Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label बीहड. Show all posts
Showing posts with label बीहड. Show all posts

25.7.08

गैंगवार में मारा गया रामनरेश

एक अपुष्ट खबर के मुताबिक दस्यु रामनरेश पिनाहट के जंगलों में एक छुटभैये गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया है। हालांकि पुलिस को अभी तक रामनरेश की लाश नहीं मिली है लेकिन वह इस बात पर डटी हुई है कि रामनरेश मारा जा चुका है। दस्यु रामनरेश ने कई जिलों की पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। शहरों में कैरियर के जरिए अपहरण का चलन उसी ने शुरू किया था। उस पर 20 से अधिक वारदातें में नामजद था। इसका नाम यदाकदा कमल और राजेंद्र गिरोह से जोड़ा गया लेकिन इसकी उनसे कभी बन नहीं सकी। पुलिस की माने तो उसका संबंध जेजे गैंग से था।