Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label गणपति मेहमान. Show all posts
Showing posts with label गणपति मेहमान. Show all posts

11.9.08

गणपति आयें हैं

सुन लो लगा के सारे कान

गणपति बने हैं मेहमान

पूजा उनकी किया करो

आशीर्वाद लिया करो

बन जायेंगें बिगड़े काम, गणपति बने हैं .....

कई दिन यहीं विराजेंगें

खड़ताल मजीरे बाजेंगें

सब मिलकर करेंगें गुणगान,गणपति बने हैं....

गणपति बप्पा आयें हैं

रिद्धि सिद्धि संग लाये है

हम सबको अपना जान, गणपति बने हैं .....

जब से गणपति आयें हैं

सब के मन हरसाए हैं

हर दिन होता है मंगलगान, गणपति बने है...

सब देवों में नाम बड़ा

सेवा में परिवार खड़ा

प्रभु रखियो हमारी शान। गणपति बने हैं मेहमान

-------गोविन्द गोयल श्रीगंगानगर