Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

17.7.22

भास्कर में छप रही एक-दो साल पुरानी खबरें


राजस्थान में दैनिक भास्कर की टीम मॉनसून के बादलों का पीछा कर रही है। लगता है देश में नंबर वन आने की होड़ में भास्कर के पास खबरों का अकाल पड़ गया है। तभी तो अखबार में लगातार पुरानी खबरें छप रही है। इसी खबर को देख लो। राजस्थान के ब्यावर संस्करण में यह खबर 14 जुलाई 2022 को छपी है। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की यही खबर 9 फरवरी, 2021 को अमर उजाला छाप चुका है। इसी दिन भदैनी मिरर वेबसाइट पर भी यह खबर लग चुकी है। भड़ास के जागरूक पाठक ने हमें खबरों के लिंक भी भेजे हैं।
अमर उजाला में 9 फरवरी, 2021 को प्रकाशित खबर का लिंक
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/transgenders-will-also-be-able-to-create-identity-cards-online-portal-prepared

भदैनी मिरर में 9 फरवरी, 2021 को प्रकाशित खबर का लिंक
https://bhadainimirror.com/Transgenders-will-also-be-able-to-easily-make-their-identity-cards-Government-of-India-released-this-portal

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब भास्कर ने पुरानी खबर छापी है। इससे पहले भी भास्कर पांच साल पुरानी खबर छाप चुका है। वो खबर भी पढ़ लीजिए। https://www.bhadas4media.com/five-years-old-news/




No comments: