सारे भडासियों, जो इस साइट पर अपनी भरपूर भडास निकाल-निकाल कर शायद थक गए होंगे, को मेरी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही साथ मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले मेरे सहकर्मी बंधुओं - फिलिप आईन्द, रामप्रसाद, सुनील, वीरेन्द्र पासवान, श्रीप्रकाश, श्रीपाल, जीतेन्द्र पाण्डेय, संदीप, अनामिका सिंह, सपना, स्वाति को भी दीपावली की बहुत-बहुत बधाई। मेरे मार्गदर्शक रण विजय सिंह, ईश्वर चंद्र मिश्र, वी. डुंगडुंग को हार्दिक शुभकामनाएं। लक्ष्मी माता आपके घर आएं। आपके घर में धन-धान्य की वर्षा हो। एक अनुरोध है जब आपके घर धन-धान्य आ जाए तो कुछ शेयर मुझे भी ईमानदारी से दे देना। आखिर मेरी ही शुभकामना से आपको इतना मिला है। फिर भी मैं जानता हूं कि आप इतने ईमानदार तो हो ही नहीं सकते कि ईमानदारी से मुझे बता देंगे कि मुझे इतना कुछ मिल गया है। दुनिया अभी इतनी ईमानदार नहीं हुई है और खास तौर पर भारत तो इसमें अग्रणी है। ठीक है अगर शेयर नहीं दोगे कोई बात नहीं कम से कम मेरी शुभकामना तो ले ही लो। पुन: दीपावली की शुभकामना।
Showing posts with label शुभकामना. Show all posts
Showing posts with label शुभकामना. Show all posts
28.10.08
Subscribe to:
Posts (Atom)
