Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label सुझाव. Show all posts
Showing posts with label सुझाव. Show all posts

4.9.09

आरकुट में मेरे 1000 दोस्त, नए दोस्त बनाने से आरकुट का इनकार

आरकुट की चिरकुटई बहुत पहले मैंने स्वीकार ली थी। दोस्तों की संख्या भी दिन ब दिन बढ़ती रही। पर अब संकट आ गया है। संकट यह है कि दोस्तों की संख्या एक हजार पहुंचने पर अब आरकुट नए दोस्त बनाने से मना कर रहा है। कह रहा है कि पुराने दोस्तों को डिलीट करो फिर नए बनाओ। मतलब, हजार के आगे नहीं बढ़ने देंगे। इस चक्कर में कई लोगों के फ्रेंड रिक्वेस्ट आकर पड़े हुए हैं, उन्हें एसेप्ट नहीं कर पा रहा। एसेप्ट पर क्लिक करने पर फिर वही संदेश कि फ्रेंड लिस्ट से पुराने डिलीट करो।
क्या इसका कोई इलाज है? अगर कोई मेरी मदद कर पाए तो मैं उसका आभारी रहूंगा। मेरा आरकुट प्रोफाइल 'यशवंत सिंह yashwant singh' नाम से है। आप चाहें तो इसे आरकुट पर डालकर सर्च कर सकते हैं और मेरी हालत देख सकते हैं।
आभार के साथ
यशवंत सिंह