Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label कुत्ता. Show all posts
Showing posts with label कुत्ता. Show all posts

3.1.10

नव वर्ष मे कुत्ते का प्यार

नववर्ष का प्रथम था वार
कुत्ते को आया मुझपर प्यार
डर कर उसको मारा चाँटा
उसने मुझे पलटकर काटा
मैंने किया डॉक्टर को फोन
डॉक्टर बोला हैलो कौन
मैने कहा कुत्ते ने मुझे काटा
मैने मारा उसको चाँटा
मै हो रहा हूँ बीमार
आपका है इन्तजार
डॉक्टर ने कहा तू मेरे उसूल को नहीं जानता
मैं रात 8बजे के बाद किसी को नही जानता
मैने कहा डॉक्टर बड़ी परेशानी है कैसे बतलाऊं
मैतो आपको उसूलो को जानता हूँ पर मै
उस कुत्ते को कैसे समझाऊं

आयुष मिश्रा

22.3.09

कुत्ता जो मेरा न रहा।

बड़े अरमान से एक कुत्ता पाला था
रोज मेरे आगे पीछे घूमता था।
वक्त पर खाना खाना आ जाता था
चाहे कहीं भी घूमने जाता था
मुझे उस पर विश्वास भी था
ऱखवाली पर छोड़ दिया था
धीरे-धीरे गायब होने लगा
पहले कुछ दिन के लिए
फिर महीनो के लिए
सुनने आया यह आया था
कि कुत्ता अधिकार समिति बनाई है
कुत्ता समाजसेवा का अध्यक्ष बन गया है
सभी कुत्ते आगे पीछे घुमते हैं।
जब मैने गायब होने का कारण पूछा
तो कहने लगा समाज सेवा कर रहा हूँ
उसने कई ठेके भी ले लिए थे।
अब तो कुत्ते मारने की सुपारी भी लेने लगा।
अब तो उसकी सुरक्षा भी बढ़ने लगी थी
एक दिन वो पाँच साल बाद मेरे पास आया था
संग कई कुत्तो को भी लाया था।
सभी जिन्दाबाद के नारे लगा रहा थे
मुहल्ले में कुत्ते उसके लिए वोट माँग रहे थे
चुनाव बाद वह गायब हो गया।
मैने भी सोना पाँच साल बाद आयेगा
पाँच साल बाद सुनने में आया कि
उसने इलाका बदल दिया है।
नहीं जगह से चुनाव लड़ रहा है।
मैं आज भी उसका इंतजार कर रहा हूँ

20.1.08

कुत्ते आसमान में उडेंगे

कुत्ते आसमान में उडेंगे
इंसान सिर्फ पैदल चलेंगे
उनके भौंकने की भौंक
अब ज़मीन पर सुनाई
देगी नहीं,
ध्वनि पर्दूशण
न दिखाई देगा
न सुनाई

अब आसमान में
कुत्ते हवाई ज़हाज़
के पीछे दौडेंगे
चेनल वाले उनके
फोटू खींचेंगे

टी वी पर कुत्ते
नेताओं की जगह
ज़ोर लगाकर भौंकेंगे.