Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label aalekh shikha kaushik. Show all posts
Showing posts with label aalekh shikha kaushik. Show all posts

12.4.12

माया बाई का मुजरा-कब रूकेगा स्त्री का अपमान?


माया बाई का मुजरा-कब रूकेगा स्त्री का अपमानन्नीचे 

Flax Awareness Society



WEDNESDAY, APRIL 11, 2012


माया बाई का मुजरा-FALX AWARENESS  SOCIETY  -ब्लॉग पर 


डॉ.ओ.पी वर्मा जी ने  निम्नं  

सन्दर्भ  देकर यह  पोस्ट प्रस्तुत की है  -
कल हमने फेसबुक पर माया बाई का मुजरा देखा, जिसे भड़ास पर भी लगा दिया है। लेकिन वो मुजरे में गा क्या रही है, 


यह स्पष्ट नहीं हो रहा था। इसलिए हमने वो मुजरा के बोल पता कर लिये है। आप भी सुन लीजिये।


 दुपट्टा मुख्यमंत्री की कुर्सी को समझियेगा।



                                           मायावती जी का इसप्रकार  चित्रण  करना पूरे   भारतीय  समाज   के मुंह   पर जोरदार   तमाचा   है ...आज तक हम उन बालाओं को तो इस अगरिमामय पेशे से निकाल नहीं पायें जो दुर्भाग्यवश इस पेशें में फसी हैं उस पर अपने संघर्षों से एक दलित परिवार में जन्म लेकर भी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री तक के सफ़र को तय करने वाली हमारी दलित नेत्री को इस रूप में प्रस्तुत करना मुंह पर तमाचा ही है .हम उनकी  आलोचना भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शालीन तरीके   से  कर सकते हैं ....पर इस रूप में दलित  नेत्री को प्रस्तुत करना नीचता की पराकाष्ठा है .क्या भारतीय पुरुषों का पुरुषार्थ समाप्त हो चुका  है जो बहनों को इस रूप में प्रस्तुत कर मुजरा करवाया जा रहा है .शर्मनाक  ....निंदनीय ......घोर आपत्तिजनक ....मनोरंजन  या आलोचना का यह रूप यदि भारतीय पुरुषों ने अपनाया है तो उन्हें चुल्लू   भर पानी में डूब मरना चाहिए क्योकि  यह भारतीय संस्कृति के सर्वदा विरूद्ध है .हमारी  संस्कृति में शत्रु पक्ष की महिला को भी ''देवी  ''कहकर संबोधित किया जाता  है .पोस्ट करने वाले ब्लोगर डॉ.ओ.पी.वर्मा जी एक उच्चस्तरीय डॉक्टर हैं .सुशिक्षित हैं फिर एक बार भी उन्होंने इस पोस्ट को फेसबुक से ब्लॉग पर डालने से पूर्व यह क्यों   नहीं सोचा कि मायावती जी सर्वप्रथम एक महिला हैं .....इसके पश्चात् एक ऐसे दलित समाज का प्रतिनिधत्व करती है जिसने युगों तक शोषण सहा है .मायावती जी का संघर्षपूर्ण जीवन किसी से नहीं छिपा है .ठीक है आज उन पर भ्रष्टाचार के  आरोप है ..पर उसका मतलब ये तो नहीं कि कोई भी उन्हें इस रूप में प्रस्तुत करे .क्या आप अपनी बहन ....बेटी को इस रूप में प्रस्तुत करना चाहेंगे .स्त्री को मनोरंजन  की वस्तु बनाकर उससे मुजरा सुनने की जिस की इच्छा शेष है वो किसी का बेटा ....भाई नहीं हो सकता .डॉ.ओ.पी वर्मा जी न केवल फेसबुक से इस निंदनीय सामग्री को लायें हैं बल्कि पोस्ट के नीचे उनकी टिप्पणियां भी घोर अशालीन हैं -उनका परिचय व् टिप्पणिया -



