Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label सेक्स एजुकेशन. Show all posts
Showing posts with label सेक्स एजुकेशन. Show all posts

5.9.08

शिक्षक दिवस और टीचर्स डे का फर्क

इस देश की कितनी बड़ी विडम्बना है कि हम अपनी संस्कृति को भुला कर पश्चिमी संस्कृति का अनुसरण करते जा रहे हैं. विभिन्न भारतीय पर्वों, त्योहारों को मनाने के स्थान पर "डे" मनाने लगे हैं. अपनी परम्परा को त्याग कर पाश्चात्य परम्परा का अनुकरण करने लगे हैं. किस बात को कहा जाए किसे नहीं ये बात भी अब समझ से परे हो गई है. हम ख़ुद तय नहीं कर पा रहे हैं कि हमें चाहिए क्या है? हर बात में सबके अपने-अपने तर्क, अपने-अपने मशविरे हैं.

आज का दिन है जिसे हम लोग शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। ये आयोजन इसलिए नहीं कि हम अपनी संस्कृति को भूल कर पाश्चात्य संस्कृति की तरफ़ जा रहे हैं, ये आयोजन तो याद दिलाता है उस महान व्यक्तित्व की जिसने अपने अभावों को दरकिनार कर शिक्षा के चरम को छुआ. अनेक तर्कों से अपने ज्ञान से भारतीय दर्शन की एक नई इबारत लिखी. भरतीय दर्शन को एक पहचान दी, देश की शिक्षा व्यवस्था को सुधरने के उपाय दिए.

कभी-कभी शर्म तो इस बात पर आती है कि ये वो देश है जहाँ अच्छी बातों का समर्थन करने वाले कम, बाल की खाल निकलने वाले बहुत मिल जायेंगे। ब्लॉग के मारों का क्या कहना, वे तो बाल की खाल निकालते हैं उस खाल में फ़िर एक बाल पैदा करते हैं और फ़िर उसमें से खाल निकालते हैं. जहाँ हम शिक्षक दिवस को टीचर्स डे कहने लगे हों, सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को पाश्चात्य सभ्यता से रंगा मानने लगे हों वहां सेक्स एजुकेशन को लेकर क्या समझाया जाए?

टीचर बहुत हैं जो सेक्स की सिक्षा दे रहे हैं पर उचित दंग से नहीं, प्रोग्शालायें बहुत हैं पर फैला रहीं हैं एड्स और तमाम यौन संक्रामक बीमारियाँ. बहरहाल भटकाईए अपने बच्चों को चोरी-छिपे रहस्यों को समझने की दुनिया में और बना दीजिये यौन रोगी. पुराने लोग अपनी बात न करें जो सालों बिता देते थे खिड़की और छत पर ताका-झांकी करने में, ये नै जेनरेशन है जो कच्ची उमर में पके फल खा रही है. क्या सर्वे रिपोर्ट्स नहीं पढ़ते? चलिए कौन किसे समझाए....जब टीचर उपलब्ध हैं......प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं तो कमी कहाँ है? जानकारी की बुराई करने वाले ही परदे के पीछे बैठ कर रंगीन किताबों के रंगीन चित्रों में अपनी तृप्ति करते हैं, इन्टरनेट कैफे की आड़ वाली सीट पर बैठ कर रंगीन फिल्मों का मजा लेते हैं, इन्टरनेट पर गिने चुने शब्दों के सहारे, गिने चुने ब्लॉग के सहारे अपनी तृप्ति का साधन खोजते हैं और कहते हैं कि क्या जरूरत है सेक्स एजुकेशन की? वाह री सिक्षा व्यवस्था.....वाह रे उसके ऐसे हर जगह उपलब्ध शिक्षक.

(फ)टीचर्स डे पर हार्दिक दुर्भावना सहित.....

