Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label amod. Show all posts
Showing posts with label amod. Show all posts

20.4.12

तारीख....

बेवकूफ सी काया लिए 
मुस्कराते हुए  गुजर जाएगी... 
आपके बगल से...
आप निश्चित भूल जायेंगे.. 
दुनिया   की तारीख को... 
याद नहीं आएगी  वो... 
कि कब हांथों से फिसलकर ...
चली गयी धूप ..
बगल में पड़ी होगी लाठी...
और आप लाठी के लिए चिल्ला रहे होंगे... 
तभी सरक रही होगी...
आपके पैरों के बीच सर्पनी...
आप देखते रह जायेंगे...
और गुजर जाएगी... यह तारीख....