Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

Showing posts with label अनिल सिन्हा. Show all posts
Showing posts with label अनिल सिन्हा. Show all posts

26.5.08

भड़ास संचालक मंडल के सदस्य अनिल सिन्हा का निधन

भड़ास संचालक मंडल के सदस्य और आई-नेक्स्ट समूह के मार्केटिंग कम्युनिकेशन हेड अनिल सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। अटैक तब पड़ा जब वे आई-नेक्स्ट, कानपुर आफिस के लिए लिफ्ट पर चढ़ रहे थे।


श्री सिन्हा भड़ास के उन शुरुवाती साथियों में से रहे हैं जिन्होंने इसे आगे बढ़ाने के लिए हौसला देने के साथ साथ समय समय पर कई तरह से मदद की। वे हमेशा भड़ास की नीतियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय रहे। भड़ास जब पहली बार डिलीट हुआ था तो वे बेहद दुखी थे। दुबारा जब भड़ास शुरू किया गया तो वे सबसे पहले आदमी थे जिन्होंने इसकी सदस्यता ली और इसे आगे बढ़ाने और लोगों को इससे जोड़ने में जुटे रहे।

श्री सिन्हा का मेरे पर अपार स्नेह रहा है। बेहद सहज, सरल, औघड़ किस्म के व्यक्तित्व अनिल जी ने जीवन में पत्रकारिता के कई चेहरे देखे और हर स्थितियों में सच के साथ खड़े रहे। कभी भी गलत बात को स्वीकार नहीं किया और न झूठ के साथ कभी खड़े हुए। अपने साहसी व्यक्तित्व वे बेलौस अंदाज के कारण उन्होंने हमेशा मुश्किलों और चुनौतियों को अपने पास बुलाया और उनसे बखूबी लड़े और आगे बढ़े।

मैं भंड़ास संचालक मंडल की तरफ से अपने साथी के निधन पर श्रद्धांजलि देता हूं और ईश्वर से विनती करता हूं कि उनके परिजनों को इतनी ताकत दें जिससे वे इस भारी दुख को सह
सकें।

भड़ास4मीडिया.काम bhadas4media.com में श्री सिन्हा के न रहने की खबर पहले ही दे दी गई है। साथ ही मीडिया से जुड़ी अन्य खबरें भी उसी पोर्टल पर हैं।

डा. रूपेश जी ने मुंबई से फोन पर श्री सिन्हा के न रहने की खबर दी और बाद में मैंने इसकी पुष्टि आईनेक्स्ट के संपादक और सीईओ आलोक सांवल से फोन पर की।

भड़ास के सभी साथियों से मैं अपील करूंगा कि वे अपने साथी को श्रद्धांजलि दें और उनके परिजनों को हौसला प्रदान करने के लिए अपना जुड़ाव व्यक्त करें।

जय भड़ास
जय अनिल सिन्हा

यशवंत