अंग्रेजी दासता का हमारी सभ्यता पर इतना प्रभाव पड़ा है कि हमने उन रिश्तों को और संबंधों को जो कि साल भर जीवंत रहते थे मात्र एक दिन में समेट दिये जैसे मदर्स डे, फैमिली डे, टीचर्स डे.......। अगर गुरू पूर्णिमा को ही विशेष उत्सव मना लें तो हमारी अंग्रेजियत लज्जित होती है इसलिये टीचर्स डे मनाना अनिवार्य हो जाता है क्योंकि अब टीचर और गुरू दो अलग-अलग धंधे माने जाते हैं। आजकल "सेक्स एजुकेशन" का चरचराटा है हर ओर तो मैं तो यही सोच कर उत्साहित हूं कि शायद इस पाठ्यक्रम के आ जाने से सड़क पर खड़ी वेश्याओं को भी रोजगार मिलेगा क्योंकि थ्योरी तो हम जैसे टीचर पढ़ा देंगे लेकिन प्रेक्टिकल्स के लिये तो वेश्याओं को ही लाना होगा वरना एक टीचर और प्रेक्टिकल करने वाले चालीस पचास स्टुडेंट्स...... या खुदा...सोचती हूं कि पुरुष टीचर्स की तो लाटरी निकल आयेगी लेकिन महिला टीचर्स का क्या होगा??? हमारी प्राचीन धरोहर हमसे सम्हालते नहीं बन रही है इस लिये आज की पीढ़ी को हम सचेष्ट कर रहे हैं कि बड़ा बोझा उठाने से अच्छा है कि एक एक दिन में सब रिश्तों को निपटा दिया जाए कौन साल भर की झंझट पाले। इस लिये मेरे प्यारे भारत वासियों(क्षमा करिए सौरी बोलती हूं इंडियन्स बोलना ठीक होगा) अगर आप भी इन्टरनेट पर "आई हेट माई टीचर" या "फ़क द टीचर" जैसी कम्युनिटीज़ के सदस्य हों तो अपने प्यारे टीचर को आज के दिन की शुभेच्छा देकर उसके अच्छे स्वास्थ्य, वेतन, दीर्घायु, सम्मान की कामना करिये।

3.9.08

सेक्स एजुकेशन की जरूरत

अभी पिछले दिनों अपने एक मित्र की शोध पत्रिका कृतिका के लिए यौन शिक्षा (SEX EDUCATION) पर एक लेख लिखने का आदेश सा मिला. मित्र हैं तो आदेश सिरोधार्य हुआ पर पशोपेश में रहे की इस विषय पर क्या और कैसा लिखा जाए? बहुत कुछ खंगाला पर वो नहीं मिला जो हम चाह रहे थे। इस बीच कुछ ऐसा भी देखने पढने को मिला की एक बारगी लगा कि वाकई इस देश में अब यौन शिक्षा की जरूरत बहुत बढ़ गई है.
सेक्स एजुकेशन को सिर्फ़ आदमी-औरत के शारीरिक संबंधों तक सीमित करके नहीं देखें तो हम इसकी महत्ता को समझ पायेंगे. चूंकि हमारे मित्र को पता है कि हम ब्लॉग पर भी इस लेख को चिपका सकते हैं तो उन्हों ने फिल्मी डिरेक्टर की तरह हमारे ऊपर विश्वास की सख्ती कर दी कि पत्रिका प्रकाशित होने के पहले इस लेख को ब्लॉग पर पोस्ट नहीं करोगे।
इस कारण से उस लेख को ज्यों का त्यों कुछ दिन बाद लिखेंगे पर सेक्स एजुकेशन की जरूरत के बारे में इतना समझ लें कि इस शिक्षा की जरूरत बच्चों को ये बता कर करनी होगी कि हमारे शरीर के किन-किन अंगों को हमें किसी दूसरे के सामने प्रदर्शित नहीं करना है. अक्सर देखा गया है कि 6-7 वर्ष तक के बच्चों में अपने यौनांगों को लेकर एक तरह की उत्सुकता रहती है. वे किसी न किसी बहाने आपस में, खेल-खेल में ही एक दूसरे के यौन्नंगों का निरीक्षण-परीक्षण करते हैं. उनकी इसी जिज्ञासा का लाभ समाज के बहसी भेडिये उठाते हैं और हमारे बच्चे नसमझी में यौन शोषण का शिकार हो जाते हैं।
चलिए अभी इतना ही, बाकी बस इतना समझिये कि ये कहना कि सेक्स एजुकेशन जानवरों को तो कोई नहीं देता फ़िर भी वे अपनी नस्ल को बढ़ा रहे हैं, एक दूसरे के साथ संसर्ग कर रहे हैं, ख़ुद को धोखा देना होगा. हमें मात्र नस्ल नहीं बढानी है, मात्र शारीरिक संबंधों को नहीं सिखाना है हमें बताना है कि पति-पत्नी के संबंधों में विश्वास क्या है? पारिवारिक जिम्मेवारियां क्या हैं? बच्चों की परिवरिश क्या और कैसी हो? इस कारण सेक्स एजुकेशन को लागू होना चाहिए या नहीं ये बाद की बात है पर कंडोम, बिंदास बोल.....आज का फ्लेवर क्या है जैसे विज्ञापनों और पीली पन्नियों में बिकती किताबों, नेट पर घूमती रंगीन दुनिया से सेक्स को समझते बच्चों को उसका असल मतलब तो समझाना ही होगा.