My Photo
Vaibhav Hospital, 7-B-43, Mahaveer Nagar III, Kota, Raj., India
पिछले कई वर्षों से हमारी संस्था “अलसी चेतना यात्रा” अलसी के बारे में जागरूकता लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हमारी संस्था के अन्य उद्देश्य हैं। •जैविक खाद्य पदार्थों के उत्पादन, उपयोग को प्रोत्साहन देना और लोगों को जैविक खाद्य पदार्थों के लाभ समझाना। •खाद्य पदार्थों में मिलावट, जो आज की सबसे गंभीर समस्या है, के बारे में लोगों को जानकारी देना। मिलावट रोकने के लिए सम्बंधित विभागों से सामंजस्य रखते हुए कार्यवाही करना। •अलसी के तेल, पनीर, तथा कैंसर रोधी फल व सब्जियों से विकसित किया हुआ डॉ. बुडविज आहार-विहार कैंसर के रोगियों को उपलब्ध करवाने हेतु पूरे भारत में बुडविज प्रोटोकोल कैंद्रों का निर्माण करना। •कोटा में देश-विदेश के रोगियों को उच्च स्तरीय प्राकृतिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु विशाल हर्बल पार्क विकसित करना। go.flax@gmail.com ०९४६०८१६३६०
Dr. O.P.Verma said...
सचमुच दु्हन सी लग रही है माया... शादी कर लेती तो अभी 2-4 बच्चों की मां होती।
Dr. O.P.Verma said...
आदरणीय दिलबाग विर्क जी, चर्चामंच पर प्रस्तुत होना गर्व की बात मानी जाती है। आपने चर्चामंच पर माया बाई का मुजरा करवा कर बड़ा अच्छा काम किया है। आपका किन शब्दों में शुक्रिया करूँ। मुफलिसी में हमें दो पैसे मिल गये। और आजकल मायाबाई भी फालतू ही बैठी थी। आपके याद ही होगा जबसे अखिलेश बाबू नये नये दारोगा बने हैं, उन्होंने लखनऊ के सारे कोठों पर माया के मुजरे पर पाबंदी लगा दी है। इसलिए आपको आगे भी कहीं मौका मिले मुजरा करवाना हो तो सेवा का अवसर देना। आपके लिए तो मायाबाई तो खाली बख्शीश में भी नाच लेगी।
Dr. O.P.Verma said...
गब्बर का ही डर है वो आगया तो कांच पे नचायेगा, उसको खबर मत होने देना रचना जी।
                       दुखद है रचना जी व् राजेश कुमारी जी ने एक स्त्री होकर भी मायावती जी के इस आपत्तिजनक चित्रण को गलत न बताकर ये टिप्पणियां कर दी है -
रचना दीक्षित said...
बहुत नाइंसाफी है....
Rajesh Kumari said...
hahaha vaah kya pairodi banaai hai.chitra to lajabaab hai.                                                               मैं इसप्रकार  की  किसी भी पोस्ट के विरूद्ध हूँ  और आप सभी से चाहती हूँ  की आप भी विरोध करें ताकि फेसबुक की गंदगी ब्लॉग जगत के निर्मल वातावरण  को प्रदूषित    न करे                                                                                                                                              जय हिंद !                                                              शिखा  कौशिक 

17.3.12

हॉकी का जूनून -मिशन लन्दन ओलंपिक हॉकी गोल्ड


भारतीय हॉकी पुरुष  टीम को लन्दन ओलंपिक हेतु हार्दिक शुभकामनायें !


YE HAI MISSION LONDON OLYMPIC

मिशन लन्दन ओलंपिक हॉकी गोल्ड


सिर पर चढ़ा हॉकी का जूनून ;
खेले बिना अब ना आता सुकून ;
हॉकी...हॉकी.....हॉकी ....!


                                     शिखा कौशिक 





16.3.12

कुम्भकर्णी नींद में सोयी सरकार जागो !

         कुम्भकर्णी नींद में सोयी सरकार जागो !


ये  कैसा  लोकतंत्र  है   जिसमे   जनता   द्वारा   चुनी   गयी   सरकार   न तो  खुद  पर्यावरण से  जुड़े  मुद्दे  पर  ध्यान  देती  है  और  न ही  पर्यावरणविदद   जब   उनका   ध्यान इस  ओर  आकर्षित  करते  हैं  तब . प्रो. जी.डी अग्रवाल जी  द्वारा गंगा की अविरलता और नरोरा से प्रयाग तक न्यूनतम प्रवाह की मांग को लेकर मकर संक्रांति से   किये   जा  रहे  आमरण  अनशन की  सरकार द्वारा  अनदेखी  करना सरकार  की  संवेदनहीनता को उजागर करता है .इसी मुद्दे पर मेल पर सिराज केसर जी द्वारा यह जानकारी साझा की गयी है जो  किसी भी भारत वासी को यह अहसास कराने के लिए काफी है कि एक प्रबुद्ध पर्यावरणशास्त्री   के प्राणों तक की सरकार को परवाह नहीं है -


