Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label जीवन एक संघर्ष. Show all posts
Showing posts with label जीवन एक संघर्ष. Show all posts

15.10.10

जीवन एक संघर्ष



बहका सा है मन 
कैसा है यह आवारापन
दिल है उदास
छाया है गुस्ताखपन

क्या दिल की आवारगी इसी को कहते है?
या फिर यह बहके मन की प्यास है?
क्या यह दुनिया में रहने की आस है ?
या दुनिया से बाहर की कोई नई तलाश है?

यह दुनिया ही है या फिर है उसका अक्स
क्या सच्ची दुनिया इसी का नाम है???
क्यों है यह मन प्यासा?
इस मन में क्यों कोई नई तलाश है?

इसे मन के आवाज कहे या कह दे कोई पुकार?
जाने क्यों यह जानने की फिर से जगी एक प्यास है?
यह सच्चाई क़ि दुनिया है या दुनिया सच्चाई क़ि है?
कोई देगा जवाब दिल को?..आखिर क्यों ऐसी आस है??

क्या यूंही कहा जाता है क़ि जीवन एक संघर्ष है?
या फिर इस सच्चाई के नीचे भी दबा एक राज़ है?
क्या उन्ही ख़त्म हो जायेगी जिन्दगी इस सवालों में????
यकीनन मुझे इन सबके जवाबो का इन्तजार है........


http://www.facebook.com/notes.php?id=1650949861&notes_tab=app_2347471856#!/note.php?note_id=151652698191219