बागियों की नैतिकता
1920-1950, यह वह दौर था जब बीहड़ शरणागत के लिए तीन लोगों को छेड़ना वर्जित माना जाता था। ब्राह्रण, बच्चा और औरत। इस दौर में मानसिंह, लाखन सिंह, डोंगर बटूरी की धाक थी। नैतिकता का यह पैमाना आगे चलकर गिरा। बीहड़गत कारणों के स्तर पर इसमें गिरावट आई। अब बीहड़ में बागी की जगह डकैत थे।
डकैत 1960-70- इन दौर में मोहर सिंह, माधौ सिंह, रूप सिंह, रूपा, माखन-छिद्दा और मलखान सिंह की गोलियों से बीहड़ गूंज रहा था। अब अव्यवस्था के खिलाफ लड़ाई की जगह व्यक्तिगत कारणों ने ले ली। बावजूद इसके डाकूगीरी ने अभी व्यवसाय का रुप नहीं लिया जैसा की बाद में 80 के दशक के बाद हुआ। बीहड़ में इस अवधि में कोई भी ऐसा नहीं था जो पकड़ से पैसा बनाने के लिए बीहड़ में कूदा हो
80 के दशक के बाद-
इस दशक और उसके बाद चंबल में जाने का कारण गरीबी उत्पी़ड़न या व्यक्तिगत आन की लड़ाई नहीं रही। अब तक अपराध को व्यवसाय बनाने वाली कुबुद्धि का चंबल में प्रवेश हो गया था। बेरोजगारी और पिछड़ापन जो इस क्षेत्र का एक बड़ा दंश है, के कारण इस क्षेत्र में ऐसे नौजवानों की कमी नहीं है जो अपनी दिन भर की आवारगी से तंग आकर रात को छूरा तमंचा लेकर रास्ते पर उतर आते हैं। उनके काम में रुकावट का अर्थ है खूनखराबा। इन लूटेरों की न तो कोई नैतिकता है और न पहचान। आज चंबल घाटी इन्हीं लूटेरों से आक्रांत है। हालांकि पुलिस प्रशासन अब पहले से अधिक मुस्तैद है। यही कारण है कि अब किसी भी अपराधी के चंबल में कूदे साल भी नहीं गुजरता कि पुलिस के हाथों मार गिराया जाता है। इसका एक बड़ा कारण बीहड़ के इलाके में इनकी हरकतें हैं जो अपना पराया, सही-गलत की समझ ही नहीं रखता। उनके लिए बीहड़ का मतलब है अपरहण और फिरौती।
कारण और भी हैं-
यह तो एक पक्ष है जो बीहड़ की कहानी कहता है। चंबल और यमुना के बीहड़ में इन दिनों अपराध की नई प्रवृत्ति भी पैदा हो रही है। अध्ययन कर्ताओं में अभी तक चंबल में अपराध के पीछे गरीबी, बेरोजगारी और बीहड़ की स्थिति को ही मुख्य कारण माना था। वर्तमान में चंबल संभाग जिस प्रकार की अपराधिक राह अख्तियार कर रहा है उसके पीछे इनमें से कोई कारण नहीं है। फिर क्या है जानने लिए हमसे जुड़े रहिए.....
6.6.08
बागी से आगे
Posted by
बीहड़
4
comments
Labels: baagi, beehad/yogesh jadon, dacait, lutere
बीहड़
बीहड़ चंबल और उसकी सहायक नदियों के कटान से बनी ऐसी भूमि जो अपने आश्रितों को हमेशा ही पनाह देता रहा है। उसमें रहने वालों के लिए यह सुखद अनूभूति है तो सभ्य कहे जाने वाले समाज के लिए एक सिहरन पैदा करने का कारक। कारण लगभग 6 लाख एकड़ भूमि पर फैले इस उवर्र मगर बंजर कंदराओं में ऐसी तमाम खोह और ठिकाने हैं जहां से सालों से बागी, दस्यु या फिर इन्हें डकैत कहें अपनी खौफ की दुनिया चलाते रहे हैं। कभी इस दुनिया का चेहरा ऐसा नहीं हुआ करता था। तब अपराध ने संगठित अपराध का ऐसा रूप नहीं लिया था। या कहे तब अपराध एक उद्योग की तरह विकसित नहीं था। फिर क्या था बीहड़ का चेहरा। कैसी रही उसकी दुनिया। बीहड़ क्यों बन गया इतना खौफनाक। जानना चाहते हैं तो रहे मेरे साथ।......लगातार। मैं आपको बताउंगा कि बागी,दस्यु और डकैत कहने और भावार्थ में एक शब्द होते हुए भी असल में कितने अलग हैं। अपने स्वभाव में, अपराध करने के अपने तरीके में, एक बागी एक दस्यू या फिर एक डकैत से कैसे भिन्न है। यह एक शब्द नहीं पूरा कालखंड है। click-http://beehad.blogspot.com
Posted by
बीहड़
3
comments
Labels: beehad/yogesh jadon