                    मित्रों! क्या किसी की मृत्यु पर शोक जताने की रस्म अदायगी मात्र से हमारा दायित्व पूरा हो जाता है? गंगा के लिए प्राण देने वाले युवा संत स्व. स्वामी निगमानंद उनके बलिदान पर शोक जताने वालों की बाढ़ सी आ गई थी। समाचार पत्रों ने संपादकीय लिखे। चैनलों ने विशेष रिपोर्ट दिखाई। स्वयंसेवी जगत ने भी बाद में बहुत हाय-तौबा मचाई। गंगा एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण के विरोध में रायबरेली और प्रतापगढ़ में मौतें हुईं। मिर्जापुर में किसानों पर लाठियां बरसी। मंदाकिनी के लिए गंगापुत्री बहन सुशीला भंडारी जेल में ठूंस दी गईं। राजेंद्र सिंह जी के उत्तराखंड प्रवेश पर उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्पात मचाया। हम तब भी चुप्पी मारे बैठे रहे। क्या यह जरूरी नहीं हैं कि राष्ट्र के लिए.. हमारी साझी विरासत को जिंदा बनाये रखने के लिए अपना जीवन दांव पर लगाने वालों के जीते - जी हम उनके साथ खड़े दिखाई दें?

मित्रों! संत स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद के नये नामकरण वाले प्रो. जीडी अग्रवाल का जीवन एक बार फिर संकट में है। गंगा की अविरलता और नरोरा से प्रयाग तक न्यूनतम प्रवाह की मांग को लेकर  वह मकर संक्रान्ति से अनशन पर हैं। माघ मेला, प्रयाग में एक महीने के अन्न त्याग, मातृ सदन- हरिद्वार में पूरे फागुन फल त्याग के बाद अब चैत्र के माह का प्रारंभ होते ही 9 मार्च से उन्होंने जल भी त्याग दिया है। उनकी सेहत लगातार नाजुक हो रही है। चुनावी शोर में मीडिया ने भी उनकी महा-तपस्या की आवाज को नहीं सुनी। बीते दो माह के दौरान शासन ने भी जाकर कभी उनकी व्यथा जानने की कोशिश नहीं की। शासन तो अब भी नहीं चेता है। प्रशासन ने जरूर तपस्वी की आवाज बंद करने के लिए 10 मार्च की रात उन्हें जबरन उठाकर कबीर चौरा अस्पताल, वाराणसी पहुंचा दिया गया है। हालांकि स्वामी ज्ञानस्वरूप जी को गंगा के लिए प्राण देने में तनिक भी हिचक नहीं है। उनकी प्रतिज्ञा दृढ़ है। लेकिन क्या हम उनके प्राण यूं ही जाने दें? 


http://hindi.indiawaterportal.org/node/37295 


                                     कुम्भकर्णी नींद में सोयी सरकार को जगाने के लिए हम सभी को अपने स्तर से प्रयास करने चाहिए  क्योंकि अग्रवाल जी द्वारा किया जा रहा अनशन पूरी मानवजाति  के हितार्थ में ही है .


                                                                     शिखा कौशिक 

1.3.12

राहुल ने वरुण को शालीनता के साथ दिया जवाब



''राष्ट्रीय सहारा''के पेज-३ पर आज १-३-२०१२ पर  छपे  इस फोटो को जरा ध्यान से देखिये .

क्या आपको कोई खास बात नज़र आई .नहीं ?....अरे ऐसे कैसे .चलिए मैं ही बता देती हूँ .आज कांग्रेस के इस विज्ञापन को देखकर मुझे तो कम से कम ऐसा ही लगा जैसे राहुल गाँधी जी ने अपने चचेरे भाई वरुण गाँधी को ईट का जवाब पत्थर से दिया हो .कल  ''अमर उजाला ''दैनिक के मेरठ  संस्करण [पेज-१५] में एक खबर छपी थी जिसमे वरुण गाँधी जी का यह बयान था कि-''कांग्रेस में एक भी ऐसा चेहरा नहीं है जिसे पूरे प्रदेश में पहचाना जाता हो ,जबकि भाजपा में ऐसे ५५ चेहरे हैं जो पूरे प्रदेश में पहचाने जाते हैं और वे मुख्यमंत्री बन सकते हैं ''.ये पढ़कर मुझे वरुण गाँधी की बुद्धि पर बहुत तरस आया था  .सहानूभूति तो उनसे बहुत रही है पर उनके बयानों पर गुस्सा ही आता है .आज भी कांग्रेस में ऐसे नेताओं की कमी नहीं है जिन्हें पूरा देश पहचानता है .उत्तर प्रदेश ने ही ऐसे योग्य नेता देश को दिए हैं फिर वरुण गाँधी जी ऐसा बयां किस आधार पर देते हैं यह तो वे ही बता सकते हैं पर आज ऊपर दिए विज्ञापन में कांग्रेस ने देश व् प्रदेश में पहचाने जाने वाले नेताओं का सामूहिक  चित्र  देकर वरुण गाँधी जी को बहुत शालीनता के साथ जवाब दिया है .वरुण गाँधी जी कांग्रेस के इस मन्त्र को ही अपना लीजिये-उठो....जागो....बदलो .....!
शिखा  कौशिक 

8.12.11

पूनम पांडे ढूंढें से भी नहीं मिलेगी इंटरनेट पर !


