Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label देव श्रीमाली. Show all posts
Showing posts with label देव श्रीमाली. Show all posts

11.6.08

ग्वालियर में ब्रेकिंग न्यूज़

ग्वालियर में इन दिनों मीडिया के बारें में हर पल ब्रेकिंग न्यूज़ मिल रही है ! इसका मुख्य कारण दो समाचार पत्रों का प्रकाशन करीब है ! चूँकि दोनों समाचार पत्रों की नींव यहीं से है लिहाज़ा पत्रकारों को अच्छे पैकेज मिलना शुरू हो गए है ! फिलहाल इसमे दैनिक अदित्याज भारी दिख रहा है ! यही कारण है की ग्रुप वाले समाचारपत्रों को छोड़कर अदित्याज का दामन थाम रहे है ! नवभारत, नईदुनिया, में अपना मार्केटिंग का जलवा दिखाने के बाद शशि चांदिल ने एड विभाग की मान संभाल ली है ! शशि चांदिल विज्ञापन की दुनिया की जानी मानी शख्सियत है ! इसके अलावा बतौर पी आर ओ नीरजा सिंह, office adminitrator के रूप में श्रीमती दीप्ति सक्सेना, ने अपना कार्यभार संभाल लिया है ! उधर भोपाल में पत्रिका का तूफान आने के बाद ग्वालियर में पत्रिका की हलचल शुरू हो चुकी है ! ग्वालियर ब्यूरो के रूप में शैलेन्द्र तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह जोइनिंग दे चुके हैं ! सूत्रों के अनुसार पत्रकार कुछ माह बाद ग्वालियर से अपना संस्करण शुरू करने वाली है ! यही नहीं अभी अभी एक और ब्रेकिंग न्यूज़ मिली है की ग्वालियर और मुरेना से एक साथ दो संस्करण "अजयभारत" समाचार पत्र के शुरू होने की शुगबुगाहट है ! अब अगर प्रचार-prasar की बात की जाए! तो दैनिक अदित्याज के होर्डिंग लोगों में काफ़ी आकर्षित कर रहे हैं लीग से अलग दिए जा रहे मेसेज जनचर्चा का विषय है ! वहीं अन्य समाचार पत्रों होर्डिंग्स लगना शुरू कर दिए है ! जिनमे हिंदुस्तान एक्सप्रेस, जनदर्शन, बी पी एन भी शामिल है कुल मिलाकर ग्वालियर मीडिया ब्रेकिंग न्यूज़ और होर्डिंग्स वार शुरू हो गया है !



साभार: Yuva "The Rising Chambal"