भडास ब्लॉग से जुड़े सभी सदस्यों को नमस्कार.......ये नमस्कार आने की नहीं जाने की है। आज भडास से विदा ले रहे हैं. कारण कोई भी नहीं और बहुत हैं.....बस इतना कहना है कि अपने मन से आना हुआ और अब अपने ही मन से जा रहे हैं. पता नहीं कहना चाहिए या नहीं पर लग रहा है कि भडास कह कर जिस भडास को निकला जाता है वो भडास नहीं कुछ और है. अब ये न पूछिए कि क्या है यदि ये बताया तो कहा जाएगा कि हिन्दू है कुछ भी पेलने लगता है. पेलने का आलम तो ये है कि राम का नाम लो तो साम्प्रदायिक और बताया जायेगा कि नपुंसक की औलाद है। कुछ भी करो बस हिन्दू की बात न करो, कुछ भी करो बस आराध्यों की चर्चा न करो, कुछ भी करो पर आतंक की चर्चा न करो, कुछ भी करो पर फांसी की बात न करो. फांसी पर याद आया कि धनञ्जय चटर्जी का केस याद होगा कैसे लटकाया गया था फांसी पर जैसे अभी न लटकाया तो कुछ और बलात्कार कर देगा और यहाँ एक अफजल गुरु संसद पर हमले का आरोपी तुष्टिकरण के कारण मजे से जेल में मौज कर रहा है. ये सही नहीं है..........संसद पर हमले का आरोपी कोई भी होता उसे तुंरत गोली मर देनी चाहिए थी (अब ये कहा जाएगा कि आतंकी हिन्दू नहीं निकला इसी कारण ऐसा कह रहे हैं). राष्ट्रधर्म की शिक्षा देने वाले ये जान ले कि तिरंगे की शान बढे किन्तु हिंद के नागरिकों की कीमत पर नहीं, भाईचारा बढे पर किसी एक के साथ तुष्टिकरण के साथ नहीं। माफ़ करिएगा, यहाँ कहने कुछ आया था कहने कुछ और लगा. उन सबको धन्यवाद जिन्हों ने मेरी पोस्ट पर आकर उन्हें पढ़ा और अपनी टिप्पणी दी. भडास पर बहुत लिखा और बहुत टिप्पणी पाईं. धन्यवाद विशेष रूप से रूपेश जी और रजनीश जी का जिन्हों ने लगभग मेरी हर पोस्ट पर आकर अपने विचार रखे. एक अनुरोध यशवंत जी से जो शायद एक बार ही मेरी पोस्ट पर आए और वो भी एडिट की गई पोस्ट के बारे में बताने के लिए, यहाँ अनुरोध ये कि इस पोस्ट को ज्यों का त्यों छाप जाने दे (जाने वाले की अन्तिम इच्छा) वैसे भी इसमें किसी धर्म के लिए कुछ भी नहीं कहा है (अफजल गुरु को छोड़ कर, इससे कहीं सरबजीत की रिहाई पर तो असर नहीं पड़ेगा?) आप तीनों लोगों से एक अपील कि देश की दिशा इस तरह तो तय नहीं होगी कि एक को सधे, दूजे को डांटें. फ़िर भी कुछ संस्कारों का भी सवाल होता है. अपना बाप कितना भी बुरा क्यों न हो किसी दूसरे को कोई हक़ नहीं कि उसे हमारे सामने गाली दे या मार जाए (शायद आप समझ गए होंगे) और दूसरी बात कि यदि इसे हिन्दू पूर्वाग्रह न माने तो राम का सेब या किसी फल से जन्म को आज के परखनली शिशु की तरह नहीं देखा सकते? क्या भगवान् को गाली देकर किसी दूसरे धर्म को आप मजबूत कर देंगे? (परिणाम सामने दिख रहे हैं) चलिए बहुत हुआ अब नमस्कार. जा रहे हैं....... संसार से नहीं यहाँ ब्लॉग "भडास" से. वैसे मिलते रहेंगे ब्लॉग पर और यहाँ टिप्पणियों के द्बारा (पेलने की आदत है आसानी से छूटेगी नहीं) नमस्कार. (जय श्री राम नहीं कह सकते?)
Showing posts with label अन्तिम पोस्ट. Show all posts
Showing posts with label अन्तिम पोस्ट. Show all posts
11.10.08
Subscribe to:
Posts (Atom)