पूनम पांडे  ढूंढें से भी नहीं मिलेगी इंटरनेट पर !




फेसबुक व्  ट्विटर  जैसी  सोशल वेबसाईट    पर निगरानी को लेकर कपिल सिब्बल  जी  द्वारा  की गयी  पहल को अधिकांश यूजर्स  ने गलत रूप में लिया है .सबसे  ज्यादा हंसी तो मुझे तब आई जब पूनम पांडे ने भी इस पर आपत्ति जताई .जाहिर सी बात है यदि सरकार इंटरनेट पर से आपत्तिजनक सामग्री हटाने में सफल हो जाती है तो पूनम पांडे  तो ढूंढें से भी नहीं मिलेगी .शालीनता की सारी हदे पार करने वाली ऐसी मॉडल्स और अभिनेत्रियों ने स्त्री जाति का सिर शर्म से झुका दिया है .रोज किसी न किसी अशालीन कथन अथवा फोटो को लेकर ये चर्चा में बनी रहती हैं .एक वेबसाईट पर तो पूनम पाण्डें की नग्न तस्वीर का सहारा लेकर समस्त हिन्दू स्त्रियों को अपमानजनक शब्द लिखे गए थे .अब वीना मालिक की तस्वीर पर कोई  हिन्दू मुस्लिमों  को अभद्र  शब्द लिख दे तो पूनम व् वीना का तो मुफ्त में प्रचार हो गया और पढने वालों का दिमाग गर्म. फेसबुक व् ट्विटर जैसी सोशल वेबसाईट पर निगरानी के सम्बन्ध के मुद्दे   पर शेखर कपूर ने ट्वीट में कहा, ' सोशल मीडिया पर हर व्यक्ति क्षमतावान और प्रभावशाली है। यह सरकार के रखवालों को डरा रहा है। '


                              मैं इससे सहमत नहीं हूँ .मनमोहन सिंह जी व् सोनिया गाँधी जी की तस्वीरों को असभ्य तरीके से -अशालीन संवादों के साथ प्रस्तुत कर किस को डराया जा रहा है ?राहुल गाँधी जी पर बलात्कार का आरोप लगाकर किस सरकार का तख्ता पलट किया जा रहा है ?नेहरू -गाँधी परिवार का शजरा प्रस्तुत कर हर सदस्य पर अवैध  संबंधों का आरोप लगाकर किस लोकतंत्र की नीव रखी जा रही ?शरद पावर जी पर किये गए एक युवक के हमले को भगत सिंह के बलिदान से जोड़कर देश की सरकार को क्या सन्देश दे रहे हैं ?
आलोचना  व् विरोध की भी एक भाषा होनी चाहिए .यह नहीं कि इन वेबसाइटों का सहारा लेकर किसी भी व्यक्ति की अस्मिता  से खेला जा सके .शरद पावर जी पर हुए हमले का अवसरवादी लेखकों ने बहुत अभद्र शीर्षकों के साथ आलेख प्रस्तुत कर फ़ायदा उठाया .सुपर हिट पोस्ट का ख़िताब भी पा लिया पर उन्होंने यह नहीं सोचा कि शरद पावर जी के व्यक्तित्व  की गरिमा को वे कितनी चोट पहुंचा रहे हैं ? मुझे राहुल जी के एक बयाँ पर समर्थन में लिखे लेख पर ''कॉंग्रेस की चमची '' जैसे अपशब्दों से विभूषित किया गया .सरकार या कॉंग्रेस के पक्ष में लिखना पैसे लेकर लिखना है और विरोध में लिखना भगत सिंह बन जाना है .ऐसी सोच वाले भी हैं इंटरनेट यूजर्स में फिर कपिल जी का इन पर निगरानी रखने का विचार कहाँ से गलत है ?इतना जरूर है कि  किसी के विरोध में लिखें या पक्ष में -शालीनता बनी रहनी चाहिए .अभिव्यक्ति का गला घोटना न होकर यह एक सार्थक पहल  होगी ऐसा मेरा विश्वास  है क्योंकि मैं न तो अपनी अस्मिता के साथ कोई खिलवाड़ पसंद करती हूँ और न ही भारत के किसी भी सभ्य नागरिक की अस्मिता के साथ .पूनम पांडे जैसे  यूजर्स को  जरूर दिक्कत होगी और उन्हें  भी जो बिना किसी सोच-विचार के किसी के विषय में कुछ भी अनर्गल लिख देते हैं .
                                                 शिखा कौशिक 
                                [विचारों का चबूतरा ]
                            

