहित्य पढ़ना नहीं चाहती है तो ''फाइव पॉइंट समवन'' को बेस्टसेलर किसने बनाया बुजर्गों ने , बिलकुल नहीं युवापीढ़ी ने ! ''one night @ call center '' एक ऐसा साहित्य रहा जिसपर फिल्म बनायीं गयी और जनता ने इसे पसंद भी किया ,यह चेतन भगत का ही एक और साहित्य था॥उनके तीसरे साहित्य पर भी फिल्म बनायीं जा रही है !तो हम कैसे मान ले की युवा पीढी साहित्य पढ़ना नहीं चाहती...बच्चों ने क्या हेर्री पोर्टर को नहीं पढ़ा..बुजर्गों ने पढ़ा !


आगे के लेख को पढने के लिए क्लीक करे

1.7.08

करुनाकर बुधवार को मुंबई के लिए होगा रवाना

करुनाकर मंगला एक्सप्रेस से सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर हज़रात निजामुद्दीन स्टेशन से मुंबई के लिया रवाना होगा। यह ट्रेन पनवेल स्टेशन पर दूसरे दिन सुबह बजकर तीस मिनट पर पहुंचेगी। जहाँ पर उसे स्वयं डॉक्टर रुपेश जी लेने आयेंगे। डेल्ही से चलकर मुंबई पहुंचाते ही करुनाकर २२ साल का हो चुका होगा क्यूंकि उसका जन्मदिन ३ जुलाई को है। वहीं पर सभी सुका जन्मदिन मनायेगे। आप भी करुनाकर को जन्मदिन की बडाई प्रेषित कर सकते हैं। आज वैसे गोरखपुर संस्करण अमर उजाला में करुनाकर की कवरेज पहले पन्ने पर आयी है। वहां के बहुत से लोग इस युवा होनहार छात्र से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वैसे जिस तरस से रिपोर्टर विनोद तिवारी ने इस ख़बर को लिखा है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। कौर्नाकर वह से कब लौटेगा इसकी जानकार हम आपको बाद में देंगे।
अमित द्विवेदी