ईट का पत्थर से जवाब होना चाहिये ।
उसको इतना क्यों मिला हिसाब होना चाहिये ।।
तेरी आखों में नशा तेरी बातों में नशा ।
साकी तुझे पुरीनी शराब होना चाहिये ।।
ऐसी व्यवस्था के लिये सारे ही दोषी है यहां ।
बदलाव होना चाहिये इन्किलाब होना चाहिये ।।
आखों में पटटी बाध कर चेहरा नहीं छिपता ।
कानून के चेहरे पर नकाब होना चाहिये ।।
नेता जी बोले न ऐसे काम चलेगा ।
माहौल थोड़ा और खराब होना चाहिये ।।
भूखे पेट मीलों तक दौड़ जायेगें ।
भारत की आखों में ख्वाब होना चाहिये ।।
जब मैं बोला तो सुदीप ने कहा ।
वीनस तुझे कानून की किताब होना चाहिये ।।
Showing posts with label हिसाब होना चाहिये. Show all posts
Showing posts with label हिसाब होना चाहिये. Show all posts
19.6.08
हिसाब होना चाहिये
Posted by
वीनस केसरी
0
comments
Labels: हिसाब होना चाहिये
Subscribe to:
Posts (Atom)