30.11.11

सोयी हैं जिनकी रूहें आओ उन्हें झंकझोर दें !


blindfolded lady with sword in right hand held vertically down to floor, and a set of balance scales in her left hand held neck high


कुछ दिन  पूर्व भारत के सर्वोच्च  न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश  न्यायमूर्ति श्री  एस.एच.कपाडिया ने भ्रष्ट जजेस के नाम उजाकर करने की जनता से अपील की थी .इसके दो दिन बाद ही'' टीम अन्ना '' व् ''INDIA AGAINST CORRUPTION ''के मुख्य कार्यकर्ता  श्री अरविन्द केजरीवाल ने डॉक्टर किरण बेदी जी के  खिलाफ F .I .R .दर्ज कराने का आदेश देने वाले  जज पर दबाव में  ऐसा आदेश देने का आरोप  लगाकर न्याय के क्षेत्र  में बढ़ते  भ्रष्टाचार की ओर  सबका ध्यान आकृष्ट कर दिया . उन्होंने कहा कि -
 '' जज साहब ने 'फर्जी ' शिकायत पर किरन बेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया , इससे ऐसा लगता है कि वह दवाब में थे।'' 
 न्याय की गद्दी पर बैठे व् न्याय दिलवाने वाले ही भ्रष्ट हो जायेंगे तो  समाज को अपराध -अन्याय के  गहरे गर्त में जाने से कौन रोक सकता है ?आज यह जरूरी हो गया है जनता सजग बने .अन्याय का विरोध करे -


जो कलम रिश्वत की स्याही से लिखे इंसाफ को 
मुन्सिफों की उस कलम को आओ आज तोड़ दें .

जो लुटे इंसाफ की चौखट पे माथा टेककर;
टूटे हुए उनके भरोसे के सिरों को जोड़ दें . 

कितने में बिकते गवाह; कितने में मुंसिफ बिक रहे 
आओ चुप्पी तोड़कर इन सबका भांडा फोड़ दें .

जो जिरह के नाम पर लोगों की इज्जत तारते 
ए शिखा !उनसे कहो कि वे वकालत छोड़ दें .

इंसाफ की गद्दी पे बैठे हैं  , इसे  ही बेचते  
सोयी हैं जिनकी रूहें आओ उन्हें झंकझोर दें .

                                    शिखा कौशिक 

14.10.11

जनता का हक़ है !



आज के राजनैतिक [जिसमे कुछ भी नैतिक  नहीं है] हालातों में अपने नेताओं के आचरण पर वाकई क्रोध आता है .एक और गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी  ने  उपवास   के आयोजन  पर करोड़ों रूपये  बहा  दिए ;दूसरी ओर  पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवानी  जी 50 लाख के रथ में सवार होकर नंगी -भूखी जनता को जगाने-सचेत   करने के लिए निकले पड़ें   हैं . जो सत्ता में हैं वे  तो भ्रष्ट  हैं ही पर जो सत्ता से बाहर हैं उनका आचरण भी यह नहीं दर्शाता कि ये हमें एक स्वच्छ  व् ईमानदार  सरकार  प्रदान  कर सकेंगें .रथ-यात्रा पर निकले  व् सत्तासीन सभी नेताओं से जनता को यह कहने  व् पूछने  का पूरा  हक़ है -

जनता का हक़ है ये पूछे क्या तुम करते हो ?
जनता के पैसे से क्यों तुम जेबे भरते हो ?

कितने  खाते  स्विस  बैंक  में गद्दारों  तुमने  खोले  ?
फांसी  पर लटका देंगे  जो अब  भी सच  ना  बोले  .

नाम  गरीबों  का लेकर  'पैकेज ' का रुपया  खाते ;
बेहतर  होता   इससे  पहले  डूब  के तुम मर  जाते .

लाखों मरे  किसान  देश के ;रोटी के हैं लाले  ;
तुम ही जिम्मेदार  हो इसके  ;कर लो  अब मुंह  काले  .

जनता जाग  उठी  है तोड़ेगी   चुप्पी  के ताले  ;
पकड़  के गर्दन  पूछेगी  ''क्यूँ  करते हो घोटाले  ?

                           क्या आज के नेता इनमे  से एक भी सवाल  का जवाब  दे  पाएंगे  ?........
                                                               जय हिंद !
                                                शिखा कौशिक 

2.9.11

ये पूछने का हक़ हर भारतीय मुसलमान को है !



