Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label song political new year. Show all posts
Showing posts with label song political new year. Show all posts

27.12.11

भारतीय जनता की नेता जी से अपील !


भारतीय जनता की नेता जी से अपील !




नेताओं जनता से ये वादा निभाना 
नए साल में मत करना अब कोई घोटाला .


जन-हित में खर्च करना अब जनता का पैसा 
दिखलाना जनता को जन -सेवक हो कैसा 
विश्वास जीत लेना जनता का दोबारा 
नये साल में म़त ..........


न मौत हो अब कर्ज से तुम ये कोशिश करना 
शिक्षा व् रोजगार का सपना तुम सच करना 
पैकेज का सारा  रुपया जनता तक पहुचाना  
नए साल में मत ............


ले नाम जाति-धर्म का हमको न बाँटना   
लड़वाकर हमें आपस में चांदी न काटना 
जिस पद पर हो आसीन उसकी गरिमा बढ़ाना 
नये साल में मत ......
                                                 शिखा कौशिक 
                                 [नेता जी क्या कहते हैं ?]