Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label बीहड़.भड़ासी. Show all posts
Showing posts with label बीहड़.भड़ासी. Show all posts

26.7.08

योगेश भाई की तीन साल की बेटी कल से अस्पताल में बेहोश पड़ी है.........

प्यारे भड़ासी भाई-बहनों

अभी हाल ही में मेरे पास बीहड़ नामक ब्लाग के रचयिता श्री योगेश जादौन जी का फोन आया तो मुझे लगा कि भाई ने बस यूं ही हाल जानने को फोन करा होगा लेकिन उन्होंने बहुत दुखी होकर बताया कि उनकी तीन साल की बेटी को कल रात को शायद कानपुर के अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया वहां डाक्टरों ने बताया कि आंतो में मवाद भर गया है जिसका कि संक्रमण फेफड़ों तक फैल गया है ,डाक्टरों ने आधा लीटर से ज्यादा मवाद निकाला है; हमारे भाई की बेटी अभी तक बेहोश है। मैंने उन्हें अपनी गुरूशक्ति के भरोसे पर आध्यात्मिक उपाय बता दिया है और आप सबसे हाथ जोड़ कर प्रार्थना है कि अपने अपने ईश्वर-अल्लाह या गुरुदेव से प्रार्थना करें कि वह मासूम जल्दी से स्वस्थ हो जाए।

आप सबसे निवेदन है कि इस कठिन समय में योगेश भाई को ढाढ़स बंधाएं और उनकी कानपुर में रहने वाले भाई लोग यथासंभव सहायता करें।

उनका मोबाइल नंबर : 09456073566 है