Omar Abdullah
[इन.कॉम से साभार ]
जब भी कोई हिन्दुस्तानी सच कहने की हिम्मत दिखाता है उसे सबकी आलोचना का शिकार होना पड़ता है .आखिर क्यों ? जम्मू  -कश्मीर के युवा मुख्यमंत्री ने २४ कैरेट  शुद्ध  सवाल पूछा है -क्या भारत में तब भी ऐसी ही मूक प्रतिक्रिया होती यदि j &k  विधानसभा ''अफजल गुरु ''की फांसी की सजा पर दया हेतु फिर से विचार हेतु प्रस्ताव पारित करती .उनका कहना सौ फीसदी सच है .आज तमिलनाडु की सरकार ने श्री राजीव गाँधी हत्याकांड के तीन दोषियों की फांसी की सजा पर दया के आधार पर पुनर्विचार का प्रस्ताव  पारित कर जिस परम्परा का बीजारोपण किया है अगर उमर अब्दुल्लाह जी इसे आगे बढ़ाते हैं तो उसमे गलत क्या है ?केवल ये न कि राजीव जी  एक पार्टी विशेष के थे -इससे आगे हमारे राजनीतिज्ञ और उनके चेले  कुछ सोच नहीं पाते .इसलिए उनके हत्यारों को  सजा मिले या न मिले किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता पर ''अफजल गुरु ''का नाम आते ही इन सभी के खून में उबाल आ जाता है  .इस मुद्दे को सियासी रंग में रंग दिया जाता है .देश की अस्मिता पर हमले का नाम देकर भावनाओं को भड़काया जाता है .यदि वे तीन तमिल हमारे पूर्व प्रधानमंत्री की निर्मम हत्या करके भी दया के हक़दार हैं तो अफजल गुरु क्यों नहीं ? मेरा मानना है कि सभी हत्यारों को जितनी जल्दी हो फांसी पर  लटका दिया जाना चाहिए .सभी हत्यारों को सजा मिलने में जब भी देर हो हमारी प्रतिक्रिया एक समान होनी चाहिए .तभी हम कह सकते हैं -हम केवल हिन्दुस्तानी है -हिन्दू या मुसलमान नहीं .वरना उमर जी जैसा सवाल करने का हक तो हर हिन्दुस्तानी मुसलमान को है ही .
            
                       शिखा कौशिक

13.8.11

एक बिटिया का दृढ़-निश्चय !


[६५७-माधुरी ]

इससे अच्छी खबर और क्या होगी कि एक बेटी अपनी माँ के अधूरे सपने को पूरा करने का दृढ़ निश्चय करे .''अमर उजाला ''दैनिक के ७अगस्त २०११ के अंक में पृष्ठ  -17  पर छपी खबर ''माँ का सपना बेटी करेगी  पूरा '' ने एकाएक ही अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर लिया .बुसान एशियन  गेम्स  की ८०० मी. दौड़  में रजत  पदक जीतने वाली अर्जुन  अवार्डी ' माधुरी 'ने लखनऊ में आयोजित 600 मी . की दौड़ में स्वर्ण पदक
जीतने वाली अपनी बेटी को जैसे  ही विक्ट्री  स्टैंड पर गोल्ड मैडल दिया सारा  स्टेडियम करतल ध्वनि की गडगडाहट से गूंज उठा .तेरह वर्षीय बिटिया ''हरमिलन '' ने यह कहकर सबका दिल जीत लिया कि ''मम्मी का ओलम्पिक में खेल पाने का सपना अब मैं पूरा करूंगी ''यह सुनकर माधुरी ने तो बिटिया को गले से ही लगा लिया .''भारतीय नारी '' ब्लॉग परिवार की ओर से मैं प्रभु से प्रार्थना करूंगी कि ''इस बिटिया के दृढ निश्चय को वे  अवश्य पूरा करें ''
                    माधुरी व् हरमिलन दोनों को बहुत बहुत शुभकामनाएं  .

                                                    शिखा कौशिक 
                                

7.8.11

विवाह अथवा ब्लैकमेलिंग ?





