Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label rule. Show all posts
Showing posts with label rule. Show all posts

25.7.11

''भारतीय नारी'' ब्लॉग से जुड़ने वाले ध्यान दें -


''भारतीय नारी'' ब्लॉग से जुड़ने वाले ध्यान दें -

*भारतीय नारी ब्लॉग पर इन विषयों से सम्बंधित पोस्ट करें -
१-नारी जीवन से सम्बंधित समस्याएं -
*दहेज़ प्रथा 
*महिलाओं के खिलाफ अपराध 
[घर में अथवा बाहर ] 
*नारी शोषण के विभिन्न रूप
*कामकाजी महिलाओं की समस्याएं .
*नारी सशक्तिकरण
*नारी सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं में
बढती मूल्य -हीनता
*दहेज़ -कानून के पक्ष -विपक्ष में तर्क .
*महिलाओं से सम्बंधित कानून व् इनमे
सुधार की आवश्यकता  .
*समाज में आये परिवर्तनों का नारी
जीवन पर प्रभाव -सकारात्मक व्
नकारात्मक .
*माता ,भगिनी [बहन ],पुत्री ,सहधर्मिणी
व् मित्र रूप में नारी के प्रेरणाप्रद  
सहयोग के संस्मरण .
*नारी की सामाजिक ,राजनैतिक ,आर्थिक
प्रगति हेतु सार्थक आलेख .
 *भारतीय -  नारी ब्लॉग पर प्रस्तुत
पोस्ट का स्वरुप -
*इस ब्लॉग पर साहित्य की किसी भी
 विधा में आप अपनी बात रख सकते हैं
वो कविता ,कहानी ,आलेख  ,व्यंग्य
संस्मरण ,लघु कथा आदि कुछ भी
हो सकता है .
''भारतीय नारी ब्लॉग की सदस्यता हेतु
अपना मेल आई दे टिप्पणी रूप में
दें .आप स्त्री हैं या पुरुष -सभी का
स्वागत है ''
 भी अपना मेल भेजकर ब्लॉग की सदस्यता हेतु
निवेदन कर सकते हैं .
*आपके द्वारा प्रस्तुत पोस्ट में मर्यादित
भाषा   का प्रयोग होना अनिवार्य है
याद रखिये एक स्त्री की गरिमा  बनाये  
 रखना  सभी का कर्तव्य है .यह पुरुष
पर तो  लागू होता है स्त्री पर भी लागू होता है .

आप भी जुड़ें .http://bhartiynari.blogspot.कॉम/

                               शिखा कौशिक