''हिन्दुस्तान '' दैनिक समाचार -पत्र में कुछ समय पूर्व  ''दहेज़ में कार मांगने पर दुल्हन के पिता को हार्ट-अटैक ;मौत'' खबर पढ़कर आँखें नम हो गयी थी  .बेटी की बारात आने में कुछ ही दिन रह गए थे  .दुल्हन के पिता कुछ दिन पहले सगाई की रस्म अदा क़र आये थे. शादी में ५१ हज़ार की नकदी के अलावा बाइक और फर्नीचर देना तय हुआ था . लड़के वालों ने फोन पर धमकी दे दी कि यदि दहेज़ में कार देनी है तो बारात आएगी वर्ना कैंसिल समझो.'समझ में नहीं आता विवाह जैसे पवित्र संस्कार को ''ब्लैकमेलिंग' बनाने वाले ऐसे दानवों के आगे लड़की के पिता कब तक झुकते रहेंगे. अनुमान कीजिये उस पुत्री के ह्रदय की व्यथा क़ा जो जीवन भर शायद इस अपराध बोध से न निकल पायेगी कि उसके कारण उसके पिता की जान चली गयी.होना तो यह चाहिए था कि जब वर पक्ष ऐसी ''ब्लैकमेलिंग'' पर उतर आये तो लड़की क़ा पिता कहे कि ''अच्छा हुआ कि तुमने मुझे विवाह पूर्व ही यह दानवी रूप दिखा दिया.मेरी बेटी क़ा जीवन स्वाहा होने  से बच  गया '' पर ऐसा कब होगा और इसमें कितना समय लगेगा? ये कोई नहीं बता सकता.मै तो बस इतना कहूँगी----
            '''बेटियों को इतना बेचारा मत बनाइये;
      क़ि विधाता भी सौ बार सोचे इन्हें पैदा करने से पहले..''
                                                शिखा कौशिक 
[क्या आप ''भारतीय नारी '' सामूहिक ब्लॉग से जुड़ना चाहते हैं ? मुझे मेरे इ मेल पर सूचित करें .मेरा इ मेल है -shikhakaushik666 @hotmail .कॉम]
                                    

4.8.11

क्या यह गारंटी दे सकते है ?



क्या रावण ने माता सीता क़ा हरण उनके परिधान देखकर किया था ?अथवा दुश्शासन ने देवी  द्रौपदी  क़ा चीर हरण उनके परिधान देखकर किया था ? या फूलन देवी के साथ अमानुषिक कुकृत्य करने वाले उसकी वेशभूषा को देखकर ऐसा करने के लिए प्रेरित हुए थे ?----सभी क़ा उत्तर मेरी दृष्टि  में ''नहीं'' है फिर क्यों हमारा समाज  बार-बार लड़कियों की वेशभूषा  को लेकर नए-नए सवाल  खड़े करता  रहता  हैं ?कुछ समय पूर्व गाँव भैंसवाल  की बत्तीस खाप ने लड़कियों के मोबाईल फोन रखने को प्रतिबंधित कर एक बहस को जन्म दे दिया था फिर दिनांक  [४-२-२०११] को पंचायत ने लड़कियों के जींस-टॉप व् मिनी स्कर्ट पहनने पर पाबन्दी लगाकर एक और नयी बहस को जन्म दे दिया था .इसी प्रकार दिल्ली में हुई सलट वॉक को लेकर भी पुरुष प्रधान भारतीय समाज में संकीर्ण मानसिकता के लोग सलट वॉक में शामिल युवतियों व् महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं . इनका  मानना है कि  लड़कियों को पाश्चात्य   सभ्यता से प्रेरित होकर ऐसी वेशभूषा नहीं पहननी   चाहिए इससे छेड़छाड़   की घटनाये बढती है .ये बात तो मै भी मानती हूँ कि ''जैसा देश वैसा भेष ' के आधार पर हमारे गाँव में जींस-टॉप पहने लडकी को एक विचित्र   जीव की भांति देखा जाता है जबकि शहरों में यह स्थिति नहीं है .इसलिए लड़कियों को स्वयं   यह निर्णय लेने दे कि उन्हें कब -कहाँ-कैसे वस्त्र धारण करने हैं? कुछ लड़कियां मात्र आधुनिक दिखने की चाह में या अपने साथ की लड़कियों से अलग दिखनें के लिए ऐसी वेशभूषा धारण करती हैं जो उनके परिवार-समाज की आँखों में चुभने लगती है .लड़कियों को इस ओर खुद ध्यान देना होगा पर ऐसी महिलाओं के प्रति दकयानूसी सोच रखने वाले क्या यह गारंटी दे सकते है कि जींस- टॉप -मिनी स्कर्ट की जगह साडी -सलवार-सूट पहनने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ नहीं होगी!
               शिखा कौशिक 

31.7.11

समाचार '' भारतीय नारी'' से सम्बंधित


समाचार '' भारतीय नारी'' से सम्बंधित

* पहला समाचार चिंतनीय है .संयुक्त राष्ट्र  ने भी वृन्दावन में बसी १५,००० विधवाओं की स्थिति पर चिंता  व्यक्त की है .मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल ,उड़ीसा व् बिहार से किसी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात् वृन्दावन में लाकर छोड़ी गयी इन  महिलाओं  की  स्थिति
नारकीय है .इनको यहाँ इस उद्देश्य se   छोड़ दिया जाता है की ये शेष  जीवन भजन-कीर्तन कर बीता देंगी किन्तु भोजन,आवास व् अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के अभाव  में ये भीख मांगती नज़र आती हैं .सर्वप्रथम तो इनके परिवारीजनों को धिक्कार है जो विधवा माँ अथवा सम्बन्धी की जिम्मेदारी स्वयं न उठाकर उन्हें ऐसा गरिमा-विहीन जीवन व्यतीत करने के लिए छोड़  देतें   हैं.इसके पश्चात् वे धार्मिक नेता जो वादे तो बड़े बड़े करते हैं पर जहाँ उन्हें सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए वहां से  वे नदारद हो जाते हैं .सरकार को विधवा स्त्रियों की इस दुर्गति पर ध्यान देना चाहिए और समाज को भी . 

*दूसरा  समाचार भारतीय नारी के साहस को अभिव्यक्त कर रहा है .पुणे की सुचेता ने १,६२३ किमी. में फैले गोबी रेगिस्तान को पार कर ऐसा करने वाले प्रथम भारतीय बनने का गौरव प्राप्त किया है .मंगोलिया  का गोबी रेगिस्तान एशिया का सबसे  बड़ा व् विश्व का पांचवा बड़ा रेगिस्तान है . .''भारतीय नारी ब्लॉग परिवार '' की ओरसे  उन्हें हार्दिक शुभकामनायें

*तीसरा समाचार भारतीय नारी की सृजनात्मकता को सलाम का है .हिंदी के यशस्वी कथाकार  मुंशी प्रेमचंद के जन्मदिवस पर उनके पैत्रिक ग्राम ''लमही'' के नाम पर शुरू की गयी पत्रिका से  पहला सम्मान प्रसिद्ध महिला कहानीकार ''सुश्री ममता कालिया जी '' को प्रदान किया गया है .''भारतीय नारी ब्लॉग परिवार '' की ओर से  उन्हें हार्दिक शुभकामनायें .

                     शिखा कौशिक

30.7.11

''भारतीय नारी '' ब्लॉग पर आज प्रस्तुत है -ये ''हॉरर किलिंग हैं ''


''भारतीय  नारी '' ब्लॉग पर आज प्रस्तुत है -ये ''हॉरर किलिंग हैं ''

आजकल हर ओर ''औनर किलिंग '' के नाम पर लड़कियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है .मेरा मानना है कि ये ''हॉरर किलिंग '' हैं .15 से २० साल की युवतियों को परिवार की मर्यादा के नाम पर मौत के घाट उतारना अमानवीय कृत्य तो है ही साथ ही यह आज की प्रगतिशील नारी शक्ति को ठेंगा दिखाना भी है जबकि अधिकांश  लड़कियां अपने परिवार का नाम ऊँचा कर रही हैं .ऐसे में इज्जत के नाम पर उनका क़त्ल न करके बहुत सोच विचार के बाद परिवार को कोई निर्णय लेना चाहिए .लड़कियां चौखट से बाहर आकर कैसे हर कसौटी पर खरी उतरती हैं इन्हें मैंने इन शब्दों में व्यक्त करने का प्रयास किया है -

लड़कियां जब चौखट से 
बाहर आती हैं 
उनके साथ पग-पग चलती 
है कुल की मर्यादा 
पिता का स्वाभिमान 
माता का विश्वास 
भाई की हिदायतें 
और अनंत स्वप्नों 
की श्रृंखला  ,
लड़कियां हर कसौटी
पर खरी उतर जाती हैं 
लड़कियां जब चौखट से 
बाहर आती हैं .

वो धैर्य  से ,सहनशीलता से 
पार करती हैं हर बाधा ,
छीन लेती हैं इस जग से 
लूटा गया अपना हक आधा ,
आधी दुनिया  की बुझी 
आस फिर जग जाती है .
लड़कियां जब चौखट से 
बाहर आती हैं .

सदियों से सुप्त मेधा को 
झंकझोर कर जगाती हैं ,
चहुँ ओर अपनी प्रतिभा का 
लोहा मनवाती हैं ,
बछेंद्री बन एवरेस्ट पर 
चढ़ जाती हैं ,कल्पना रूप 
में ब्रह्माण्ड घूम आती हैं .
लड़कियां जब चौखट 
से बाहर आती हैं .

''हॉरर किलिंग'' करने वालों को अपने गिरेबान में भी झांक कर   देख लेना चाहिए कि आखिर घर का बच्चा ऐसा करने के लिए क्यों विवश हो जाता है .वो क्यों बाहर के व्यक्ति पर  विश्वास कर घरवालों से बगावत कर देता है ?क्यों घर से भागने को विवश होता है ? कहीं न कहीं कमी उन में ही है जो मर्यादा का नाम लेकर अपने मासूम बच्चों  का  खून  बहा रहें हैं .

                                         शिखा कौशिक